बिहार, एक नजरः तथ्यान्वेषण
बिहार देश के पूर्वी हिस्से में स्थित है (83°-30' से 88°-00 देशांतर के बीच)। यह चारों तरफ से जमीन से घिरा राज्य है हालांकि कोलकाता का बंदरगाह यहां से ज्यादा दूर नहीं है। बिहार पूर्व में नमी वाले पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उप–नमी वाले उत्तर प्रदेश के बीच बसा है। यह स्थिति इसे जलवायु, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के संदर्भ में संक्रमणकालीन स्थिति प्रदान करता है। उत्तर में यह नेपाल और दक्षिण में झारखंड से घिरा है। यहां गंगा नदी पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर बहती है।
बिहार नेपाल की सीमा से सटा पूर्व भारत का एक राज्य है। इसके उपजाऊ मैदानी हिस्सों में बाढ़ की वजह बनने वाली गंगा नदी इसे दो हिस्सों में बांटती है। बिहार नाम संस्कृत और पाली शब्द – विहार से पड़ा जिसका अर्थ होता है "निवास"। मोटे तौर पर इस इलाके में कई जगह प्राचीन और मध्ययुगीन काल में बौद्ध विहार– बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान था। 94,163 वर्ग किमी (36,357 वर्ग मी) क्षेत्रफल के साथ यह देश का 13वां सबसे बड़ा राज्य है। आबादी के लिहाज से यह देश का तीसरा (3) सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में उत्तर प्रदेश, उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा और दक्षिण में झारखंड है।

Source: mapsofindia.com
| क्षेत्रफल | 94,163.00 वर्ग कि.मी. |
| आबादी | 10,38,04,637 (2011 की जनगणना) |
| स्थापना | 26 जनवरी 1950 |
| भाषा | हिन्दी और उर्दू राज्य की आधिकारिक भाषाएं हैं। राज्य की अन्य भाषाएं हैं भोजपुरी (385 लाख लोग बोलते हैं), मैथिली (250 लाख लोग बोलते हैं), मगही (200 लाख लोग बोलते हैं), बज्जिका (870 लाख लोग बोलते हैं) और अंगिका (70 लाख लोग बोलते हैं)। इनमें से सिर्फ मैथिली भाषा को भारत सरकार द्वारा मान्यता मिली हुई है। |
| जलवायु | औसत तापमान 27°सी (81°एफ ), गर्मी 34°सी (93°एफ), सर्दी 10°सी (50 ° एफ), वर्षा 1,200 मिमी (47 इंच) |
| राजधानी | पटना |
| लोकसभा के सदस्य | 40 |
| हवाई अड्डा | पटना, दरभंगा, गया, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर |
| धार्मिक (जनसंख्या विभाजन) जनगणना 2011 | हिन्दू- 82.7% मुस्लिम-16.9% इसाई-0.1% अन्य-0.3% |
| त्योहार | छठ पूजा के अलावा भारत के सभी प्रमुख त्योहार जैसे मकर संक्रांति, सरस्वती पूजा, होली, ईद–उल फितर, ईद– उल– अदहा (भारतीय उपमहाद्वीप में अक्सर इसे ईद– उल– जुहा कहा जाता है), मुहर्रम, राम नवमी, रथ यात्रा, रक्षाबंधन, महा शिवरात्रि, दीवाली, लक्ष्मी पूजा, क्रिस्मस, महावीर जयंती, बिहार में मनाए जाते हैं। |
| अर्थव्यवस्था | SGDP 67.254 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2014-15) इसका क्षेत्रवार बंटवारा: कृषि = 22% उद्योग = 5% सेवा क्षेत्र = 73%. |
| साक्षरता | कुल आबादी का 63.82% |
| जिले | 38 |
| विधानसभा | दो सदनीय |
| लिंग अनुपात (2011 की जनगणना के अनुसार) | 916 प्रति एक हजार पुरुष |
| प्रमुख लोक नृत्य | झिझिन नृत्य, जाट– जाटिन नृत्य, कजरी नृत्य, सोहर–खिलौना नृत्य, होली नृत्य, झूमरी नृत्य, खेती नृत्य |
| प्रमुख फसल | धान, गेहूं, आम, तिलहन, तंबाकू, अमरूद, लीची, अन्नानास, बैंगन, फूलगोभी, भिंडी और पत्तागोभी आदि |
| नदियां | गंगा, सोन, कोसी (इसे बिहार का शोक कहा जाता है), गंडक, सरयू |
| प्रमुख खनिज | बिहार– स्टेटाइट (945 टन), पाइराइट्स (9,539 टन सालाना), क्वार्टजाइट (14,865 टन सालाना), कच्चा अभ्रक (53 टन सालाना), चूनापत्थर (4,78,000 टन सालाना) का उत्पादन करता है। बिहार के जमुई जिला में ब़क्साइट, भभुआ में सीमेंट मोर्टर, भभुआ में ही डोलोमाइट, ग्लास सैंड, मुजफ्फरपुर, नवादा, जमुई, गया में अभ्रक और गया एवं जमुई में नमक के कुछ अच्छे स्रोत हैं। |
| पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक स्थान | खुदाई कुम्हरार अगम कुंआ बराबर की गुफाएं नालंदा विश्वविद्यालय विक्रमशिला प्राचीन मंदिर और स्थल विष्णुपद मंदिर महाबोधि मंदिर सासाराम पाटलिपुत्र ब्रह्मयोनी पहाड़ी किले रोहतासगढ़ का किला सासाराम किला जलालगढ़ किला मुंगेर किला |