Live

HPBOSE Result 2026 Live: बड़ी अपडेट! हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट hpbose.org, ऐसे करें रोल नंबर से रिजल्ट की जांच

Priyanka Pal
May 4, 2026, 11:59 IST

HPBOSE 10th 12th Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से क्लास 12 का रिजल्ट 4 मई को सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रोल नंबर के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम की तिथि, समय, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स और उत्तीर्ण प्रतिशत से संबंधित हर लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें जागरण जोश के साथ। 


HPBOSE-10th-12th-Result-2026
HPBOSE-10th-12th-Result-2026

HIGHLIGHTS

  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 12 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
  • इस वर्ष 12वीं में कुल 81,411 छात्र ने भाग लिया था, जो बेसब्री से परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।
  • छात्र अब रोल नंबर का उपयोग कर hpbose.org पर अपना HPBOSE रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं।

Check HPBOSE 12th Result 2026 Here

HPBOSE 10th 12th Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) क्लास 12 के बोर्ड नतीजे जारी कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड रिजल्ट  मई के दूसरे सप्ताह ( संभावित 10 मई) तक जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। जो स्टूडेंट्स इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 81,411 छात्र शामिल हुए थे, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93,564 छात्रों ने भाग लिया था। दोनों कक्षाओं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।

HPBOSE 10th 12th Result 2026: पिछले साल रिजल्ट कब आया था?

पिछले वर्ष की बात करें तो, साल 2025 में HPBOSE ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया था। जबकि कक्षा 10वीं का परिणाम 7 मई को घोषित किया गया था। पिछले साल भी दोनों कक्षाओं के रिजल्ट अलग-अलग तारीखों पर जारी किए गए थे। इस बार भी 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट अलग - अलग डेट पर जारी किया जा सकता है।

HPBOSE 10th, 12th Result 2026: हाइलाइट्स 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं में लगभग 81,411 छात्र - छात्राएं शामिल हैं। रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं

इवेंट्स

डिटेल्स

परीक्षा का नाम

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026

बोर्ड का नाम

हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)

रिजल्ट का नाम

12वीं रिजल्ट 2026

आवश्यक प्रमाण पत्र

रोल नंबर

परिणाम मोड

ऑनलाइन

रिजल्ट स्टेटस

4 मई, सुबह 11 बजे (जारी)

मार्कशीट में डिटेल्स 

अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण होने की स्थिति, विषयवार स्कोर

ऑफिशियल वेबसाइट

hpbose.org

HPBOSE 10th, 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

स्टूडेंट्स नीचे दिए स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

  • होमपेज पर ‘Results’ टैब पर क्लिक करें।

  • ’HPBOSE 10th Result 2026′ या ’12th Result 2026′ का लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन पेज ओपन होगा, अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई दर्ज करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख देगी।

  •  इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

बोर्ड स्टूडेंट्स को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि 10वीं, 12वीं की मार्कशीट प्रोविजनल है। ओरिजनल मार्कशीट उन्हें रिजल्ट जारी होने के कुछ सप्ताह बाद स्कूल से प्राप्त करनी होगी। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 4, 2026, 11:59 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: इस साल का पास प्रतिशत

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) का पिछले साल 2025 का पास प्रतिशत 83.16 दर्ज किया गया था। वहीं, इस साल का पास प्रतिशत 92.02 दर्ज किया गया है।  

  • May 4, 2026, 11:51 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: परिणाम घोषित

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) आज कक्षा12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने सभी छात्रों का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। ये परिणाम तीनों स्ट्रीम का एक साथ जारी किया गया है। 

     
  • May 3, 2026, 12:30 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: डिजिलॉकर ऐप

    • डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

    • रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।

    • इसके बाद 'Eduation' टैब पर जाएं और 'हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड' चुनें।

    • अपनी कक्षा, उत्तीर्ण होने का वर्ष (2026) और रोल नंबर दर्ज करें। 

    • डिजिटल रूप से मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • May 3, 2026, 12:10 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: ऑफिशियल वेबसाइट

    हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट को छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर देखे सकेंगे। सोमवार को रिजल्ट जारी होते ही, बोर्ड की साइट पर इसका लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक कर छात्र-छात्राएं रिजल्ट को देख सकेंगे।

  • May 3, 2026, 12:00 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: एसएमएस

    HPBOSE रिजल्ट को SMS के माध्यम से भी छात्र - छात्राएं चेक कर सकते हैं। अगर वेबसाइट Slow हो जाती है, तो छात्र फोन के जरिए भी SMS को चेक कर सकते हैं। टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। क्लास 12 के रिजल्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले HP12 <रोल नंबर> टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।

  • May 3, 2026, 11:54 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: पास प्रतिशत

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 12वीं पास करने के लिए छात्र - छात्राओं को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र बोर्ड परीक्षाओं में असफल माने जाएंगे। 

  • May 3, 2026, 11:25 IST

    HPBOSE Result 2026: कक्षा 12वीं में करीब 90 हजार छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल जारी करने जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जारी रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस साल करीब 90 हजार छात्रों ने ये परीक्षा दी है।

     
  • May 3, 2026, 11:13 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल 4 मई, 2026 को जारी किया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों की ओर से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। इसमें तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। 

  • May 1, 2026, 18:22 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: ग्रेड स्केल

    A1 (आउटस्टैंडिंग)

    A2 (एक्सीलेंट)

    B1 (बहुत अच्छा)

    B2 (अच्छा)

    C1 (औसत)

    D (पास)

    E (कम्पार्टमेंट/फेल)

  • May 1, 2026, 18:01 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: रोल नबंर जरूरी

    HPBOSE  कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2026 की तिथि नजदीक आने के साथ, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की घबराहट से बचने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से ही सुरक्षित कर लें। एचपी बोर्ड पोर्टल में सफलतापूर्वक लॉगिन करने के लिए, छात्र का विशिष्ट बोर्ड रोल नंबर आवश्यक है। यह नंबर मार्च में होने वाली परीक्षाओं से पहले स्कूलों द्वारा दिए गए आधिकारिक एचपीबीओएसई एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से छपा होता है। इसके अलावा, कुछ मामलों में, बोर्ड पोर्टल अतिरिक्त सत्यापन के लिए छात्र की जन्मतिथि (डीओबी) मांग सकता है। सुनिश्चित करें कि दर्ज की गई जन्मतिथि परीक्षा फॉर्म भरते समय बोर्ड के साथ पंजीकृत तिथि से बिल्कुल मेल खाती हो।

  • May 1, 2026, 17:45 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: रिजल्ट डेट और टाइम

    पिछले वर्ष 2025 में कक्षा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को और 10वीं का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी छात्रों को मई के शुरुआती दिनों में परिणाम मिलने की संभावना है। 


  • May 1, 2026, 17:30 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: ग्रेडिंग सिस्टम

    हिमाचल प्रदेश 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट में ग्रेडिंग सिस्टम स्टूडेंट्स के लिए जानना बहुत जरूरी है:

    A1 : 91% – 100% 

    • A2 : 81% – 90% 

    • B1 : 71% – 80%

    • B2: 61% – 70%

    • C1: 51% – 60%

    • C2 : 41% – 50%

    • D: 33% – 40%

    • E (कम्पार्टमेंट/फेल): 33% से कम


  • May 1, 2026, 17:02 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: 10वीं 12वीं रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 2026 को ऑनलाइन डिजिलॉकर और उमंग ऐप और/या वेबसाइट पर, साथ ही एसएमएस के माध्यम से ऑफलाइन भी देखा जा सकता है। इन सबके अलावा, उम्मीदवार एचपीबीओएसई परिणाम 2026 को jagranjosh.com/results पर भी देख सकते हैं । बोर्ड के अधिकारी टॉपर्स की सूची, उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंगवार प्रदर्शन, जिलावार टॉपर्स और अन्य आंकड़े भी जारी करेंगे। 

  • May 1, 2026, 16:55 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: 12वीं की परीक्षाएं कब हुई

