Census 2027: जनगणना के दौरान घर-घर आएंगे अधिकारी, इन 33 सवालों के जवाब अभी से कर लें तैयार
जनगणना 2027 के तहत हाउसलिस्टिंग फेज में अधिकारी घर-घर जाकर 33 महत्वपूर्ण सवाल पूछेंगे। इसमें मकान, परिवार, सुविधाएं, संपत्ति, मोबाइल, इंटरनेट और वाहन जैसी जानकारी शामिल होगी। नागरिकों को सलाह है कि वे पहले से जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें, ताकि सर्वे प्रक्रिया आसान और तेज़ हो सके।
Census 2027 Questions List: भारत की जनगणना 2027 का पहला फेज हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना 22 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया गया। यह फेज 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा और पूरी तरह डिजिटल फर्स्ट अप्रोच पर आधारित है। इसका उद्देश्य घरों की संरचना, सुविधाओं और संपत्तियों से जुड़ा विस्तृत डेटा जुटाना है, जिससे सरकार बेहतर योजनाएं बना सके।
Census 2027 फेज 1 हाई लाइट्स
इस फेज में देश के हर घर और परिवार की जानकारी एक मोबाइल ऐप के जरिए एकत्र की जाएगी।
लोग एन्यूमरेटर के आने से 15 दिन पहले खुद भी डेटा भर सकते हैं (Self Enumeration)
यह फेज 2027 की जनसंख्या गणना (Population Census) से पहले होगा
2021 की योजना के आधार पर सवाल तैयार किए गए हैं, लेकिन घर की सामग्री (फर्श, दीवार, छत) को अलग-अलग पूछा जाएगा.
census 2027: पूरे 33 सवालों की लिस्ट
जनगणना 2027 में मकान संरचना, परिवार विवरण, पानी-बिजली, शौचालय, रसोई, ईंधन, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन, संपत्ति और उपभोग से जुड़े कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जो जीवन स्तर का आकलन करेंगे। आप सवालों की पूरी लिस्ट यहां देख सकते है.
मकान और संरचना (प्रश्न 1–7)
-
भवन संख्या
-
जनगणना घर संख्या
-
फर्श की मुख्य सामग्री
-
दीवार की मुख्य सामग्री
-
छत की मुख्य सामग्री
-
घर का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
-
घर की स्थिति (रहने योग्य/जर्जर/खाली)
परिवार की जानकारी (प्रश्न 8–15)
-
परिवार संख्या
-
घर में रहने वाले लोगों की संख्या
-
परिवार के मुखिया का नाम
-
मुखिया का लिंग
-
SC/ST/अन्य श्रेणी
-
मकान का स्वामित्व (स्वयं का/किराये का)
-
रहने के कमरों की संख्या
-
विवाहित जोड़ों की संख्या
सुविधाएं और बेसिक जरूरतें (प्रश्न 16–25)
-
पीने के पानी का मुख्य स्रोत
-
पानी घर के अंदर उपलब्ध है या नहीं
-
रोशनी का स्रोत (बिजली/केरोसिन/सोलर)
-
शौचालय की सुविधा
-
शौचालय का प्रकार
-
गंदे पानी की निकासी
-
नहाने की सुविधा
-
रसोई की सुविधा
-
खाना बनाने का ईंधन
-
LPG/PNG कनेक्शन
संपत्ति और उपभोग (प्रश्न 26–33)
-
मुख्य अनाज (चावल/गेहूं)
-
मोबाइल फोन की संख्या
-
इंटरनेट की सुविधा
-
वाहनों की संख्या
-
वाहनों के प्रकार
-
इलेक्ट्रॉनिक सामान (टीवी, फ्रिज आदि)
-
अन्य संपत्ति या संसाधन
-
मकान स्वामित्व से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी
इन सवालों के क्या है मायने
इन सवालों के जरिए सरकार को देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का सही अंदाजा मिलेगा।
-
स्वच्छ भारत मिशन
-
उज्ज्वला योजना
-
डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं की प्रगति मापी जाएगी
-
डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा और केवल सांख्यिकीय उपयोग के लिए होगा
नागरिकों के लिए जरूरी सुझाव
इसके लिए सम्मानित नागरिक अपने घर और परिवार से जुड़े दस्तावेज तैयार रखें, साथ ही आप Census ऐप पर Self Enumeration का विकल्प जरूर इस्तेमाल करें और अपने क्षेत्र की तारीख जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते है.
इसका उद्देश्य सरकार को देश के हर घर की वास्तविक स्थिति समझने में मदद करेगा, जिससे भविष्य की योजनाएं और अधिक सटीक और प्रभावी बन सकेंगी।
Small Savings Schemes: PPF और सुकन्या समेत कई योजनाओं की ब्याज दरों पर बड़ा अपडेट, 1 अप्रैल से लागू
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.