जानें भारत की 10 सबसे तेज गति की ट्रेन कौन सी हैं?

भारतीय रेल 1853 से 2016 तक तकरीबन 2 शताब्दियों की यात्रा और तीन शताब्दियों की तरंग को महसूस कर चुकी है| भारतीय रेल की यह लंबी यात्रा अनेक प्रयोगों और उतार चढ़ाव से भरी है| लगभग 65000 किमी लंबे पथ पर रोजाना भ्रमण करने वाली भारतीय रेल लगभग 11000 गाड़ियों को नियंत्रित करती है तथा 15 लाख लोगों को रोज़गार देती है|

Aug 1, 2016, 16:49 IST

भारतीय रेल 1853 से 2016 तक तकरीबन 2 शताब्दियों की यात्रा और तीन शताब्दियों की तरंग को महसूस कर चुकी है| भारतीय रेल की यह लंबी यात्रा अनेक प्रयोगों और उतार चढ़ाव से भरी है| लगभग 65000 किमी लंबे पथ पर रोजाना भ्रमण करने वाली भारतीय रेल लगभग 11000 गाड़ियों को नियंत्रित करती है तथा 15 लाख लोगों को रोज़गार देती है| रोजाना लगभग 2% भारतीय आबादी का बोझ उठाने वाली भारतीय रेल सबसे लंबी यात्रा 4286 किमी की और सबसे छोटी यात्रा महज 3 किमी की करती है| भारत में चलने वाली 10 सबसे तेज़ रेलगाड़ियों के विवरण कुछ इस प्रकार हैं:

1. गतिमान एक्सप्रेस- हज़रत निजामुद्दीन से आगरा केंट तक

अधिकत्तम चाल: 160 किमी प्रति घंटा (99 मील प्रति घंटा)
औसत चाल: 113  किमी प्रति घंटा
कुल दूरी: 188 किमी
प्रारम्भ: 2016
तथ्य: इसको भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होने का सौभाग्य हासिल है | सरकार का इस गाड़ी को चलाने का मुख्य उद्येश्य भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देना है | यह रेलगाड़ी शुक्रवार को छोड़कर पूरे हफ्ते चलती है | यह शुक्रवार को इसलिये नही चलती है क्योंकि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है |

image source:aajtak.intoday.in

2. ट्रेन का नाम : नई दिल्ली - भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस

रूट: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक
अधिकत्तम चाल: 155 किमी प्रति घंटा
औसत चाल: 87 किमी प्रति घंटा
कुल दूरी: 702 किमी
प्रारम्भ: 1988
तथ्य: गतिमान एक्सप्रेस के शुरू होने के पहले, इसे ही भारत की सबसे तेज ट्रेन होने का गौरव प्राप्त था |

image source:http://www.indiatvnews.com

3. ट्रेन का नाम : सियालदह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस

रूट: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सियालदह से नई दिल्ली तक
अधिकत्तम चाल: 135 किमी प्रति घंटा
औसत चाल: 85 किमी प्रति घंटा
कुल दूरी: 1457 किमी
प्रारम्भ: 2009
तथ्य: यह गाड़ी बिना रुके अपनी यात्रा पूरी करती है| केवल तकनीकी कारणों से ही यह रूकती है |

image source:www.youtube.com

विश्व के पांच रहस्यमय स्थल

4. ट्रेन का नाम : नई दिल्ली - कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस

रूट: नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर तक
अधिकत्तम चाल: 130 किमी प्रति घंटा
औसत चाल: 88 किमी प्रति घंटा
कुल दूरी: 440 किमी
प्रारम्भ: 2009
तथ्य: यह गाड़ी कानपुर “रिवर्स शताब्दी” के नाम से भी जानी जाती है |

image source:www.youtube.com

5. ट्रेन का नाम : मुम्बई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

रूट: भारत की व्यापारिक राजधानी और महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई से नई दिल्ली तक
अधिकत्तम चाल: 130 किमी प्रति घंटा
औसत चाल: 87 किमी प्रति घंटा
कुल दूरी: 1385 किमी
प्रारम्भ: 1972

image source:indiarailinfo.com

6.  ट्रेन का नाम : नई दिल्ली - हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस

रूट: नई दिल्ली से हावड़ा (कोलकाता) तक
अधिकत्तम चाल: 130 किमी प्रति घंटा
औसत चाल: 85 किमी प्रति घंटा
कुल दूरी: 1450 किमी
प्रारम्भ: 1969
तथ्य: इस गाड़ी को पहली राजधानी एक्सप्रेस एवं पहली पूर्ण वातानुकुलित गाड़ी का दर्जा प्राप्त है| इसे जनसाधारण द्वारा "द किंग" का नाम दिया गया था|

image source:www.india.com

7. ट्रेन का नाम : नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस

रूट: नई दिल्ली से हावड़ा (कोलकाता) तक
अधिकत्तम चाल: 120 किमी प्रति घंटा
औसत चाल: 84 किमी प्रति घंटा
कुल दूरी: 1450 किमी
प्रारम्भ: 2010

image source:photodivision.gov.in

8. ट्रेन का नाम : सियालदह - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

रूट: सियालदह (कोलकाता) से नई दिल्ली तक
अधिकत्तम चाल: 130 किमी प्रति घंटा
औसत चाल: 82 किमी प्रति घंटा
कुल दूरी: 1457 किमी

image source:www.flickr.com

क्या आप महाभारत के बारे में 25 चौकाने वाले अज्ञात तथ्यों को जानते हैं?

9. ट्रेन का नाम : निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ एक्सप्रेस:-

रूट: हजरत निजामुद्दीन (नयी दिल्ली) से बांद्रा (मुम्बई) तक
अधिकत्तम चाल: 130 किमी प्रति घंटा
औसत चाल: 82  किमी प्रति घंटा
कुल दूरी: 1367 किमी

image source:en.wikipedia.org

10. ट्रेन का नाम : नई दिल्ली - लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस

रूट: नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक
अधिकत्तम चाल: 130 किमी प्रति घंटा
औसत चाल: 78 किमी प्रति घंटा
कुल दूरी: 513 किमी
प्रारम्भ: 1992
तथ्य: यह भारत की पहली ट्रेन थी जिसमे जर्मन तकनीकी से बने LBH कोच लगाये गए थे | इस शताब्दी में सबसे अधिक डिब्बे लगे हैं अर्थात डिब्बों के हिसाब से यह भारत की सबसे बड़ी ट्रेन है |

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News