Small Savings Schemes Update: PPF और सुकन्या समेत कई योजनाओं की ब्याज दरों पर बड़ा अपडेट, 1 अप्रैल से लागू

Last Updated: Mar 31, 2026, 11:36 IST

Small Savings Schemes Interest Rates 2026: केंद्र सरकार ने नई तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस अवधि में स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। निवेशकों को पिछली तिमाही के समान ही रिटर्न मिलता रहेगा, जिससे योजनाओं में स्थिरता बनी रहेगी।

Small Savings Schemes Update: PPF और सुकन्या समेत कई योजनाओं की ब्याज दरों पर बड़ा अपडेट, 1 अप्रैल से लागू
Small Savings Schemes Update: PPF और सुकन्या समेत कई योजनाओं की ब्याज दरों पर बड़ा अपडेट, 1 अप्रैल से लागू

Small Savings Schemes 2026 Hindi: केंद्र सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर बड़ा अपडेट जारी किया है। PPF, सुकन्या समृद्धि योजना समेत कई योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। निवेशकों को पिछली तिमाही के समान ही रिटर्न मिलता रहेगा, जिससे स्थिरता बनी रहेगी।

नई तिमाही के लिए जारी हुई अधिसूचना 

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून 2026) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर अहम अधिसूचना जारी की है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस अवधि में किसी भी योजना की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। यह निर्णय करोड़ों निवेशकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

अप्रैल-जून तिमाही में नहीं बदलेगी ब्याज दर

1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक लागू रहने वाली तिमाही में निवेशकों को वही ब्याज मिलेगा जो उन्हें पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में मिल रहा था। यानी सभी लघु बचत योजनाओं पर दरें स्थिर रखी गई हैं, जिससे रिटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा।

प्रमुख योजनाओं के निवेशकों पर असर

इस फैसले का असर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS), राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC), किसान विकास पत्र (KVP) और डाकघर सावधि जमा जैसी लोकप्रिय योजनाओं में निवेश करने वालों पर पड़ेगा। हालांकि दरें समान रहने से निवेशकों के रिटर्न पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ब्याज दरों में स्थिरता से निवेशकों को भरोसा

सरकार द्वारा ब्याज दरों को स्थिर बनाए रखने से निवेशकों को भविष्य की योजना बनाने में आसानी होगी। स्थिर रिटर्न के कारण ये योजनाएं सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प बनी रहेंगी, खासकर उन लोगों के लिए जो जोखिम से बचना चाहते हैं।

स्मॉल सेविंग स्कीम्स और FD की ब्याज दरें 2026

चालू तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिल रहा है, जबकि PPF की दर 7.1% बनी हुई है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) पर 7.7% और किसान विकास पत्र (KVP) पर 7.5% ब्याज दिया जा रहा है, जिसकी मैच्योरिटी अवधि 115 महीने है। यहां आप विभिन्न योजनाओं की वर्तमान ब्याज दरें देख सकते है. 

योजना का नाम

ब्याज दर (%)

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

8.2%

सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF)

7.1%

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC)

7.7%

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)

8.2%

मासिक आय योजना (MIS)

7.4%

डाकघर बचत खाता

4.0%

किसान विकास पत्र (KVP)

7.5%

1-वर्षीय सावधि जमा (Fixed Deposit)

6.9%

2-वर्षीय सावधि जमा (Fixed Deposit)

7.0%

3-वर्षीय सावधि जमा (Fixed Deposit)

7.1%

5-वर्षीय सावधि जमा (Fixed Deposit)

7.5%

5-वर्षीय आवर्ती जमा (Recurring Deposit - RD)

6.7%

संबंधित विभागों को भेजे गए निर्देश

यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लिया गया है। अधिसूचना की प्रतियां व्यय विभाग, डाक विभाग, राजस्व विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राष्ट्रीय बचत संस्थान को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं, ताकि नई तिमाही में नियमों का सही तरीके से पालन सुनिश्चित किया जा सके। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 31, 2026, 11:36 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News