UIIC AO Admit Card 2026 OUT: यूआईआईसी एओ एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Last Updated: Oct 16, 2026, 09:13 IST

UIIC AO Admit Card 2026 OUT: उम्मीदवार जो प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-I) पदों के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यूआईआईसी एओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

UIIC AO Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UIIC AO Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

UIIC AO Admit Card 2026 OUT: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) द्वारा प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-I) के 225 पदों पर भर्ती परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

UIIC AO Admit Card 2026 Download Link 

यूआईआईसी एओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक पोर्टल uiic.co.in पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब बिना देरी किए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

UIIC AO Admit Card 2026 Direct Link (ACTIVE)

यहां क्लिक करें

IIC AO Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

UIIC AO भर्ती 2026 अभियान के माध्यम से कुल 225 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अन्य सभीमहत्वपूर्ण हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

कंपनी का नाम

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

पद का नाम

प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-I)

कुल रिक्त पद

225

प्रारंभिक परीक्षा तिथि

22 अक्टूबर 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

uiic.co.in

UIIC AO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप UIIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर Recruitment/Careers Section पर क्लिक करें। 

  • फिर UIIC AO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

UIIC AO Prelims Hall Ticket पर क्या विवरण दिए होंगे?

एडमिट कार्ड करने का बाद, अभ्यर्थी उसमें दी गई सभी जानकारियों को जरूर चेक कर लें। यदि किसी विवरण में कोई गलती मिलती है, तो बिना समय गंवाए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसमें सुधार करवाएं। एडमिट कार्ड में मुख्य रूप से निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

  • परीक्षा की तिथि और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

UIIC AO Prelims Exam Pattern 2026

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (UIIC) AO प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव (बहुविकल्पीय) प्रकार की होती है। इसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं जो 100 अंकों के होते हैं और इन्हें हल करने के लिए 60 मिनट (1 घंटा) का समय मिलता है। अभ्यर्थी विषयवार एग्जाम पैटर्न नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विषय (Section)

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

समय अवधि

English Language

30

30

20 मिनट

तर्कशक्ति (Reasoning Ability)

35

35

20 मिनट

मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)

35

35

20 मिनट

कुल 

100

100

60 मिनट

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 16, 2026, 08:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News