विश्व के प्रसिद्ध और आश्चर्यजनक गुफाओं की सूची
एक गुफा मैदान पर स्थित एक खोखली जगह है, जिसका निर्माण प्राकृतिक रूप से चट्टान की नमी के कारण होता है और यह अक्सर भूमिगत रूप में फैला होता हैl इसे समुद्री गुफा, रॉक शेल्टर और ग्रोटोस जैसे छोटे सुराखों के रूप में भी संदर्भित किया जाता हैl यहां, हम विश्व की प्रसिद्ध और आश्चर्यजनक गुफाओं की सूची दे रहे हैं जो न केवल विभिन्न परीक्षाओं के इच्छुक लोगों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाएगा बल्कि सामान्य पाठकों के लिए भी लाभकारी होगाl
एक गुफा मैदान पर स्थित एक खोखली जगह है, जिसका निर्माण प्राकृतिक रूप से चट्टान की नमी के कारण होता है और यह अक्सर भूमिगत रूप में फैला होता हैl इसे समुद्री गुफा, रॉक शेल्टर और ग्रोटोस जैसे छोटे सुराखों के रूप में भी संदर्भित किया जाता हैl यहां, हम विश्व की प्रसिद्ध और आश्चर्यजनक गुफाओं की सूची दे रहे हैं जो न केवल विभिन्न परीक्षाओं के इच्छुक लोगों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाएगा बल्कि सामान्य पाठकों के लिए भी लाभकारी होगाl

Source: cave.me
विश्व के प्रसिद्ध और आश्चर्यजनक गुफाओं की सूची
1. अगगटेलेक गुफा
स्थान: उत्तरी हंगरी
विशेषता: यह कैल्शियम कार्बोनेट के जमाव से निर्मित 5 मील लंबी गुफा हैl
2. अल्तामिरा गुफा

media-cdn.tripadvisor.com
स्थान: सैंटेंडर, स्पेन
विशेषता: यह गुफा पाषाण युगिन पशु चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध है ।
3. अन्तिपरोस गुफा
स्थान: ग्रीसियन द्वीपसमूह
विशेषता: यह समुद्र तल से 177 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और अपने वातावरण, शानदार रंग और शानदार आकार के लिए प्रसिद्ध है।
विश्व की प्रसिद्ध स्थानीय हवाओं की सूची
4. ब्लू ग्रॉटो गुफा
स्थान: कैपरी द्वीप, इटली
विशेषता: यह चूना पत्थर की समुद्री गुफा है जिसका निर्माण लगातार समुंद्री लहरों के थपेड़ो से हुआ है। यह गुफा में व्याप्त असामान्य नीले रंग के प्रकाश के लिए जाना जाता है।
5. कार्ल्सबाड गुफा
स्थान: दक्षिण पूर्व न्यू मैक्सिको
विशेषता: यह सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली स्टैक्टैक्टिज़ और स्टैलिग्मिट्स का घर है।
6. फिंगल गुफा
स्थान: स्टाफ द्वीप, स्कॉटलैंड
विशेषता: यह प्राकृतिक ध्वनिकी के लिए मशहूर है जो हेक्सागोनियल द्वारा बनाये गये एक जठित बेसाल्ट स्तंभों में एक पालिओसीन लावा प्रवाह से होता है।
विश्व के एकमात्र झूलते मठ से जुड़े रोचक तथ्य
7. जेनोलन गुफा
स्थान: ब्लू माउंटेन पठार, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया
विशेषता: यह खूबसूरत स्तालैक्टिक संरचनाओं में से एक है।
8. केंट गुफा
स्थान: तोर्कुय, इंग्लैंड
विशेषता: यह एक पुरातात्विक स्थल है जो पुरापाषाण मानव के अध्ययन में मदद करता है।
9. लास्कॉक्स गुफा
स्थान: फ्रांस
विशेषता: यह हजारों साल पुराने प्रागैतिहासिक गुफा चित्रकारी के लिए जाना जाता है।
दुनिया के प्रमुख द्वीपों की सूची
10. लुबैंग नासीब बागुस गुफा
स्थान: सरवाक, मलेशिया
विशेषता: यह दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक भूमिगत कक्ष के लिए जाना जाता है जो 2,300 फीट लंबा, 1,480 फीट चौड़ा और हर जगह कम से कम 230 फीट ऊंचा है।
11. लोरा गुफा
स्थान: वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
विशेषता: यह स्प्थाथेम्स के लिए प्रसिद्ध है जैसे कि कॉलम, कीचड़ प्रवाह, स्टेलेक्टैक्ट्स, स्टैलागमाइट्स, फ्लोस्टोन और मिरर पूल।
12. मोगो गुफा
स्थान: डुनहुआंग, जिउक्वान, गांसु, चीन
विशेषता: यह बौद्ध काल के मूर्तियों और दीवार चित्रों के लिए प्रसिद्ध है।
दुनिया की प्रमुख जलडमरूमध्यो (जलसंधियों) की सूची
13. ममोथ गुफा
स्थान: केंटकी, संयुक्त राज्य अमेरिका
विशेषता: इसका निर्माण मिसिसिपियन-आयु वर्ग के मोटे चूना पत्थर से हुआ है, जिसके ऊपर बलुआ पत्थर की परत बिछी हुई थी और यह दुनिया की सबसे लंबी गुफा प्रणाली है जिसकी लम्बाई 390 मील से भी अधिक हैl
14. पीक गुफा या डेविल होल
स्थान: डर्बीशायर, इंग्लैंड
विशेषता: यह 2250 फीट लंबा और सतह से 600 फीट गहरा है।
15. पोस्टोजना गोटो
स्थान: पोस्टोजना, स्लोवेनिया
विशेषता: इसका निर्माण चुना-पत्थर पर भूमिगत जल धाराओं के गहरे और अनियमित जमाव के कारण निर्मित घिसाव की वजह से हुई है और यह विश्व के सबसे बड़े ट्रोग्लोडायटीक उभयचर अर्थात ओल्म का घर हैl
विश्व के प्रमुख नदियों की सूची
16. सिंगिंग गुफा
स्थान: आइसलैंड
विशेषता: इस गुफा की खासियत है की यहाँ आवाज़ बहुत ही मधुरता से गूंजती हैl
17. वेमोमो गुफा

Source:static.thousandwonders.net
स्थान: उत्तरी द्वीप, न्यूज़ीलैंड
विशेषता: इसका निर्माण ओलिगोसीन चूना पत्थर से हुआ है और यह चमकीले कीड़ों का घर है जो गुफा में इस प्रकार चमकते हैं, जैसे रात में आसमान में हजारों सितारे चमक रहे होl
18. पवन गुफा
स्थान: दक्षिण डकोटा, संयुक्त राज्य अमेरिका
विशेषता: यह दुनिया में सबसे लंबी और जटिल गुफाओं में से एक है जो मधुकोश जैसी पतली केल्साइट पंखों से बना है।
विश्व के सबसे ऊँचे झरनों की सूची
19. वायंडोटे गुफा
स्थान: क्रॉफर्ड काउंटी, इंडियाना
विशेषता: यह दुनिया के सबसे बड़े भूमिगत "पहाड़ों में से एक है और इसका निर्माण प्लिओसीन युग में हुयी थीl
उपरोक्त विश्व की प्रसिद्ध और आश्चर्यजनक गुफाओं की सूची पाठकों के लिए भी लाभकारी होगाl
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.