जनसंख्या घनत्व का अर्थ है वर्ग किलोमीटर प्रति व्यक्तियों की संख्या. 2011 में भारत का जनसंख्या घनत्व 382 प्रति वर्ग किमी था. जनसंख्या एकाग्रता का महत्वपूर्ण सूचकांक में एक आबादी का घनत्व है. आइये भारत की जनगणना 2011के अनुसार जनसंख्या घनत्व परpप्रश्न और उत्तर को अध्ययन करते हैं.
1. जनगणना-2011 के अनुसार निम्न में से किस प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या घनत्व है ?
(a) मिजोरम
(b) नागालैंड
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) हिमांचल प्रदेश
उत्तर c
व्याख्या: जनगणना-2011 के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व सबसे कम केवल 17 व्यक्ति प्रति किमी है.
2. जनगणना-2011 के अनुसार किस संघ शासित प्रदेश का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
(a) दिल्ली
(b) चंडीगढ़
(c) लक्षद्वीप
(d) अंडमान एवं निकोबार द्वीप
उत्तर a
व्याख्या: जनगणना-2011 के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र; दिल्ली का घनत्व सबसे अधिक 11,320 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है.
3. जनसंख्या घनत्व मापने की इकाई क्या है?
(a) व्यक्ति/मीटर
(b) व्यक्ति/ किमी.
(c) व्यक्ति/सेमी.
(d) व्यक्ति/हेक्टयर
उत्तर b
व्याख्या: जनसंख्या घनत्व व्यक्ति प्रति किमी में मापा जाता है. इसमें यह देख जाता है कि एक किमी में कितने व्यक्ति रहते हैं.
4. निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
(a) जनगणना-2011 के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व 328 व्यक्ति प्रति किमी है.
(b) उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व 892 व्यक्ति प्रति किमी है
(c) पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व है
(d) निम्न में से कोई नही
उत्तर d
व्याख्या: निम्न में से कोई नही
भारत की 2011 की जनगणना के बारे में 20 महत्वपूर्ण तथ्य
5. जनगणना-2011 के अनुसार सबसे अधिक घनत्व किस राज्य का है ?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) दिल्ली
(c) बिहार
(d) केरल
उत्तर c
व्याख्या: बिहार का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक 1102 व्यक्ति प्रति किमी है. दिल्ली एक संघ शासित प्रदेश है जबकि प्रश्न में “राज्य” पूछा गया है.
6. निम्न में से कौन सा सुमेलित नही है?
(a) भारत का घनत्व: 382
(b) उत्तर प्रदेश का घनत्व: 829
(c) केरल का घनत्व: 960
(d) पश्चिम बंगाल:1102
उत्तर c
व्याख्या: केरल का घनत्व 860 है.
7. जनगणना-2011 के अनुसार राज्यों का घनत्व घटते क्रम में है .....
(a) बिहार <बंगाल <केरल <महाराष्ट्र
(b) बिहार <बंगाल <केरल <उत्तर प्रदेश
(c) बंगाल< बिहार < उत्तर प्रदेश<महाराष्ट्र
(d) बंगाल< बिहार<हरियाणा <उत्तर प्रदेश
उत्तर b
व्याख्या: घनत्व के अनुसार सही घटता हुआ क्रम है : बिहार <बंगाल <केरल <उत्तर प्रदेश
8. संघ शासित प्रदेशों के घटते हुए जनसंख्या घनत्व का सही क्रम कौन सा है?
(a) अंडमान एवं निकोबार<दिल्ली <चंडीगढ़<पुडुचेरी
(b) दिल्ली < चंडीगढ़<पुडुचेरी<दमन एवं दीव
(c) दमन एवं दीव< पुडुचेरी< चंडीगढ़ < लक्षद्वीप
(d) अंडमान एवं निकोबार<दिल्ली < दमन एवं दीव< चंडीगढ़
उत्तर b
व्याख्या: दिल्ली :11320, चंडीगढ़:9528, पुडुचेरी:2547, दमन एवं दीव:2191
9. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्न में से किसका जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
(a) चंडीगढ़
(b) केरल
(c) हरियाणा
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर a
व्याख्या: चंडीगढ़: 9528, केरल:860, हरियाणा:573, उत्तर प्रदेश:829
10. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्न में से किसका जनसंख्या घनत्व सबसे कम है?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) मिजोरम
(c) सिक्किम
(d) अंडमान एवं निकोबार
उत्तर d
व्याख्या: अंडमान एवं निकोबार का घनत्व 46 व्यक्ति प्रति किमी. है.
मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट से भारत को क्या फायदे होंगे?
जनसँख्या विस्फोट: अर्थ, कारण और परिणाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation