लक्षद्वीप ,जिसे पूर्व में लकादीव, मिनिकॉय और अमीनीदीव द्वीपों के नाम से जाना जाता था, बंगाल की खाड़ी में स्थित 36 द्वीपों का समूह है जिसे लक्षद्वीप सागर भारत की मुख्य भूमि से अलग करता है | प्रवाल निर्मित द्वीपों का समूह-लक्षद्वीप, भारत का सबसे छोटा संघ राज्य क्षेत्र है | ‘लक्षद्वीप’ शब्द का संस्कृत व मलयालम भाषा में अर्थ है – ‘एक हजार द्वीपों का समूह’| इसकी राजधानी ‘कावारात्ती’ है और लक्षद्वीप सागर भारत की मुख्य भूमि से अलग करता है | 8० चैनल इसे मालदीव से औ0र 9० चैनल लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप को लक्षद्वीप के बाकी द्वीपों से अलग करता है |
लक्षद्वीप : एक नजर में
1. क्षेत्रफल | 32 वर्ग किमी. |
2. संघ राज्य क्षेत्र के रूप में गठन | 1 नवम्बर, 1956 को लकादीव, मिनिकॉय और अमीनीदीव संघ राज्य क्षेत्र को तत्कालीन मद्रास राज्य से अलग किया गया और 1 नवम्बर,1973 ई. में इसे लक्षद्वीप नाम दिया गया | |
3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 64,429 |
4. प्रमुख भाषाएँ | मलयालम (85%), अंग्रेजी, जसेरी, महल (धिवेही) |
5. जलवायु | लक्षद्वीप का मौसम आर्द्र उष्ण कटिबंधीय है। यहाँ वर्षा मुख्यतः दक्षिणी पश्चिमी मानसून से होती है। |
6. राजधानी | कावारात्ती |
7. संसद सदस्य | |
8. विधानमंडल | अनुपस्थित |
9. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | अगत्ती |
10. प्रमुख फसलें | नारियल, केला |
11. अर्थव्यवस्था | यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन, कृषि व कुटीर उद्योगों पर निर्भर है | |
12. साक्षरता | 92.28% (भारत का सर्वाधिक साक्षरता वाला संघ राज्य क्षेत्र ) |
13. जिले | 1 (सभी द्वीपों को एक ही जिले में शामिल किया गया है, जिसमें 4 तहसीलें शामिल हैं ) |
14. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 946 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
15. प्रमुख पत्तन | कावारात्ती, मिनिकॉय,कल्पेनी |
16. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | बंगारम द्वीप समूह, कवरत्ती द्वीप समूह, कलपेनी द्वीप समूह, मिनीकॉय द्वीप समूह, कदमत द्वीप समूह, अगत्ती द्वीप समूह, एन्द्रोथ द्वीप समूह, बित्रा द्वीप समूह| पानी के खेल, जैसे स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग में, रुचि रखने वाले पर्यटक यहाँ आते हैं । |
17. जनघनत्व | 2,013 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
18. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | इस्लाम (96.57%) (भारत में सर्वाधिक मुस्लिम प्रतिशत वाला राज्य ) हिन्दू (2.77%) ईसाई (0.49%) |
Image Source: lakshadweeptoursandtravels.com
Comments
All Comments (0)
Join the conversation