समुद्री क्षेत्र में बंदरगाह, पोत परिवहन, जहाज़ निर्माण, समुद्री मरम्मत तथा अंतरदेशीय जल प्रणाली जल परिवहन का हिस्सा हैंl भारत में 12 प्रमुख बंदरगाह तथा 200 गैर-प्रमुख बंदरगाह हैंl इन बंदरगाहो को पोर्ट ट्रस्ट अधिनियम, 1963 के तहत केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता हैl भारत के पश्चिमी तट पर स्थित छः प्रमुख बंदरगाह अर्थात कांडला पोर्ट (गुजरात), मुंबई (महाराष्ट्र), नवशेवा (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह), मुरमागो, न्यू मैंगलोर (कर्नाटक), और कोच्चि (केरल) ।
हम यहाँ भारत के पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाहों की सूची दे रहे हैं, जिसका प्रयोग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अध्ययन सामग्री के रूप में किया जा सकता है।
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाहों की सूची
पश्चिम तट के प्रमुख बंदरगाह | विशेषताएँ |
कांडला पोर्ट (गुजरात) | 1. यह गुजरात राज्य की कच्छ की खाड़ी में स्थित ज्वारीय बंदरगाह है। 2. इसके निकट के राज्यों में खनिज तेल, सीमेंट, रसायन, सूती वस्त्र इत्यादि औद्योगो का विकास होने से इसका महत्व बढ़ गया है। 3. इस बंदरगाह से भारी मात्रा में कपास, सूती वस्त्र, उर्वरक,कच्चा तेल, पोटास, फास्फेट, नमक आदि का निर्यात किया जाता है। 4. यह भारत में पहला निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र है। |
मुंबई (महाराष्ट्र) | 1. यह भारत में प्राकृतिक बंदरगाहो में से एक है तथा सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह है। 2. यह भारत का सबसे व्यस्त बंदरगाह है जो मुख्य रूप से खनिज तेल और सूखी कार्गो को नियंत्रण करता है। |
नवशेवा (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह) | 1. यह मुंबई बंदरगाह पर यातायात दबाव को कम करने के लिए स्थापित किया गया था। 2. यह भारत का सबसे यंत्रीकृत और सबसे बड़ा कृत्रिम बंदरगाह है। |
मोर्मुगाओ | 1. यह ज़ुआरी नदी के मुहाने पर स्थापित है। 2. यह लौह अयस्क निर्यात का प्रबंधन करता है। |
न्यू मैंगलोर (कर्नाटक) | 1. यह कुद्रेमुख खानों से लौह अयस्क के निर्यात का प्रबंधन करता है। |
कोच्चि (केरल) | 1. इसे 'पूर्व में सर्वश्रेष्ठ पोर्ट' के रूप में जाना जाता है 2. यह प्राकृतिक बंदरगाह है, वेम्बनाड झील में स्थित है। |
भारत में तटीय राज्य आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात हैं। उपरोक्त सूची पाठकों के सामान्य ज्ञान की बढ़ोतरी में सहायक होगा क्योंकि इसमें हमने भारत के पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाहों के नाम तथा उनके बारे में विवरण को शामिल किया हैl
विभिन्न नदियों के किनारे स्थित दुनिया के महत्वपूर्ण शहरों की सूची
Comments
All Comments (0)
Join the conversation