"भारत में प्रथम महिला: सूची 1" में उन महिलाओं का वर्णन किया गया है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने क्रांतिकारी विचारों के माध्यम से भारतीय समाज को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया था| इस सूची में शामिल महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त सफलता भारत के इतिहास में पहली बार देखने को मिला था|
भारत में प्रथम महिला
क्र.सं. | भूमिका/योगदान | नाम |
| 1 | मिस वर्ल्ड बनने वाली प्रथम महिला | रीता फारिया |
| 2 | सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला जज | श्रीमती मीरा साहिब फातिमा बीबी |
| 3 | प्रथम महिला राजदूत | सुश्री सी बी मुथम्मा |
| 4 | स्वतंत्र भारत में किसी राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल | श्रीमती सरोजिनी नायडू |
| 5 | प्रथम महिला प्रधानमंत्री | श्रीमती इंदिरा गांधी |
| 6 | माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला | बछेन्द्री पाल |
| 7 | माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली प्रथम महिला | संतोष यादव |
| 8 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष | श्रीमती एनी बेसेंट |
| 9 | उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश | सुश्री लीला सेठ |
| 10 | भारतीय वायु सेना की प्रथम महिला पायलट | हरिता कौर दयाल |
| 11 | संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष | श्रीमती विजया लक्ष्मी पंडित |
| 12 | किसी भारतीय राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री | श्रीमती सुचेता कृपलानी |
| 13 | संघ लोक सेवा आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष | रोज मिलियन बेथ्यू |
| 14 | प्रथम महिला पुलिस महानिदेशक (D.G.P.) | कंचन चौधरी भट्टाचार्य |
| 15 | प्रथम लेफ्टिनेंट जनरल | पुनीता अरोड़ा |
| 16 | प्रथम महिला एयर वाइस मार्शल | पी. बंधोपाध्याय |
| 17 | इंडियन एयरलाइंस की प्रथम महिला अध्यक्ष | सुषमा चावला |
| 18 | प्रथम महिला I.P.S. अधिकारी | श्रीमती किरण बेदी |
| 19 | दिल्ली की प्रथम और अंतिम मुस्लिम शासिका | रजिया सुल्तान |
| 20 | अशोक चक्र प्राप्त करने वाली प्रथम महिला | नीरजा भनोट |
| 21 | इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने वाली प्रथम महिला | आरती साहा |
| 22 | नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला | मदर टेरेसा |
| 23 | भारत रत्न प्राप्त करने वाली प्रथम महिला | श्रीमती इंदिरा गांधी |
| 24 | ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला | आशापूर्णा देवी |
| 25 | भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति | प्रतिभा पाटिल |
किसी भी क्षेत्र में प्रथम होना उस व्यक्ति का अपने लक्ष्य के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उपरोक्त वर्णित “भारत में प्रथम महिला: सूची 1” प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं (जैसे UPSC-prelims, SSC, State Services, NDA, CDS, Railways और Bank आदि) हेतु सामान्य ज्ञान की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी है|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation