UP Board 10th Result 2026 Link 1
UP Board 10th Result 2026 Link 2
UP Board 12th Result 2026 Link 1
UP Board 12th Result 2026 Link 2
UP Board Result 2026 UPMSP Class 10th 12th result, upmsp.edu.in, upresults.nic.in LIVE, UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणामों की घोषणा 23 अप्रैल शाम 4 बजे शिक्षा सचिव भगवती सिंह द्वारा की गई है। इस साल यूपी बोर्ड में लगभग 50 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं शामिल रहे। छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक करें। डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in और उमंग ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल प्राइवेट स्कूलों से अच्छा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट रहा। 12वीं में सरकारी स्कूल का प्रदर्शन बेहतर रहा। जिसमें 83.17% छात्र पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम के 82.15% स्टूडेंट पास हुए हैं, जबकि कॉमर्स के छात्रों का पासिंग परसेंटेज 90.41% रहा है। आर्ट्स में 76.18%, कृषि भाग 1 में 69.51%, कृषि भाग 2 में 93.65% और व्यावसायिक में 81.16% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया, दूसरे नंबर पर बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रिया वर्मा रहीं। दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं। तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं हैं। बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल को 97 फीसदी नंबर मिले हैं।
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणामों के साथ - साथ टॉपर्स लिस्ट भी साझा की जाएगी। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% मार्क्स लाना जरूरी है।
पिछले साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल, 2025 को जारी किया गया था। जिसमें कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% और 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.5% दर्ज किया गया था।
UPMSP Result 2026: हाइलाइट्स
इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल के एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित किए गए थे। वहीं, इंटरमीडिए एग्जाम 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। रिजल्ट से जुड़े अन्य डिटेल्स देखें:
बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
कक्षा : हाई स्कूल (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं)
शैक्षणिक सत्र: 2025-26
एग्जाम डेट: 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 के बीच
कुल छात्र : 50 लाख से अधिक
रिजल्ट जारी होने की तिथि (Date): 23 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारी होने का समय (Time): शाम 4 बजे (Out)
ऑफिशियल वेबसाइट : upmsp.edu.in
UP Board Result kaise check kare: यूपी बोर्ड रिजल्ट फौरन चेक कैसे करें?
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
स्टेप 2 'High School (10th) or Intermediate (12th) Results 2026' लिंक पर क्लिक करें ।
स्टेप 3 अब अपना जनपद और रोल नंबर दर्ज करें ।
स्टेप 4 'Submit' बटन दबाएं।
स्टेप 5 अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 6 इसे अब आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए पेज को Refresh करते रहें।
