1 जून से 18 जून 2017 तक इंग्लैंड में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में वनडे क्रिकेट की शीर्ष 8 टीमें भाग ले रही हैं. इस लेख में हम आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे आपको इस टूर्नामेंट से जुड़े विभिन्न रिकार्डों की जानकारी प्राप्त होगी.
Image source: YouTube
1. अब तक आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के कितने संस्करण का आयोजन किया जा चुका है?
A. 7
B. 6
C. 8
D. 9
Ans. C
व्याख्या: 2017 में इंग्लैंड में आयोजित किए जा रहे संस्करण को मिलाकर अब तक 8 बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा चुका है.
2. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है?
A. सौरभ गांगुली
B. जैक कैलिस
C. कुमार संगकारा
D. क्रिस गेल
Ans. D
व्याख्या: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है.
3. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है?
A. लसिथ मलिंगा
B. काईल मिल्स
C. ब्रेट ली
D. ग्लेन मैकग्राथ
Ans. B
व्याख्या: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के काईल मिल्स के नाम है.
4. निम्नलिखित में से किस देश ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब सर्वाधिक बार जीता है?
A. भारत
B. दक्षिण अफ्रीका
C. वेस्टइंडीज
D. न्यूजीलैंड
Ans. A
व्याख्या: भारत एवं ऑस्ट्रेलिया अब तक दो-दो बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुके हैं.
5. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक तीन शतक कितने खिलाड़ियों ने बनाए हैं?
A. 5
B. 3
C. 4
D. 6
Ans. C
व्याख्या: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक 3 शतक चार खिलाड़ियों (किस गेल, सौरभ गांगुली, हर्शल गिब्स और शिखर धवन) ने बनाए हैं.
6. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड किस भारतीय खिलाड़ी के नाम है?
A. सौरभ गांगुली
B. सचिन तेंदुलकर
C. जहीर खान
D. राहुल द्रविड़
Ans. D
व्याख्या: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ (19 मैच) के नाम है.
7. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत एवं पाकिस्तान के बीच कितने मैच खेले गए हैं?
A. 2
B. 3
C. 5
D. 4
Ans. D
व्याख्या: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत एवं पाकिस्तान के बीच 4 मैच खेले गए है, जिनमें दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं.
8. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है?
A. राहुल द्रविड़
B. सौरभ गांगुली
C. रोहित शर्मा
D. वीरेन्द्र सहवाग
Ans. B
व्याख्या: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से सर्वाधिक 665 रन बनाने का रिकॉर्ड सौरभ गांगुली के नाम है.
9. 1998 में आईसीसी नॉक आउट ट्रॉफी के नाम से आयोजित पहले चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब किस टीम ने जीता था?
A. भारत
B. ऑस्ट्रेलिया
C. न्यूजीलैंड
D. दक्षिण अफ्रीका
Ans. D
व्याख्या: 1998 में आयोजित पहले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब दक्षिण अफ्रीका ने जीता था.
10. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का सर्वाधिक बार आयोजन किस देश में किया गया है?
A. भारत
B. दक्षिण अफ्रीका
C. श्रीलंका
D. इंग्लैंड
Ans. D
व्याख्या: 1998 में आयोजित पहले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब दक्षिण अफ्रीका ने जीता था.
टी-20 क्रिकेट पर प्रश्नोत्तरी: इंडियन प्रीमियर लीग
Comments
All Comments (0)
Join the conversation