    HPBOSE प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं। बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ये परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तर लिखने से पहले 15 मिनट का अवकाश दिया गया। 


     
     
  • May 1, 2026, 16:05 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: रिजल्ट के बाद क्या

    जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 परिणाम घोषित होने के कुछ सप्ताह बाद आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर 33 से 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र उत्तीर्ण माने जाएंगे। परीक्षा आयोजित होने के कुछ दिनों बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा।


  • May 1, 2026, 15:45 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: साल 2024 और 2025 12वीं के आंकड़े

    पिछले शैक्षणिक वर्ष के प्रदर्शन की जानकारी यहां देखें:

     

    डिटेल्स

    आंकड़ें

    कुल उपस्थित छात्र

    84,093

    कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

    83.16%

  • May 1, 2026, 15:01 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: मार्कशीट में दर्ज डिटेल्स

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) क्लास 10 और 12 की मार्कशीट में नीचे दी गई डिटेल्स शामिल होंगी:

    • बोर्ड का नाम
    • परिणाम का नाम
    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर
    • पिता का नाम
    • मां का नाम
    • विषयों के नाम
    • अंक प्राप्त की
    • कुल मार्क
    • विभाजन
    • योग्यता की स्थिति (पास/फेल)


  • May 1, 2026, 14:47 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: डिजिलॉकर से बोर्ड रिजल्ट कैसे देख सकते हैं?

    छात्र डिजिलॉकर वेबसाइट और/या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी अपना परिणाम ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। HPBOSE मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉल कर सकते हैं:

    1. digilocker की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या आवेदन खोलें।
    2. आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके साइन अप करें
    3. डिजिलॉकर खाते में लॉग इन करें
    4. मार्कशीट प्राप्त करने के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं सिलेक्ट करें।
    5. ड्रॉपडाउन से हिमाचल प्रदेश बोर्ड का चयन करें 
    6. अपना रोल नंबर दर्ज करें और जिस वर्ष आपने परीक्षा उत्तीर्ण की, उस वर्ष का चयन करें। 
    7. एचपीबीओएसई 12वीं का परिणाम 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
    8. मार्कशीट जांचें और डाउनलोड करें
  • May 1, 2026, 14:26 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड सचिव

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) क्लास 10 और 12 के बोर्ड नतीजे जल्द ही जारी कर सकता है। रिजल्ट की डेट और टाइम की डिटेल बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा  द्वारा साझा की जाएगी। 

  • May 1, 2026, 14:16 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: लॉगिन क्रेडेंशियल

    एचपी बोर्ड 2026 का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पहचान पत्र की आवश्यकता होगी। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। HPBOSE कक्षा 10वीं, 12वीं 2026 का परिणाम देखने के लिए छात्रों को निम्नलिखित लॉिगन का उपयोग करना होगा:

    • रोल नंबर
  • May 1, 2026, 14:10 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: 12वीं का रिजल्ट कहां - कहां देखा जा सकता है

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला (HPBOSE) कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द 2026 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकेंगे । HPBOSE परीक्षा 2026 का रोल नंबर ऑनलाइन परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लॉगिन क्रेडेंशियल है। 

    इसके अलावा, एचपीबीओएसई 12वीं के परिणाम 2026 को ऑनलाइन डिजिलॉकर और उमंग ऐप और/या वेबसाइट पर, साथ ही एसएमएस के माध्यम से ऑफलाइन भी देखा जा सकता है। इन सबके अलावा, उम्मीदवार एचपीबीओएसई परिणाम 2026 को jagranjosh.com/results पर भी देख सकेंगे। बोर्ड के अधिकारी टॉपर्स की सूची, उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंगवार प्रदर्शन, जिलावार टॉपर्स और अन्य आंकड़े भी जारी करेंगे। 

  • May 1, 2026, 14:08 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: 10वीं की परीक्षाएं कब हुई थीं?

    इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) के एग्जाम 3 से 28 मार्च, 2026 तक आयोजित किए थे। जो कि ऑफलाइन मोड (Pen & Paper) में कराई गई थीं। सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा देने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया गया था। 

  • May 1, 2026, 13:59 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: रिवैल्यूएशन और रिचेकिंग

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 10 मई, 2026 से पहले घोषित कर सकता है। रिजल्ट के नतीजे आते ही हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिवैल्यूएशन और रिचेकिंग शुरू कर देगा। जिन स्टूडेंट्स को अपने प्राप्त अंकों से संतुष्टि नहीं है, तो वे मामूली शुल्क देकर प्रति विषय उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त, बोर्ड उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट/पूरक परीक्षा 2026 का सटीक कार्यक्रम भी घोषित करेगा, जो एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं, जिससे उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने का एक महत्वपूर्ण दूसरा मौका मिलेगा।

  • May 1, 2026, 13:26 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: पासिंग मार्क्स

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को निर्धारित सख्त ग्रेडिंग मानदंडों को समझना आवश्यक है। यह केवल कुल अंकों के बारे में नहीं है; प्रत्येक विषय में प्रदर्शन बहुत जरूरी होता है। न्यूनतम उत्तीर्ण होने का मानदंड कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में (Practical और Theory दोनों में अलग-अलग) न्यूनतम 33% अंक और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

  • May 1, 2026, 13:20 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हर साल कितने छात्र बोर्ड परीक्षाएं देते हैं?

    बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रतिवर्ष लगभग 5 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं। वर्तमान में 8000 से अधिक स्कूल बोर्ड से संबद्ध हैं। बोर्ड ने राज्य भर में 1846 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। बोर्ड कक्षा 1 से 12 तक की पाठ्यपुस्तकें भी प्रकाशित करता है। 

  • May 1, 2026, 13:10 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड का उद्देश्य

    हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में स्कूली शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम, शिक्षण सामग्री और पाठ्यपुस्तकें निर्धारित करता है, साथ ही सूचीबद्ध पाठ्यक्रमों पर आधारित परीक्षाएं भी आयोजित करता है। वर्तमान में, बोर्ड निम्नलिखित कक्षाओं और पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित करता है: 10वीं, 10+2,  J.B.T और T.T.C.।

  • May 1, 2026, 13:01 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की स्थापना कब हुई थी?

    हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला की स्थापना हिमाचल प्रदेश अधिनियम संख्या 14, 1968 के तहत 1969 में हुई थी। इसका मुख्यालय शिमला में था, जिसे जनवरी 1983 में धर्मशाला स्थानांतरित कर दिया गया। बोर्ड ने 34 अधिकारियों के स्टाफ के साथ शुरुआत की, जो बाद में बढ़कर 643 हो गया।

  • May 1, 2026, 12:57 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: पिछले साल 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आया था?

    पिछले कुछ वर्षों में, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने HPBOSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 अलग-अलग डेट पर जारी किया गया है। इस वर्ष भी, कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम अलग-अलग तिथियों पर घोषित होने की उम्मीद है। 

  • May 1, 2026, 12:37 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026

    हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर एप्लिकेशन पर भी जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स को अपना 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी की जरूरत होगी। 

  • May 1, 2026, 12:35 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: पिछले साल के ट्रेंड

    वर्ष परिणाम घोषणा तिथियां
    कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं 
    2025 15 मई  17 मई
    2024 7 मई 29 अप्रैल
    2023 25 मई 20 मई
    2022 29 जून 18 जून
  • May 1, 2026, 12:27 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: पिछले साल बोर्ड रिजल्ट कब आया था?

    पिछले वर्ष की बात करें तो, साल 2025 में HPBOSE ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया था। जबकि कक्षा 10वीं का परिणाम 7 मई को घोषित किया गया था। 

  • May 1, 2026, 12:22 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: ऑफिशियल वेबसाइट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसी के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स और जिलेवार प्रदर्शन से संबंधित अपडेट भी प्राप्त कर सकेंगे।

  • May 1, 2026, 12:20 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) क्लास 10 और 12 के बोर्ड नतीजे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह ( संभावित 10 मई) तक जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More

Trending

Latest Education News