धातु वे तत्व हैं जो इलेक्ट्रॉन का त्याग कर धनायन का निर्माण करते हैं| चूंकि धातु इलेक्ट्रॉन का त्याग कर धनायन का निर्माण करते हैं, जिसके कारण इन्हें विद्युत धनात्मक तत्व के रूप में भी जाना जाता है| पृथ्वी के भू-पर्पटी में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला धातु एल्यूमीनियम है।
Source: www.luckysci.com
क्या आप धातुओं के भौतिक गुणों को जानते हैं?
- धातु ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होते हैं|
- धातु आघातवर्ध्य और तन्य होते हैं। (आघातवर्ध्य का अर्थ है कि जब धातु पर हथौड़े से वार किया जाता है तो वह बिना टूटे हुए पतली शीट में परिणत हो जाता है, जबकि तन्य का अर्थ है कि धातुओं से पतले तार का निर्माण किया जा सकता है|)
- धातुओं में एक विशेष प्रकार की चमक होती है|
- सोडियम और पोटैशियम को छोड़कर सभी धातुओं का द्रवणांक एवं क्वथनांक उच्च होता है|
- कमरे के तापमान पर पारा को छोड़कर सभी धातु ठोस होते हैं।
- आम तौर पर सोडियम और पोटैशियम को छोड़कर सभी धातु काफी कठोर होते हैं|
- पोटैशियम को छोड़कर सभी धातुओं का घनत्व उच्च होता है|
- धातु अनुनादी होते हैं अर्थात् धातुओं पर किसी वस्तु से चोट मारने पर ध्वनि निकलती है।
- तांबा और सोने को छोड़कर आमतौर पर सभी धातु भूरे या सिल्वर रंग के होते हैं|
लोहा, एल्युमीनियम, तांबा, चाँदी, सोना, सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि धातुओं के उदाहरण हैं|
धातु निष्कर्षण, पेट्रोलियम, स्टील, जंग व सीमेंट ग्लास की मूलभूत जानकारी
आइए अब हम धातुओं से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को देखते हैं जो परीक्षाओं की तैयारी में काफी सहायक होते हैं|
Source:www.images.vat19.com
- लोहा, तांबा और एल्यूमिनियम धातु का उपयोग बर्तन बनाने और कारखानों में उपकरण बनाने के लिए किया जाता है।
- क्रोमियम धातु का उपयोग विद्युत प्लेट और लोह-इस्पात के निर्माण में किया जाता है|
- सीसा धातु का उपयोग कार के बैटरी बनाने में किया जाता है|
- जिंक फॉस्फाइड का उपयोग चूहों को मारने के लिए किया जाता है|
- क्या आपको पता है कि लकड़ी के फर्नीचर को दीमक से बचाने के लिए उस पर जिंक क्लोराइड का लेप चढ़ाया जाता है?
- हेबर विधि से अमोनिया गैस के निर्माण में लोहे का उपयोग एक उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है|
- लिथियम सबसे हल्का और सबसे अवकारक तत्व है|
- सिल्वर क्लोराइड का उपयोग फोटोक्रोमिक काँच बनाने में किया जाता है|
- जिर्कोनियम धातु का उपयोग कार के बैटरी बनाने में किया जाता है|
- पारा धातु एक तरल पदार्थ है जिसका उपयोग थर्मामीटर बनाने में किया जाता है|
- क्या आपको पता है कि अंडा खाने के लिए चाँदी के चम्मच का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे सिल्वर सल्फाइड का निर्माण होता है और चम्मच काला हो जाता है|
- विद्युतधारा के प्रवाह के दौरान पारा और लोहा अन्य तत्वों की तुलना में अधिक प्रतिरोध उत्पन्न करते हैं|
अयस्क में पायी जाने वाली अशुद्धियों को कैसे अलग किया जाता है?
- बेरियम सल्फेट का उपयोग पेट के एक्स-रे में किया जाता है|
- शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है और सोने को कड़ा करने के लिए उसमें तांबा मिलाया जाता है|
- फ्यूज तार सीसा और टिन से बनता है|
- कमरे के तापमान पर गैलियम धातु तरल अवस्था में रहता है|
- सोडियम, टाइटेनियम और जिर्कोनियम धातुओं का उपयोग परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विज्ञान परियोजनाओं में किया जाता है|
- जस्ता का उपयोग लोहे को जंग से बचाने के लिए उसके जस्तीकरण या यशदलेपन में किया जाता है|
- कोबाल्ट-60 का उपयोग कैंसर के इलाज में किया जाता है|
- जिओलाइट का उपयोग पानी की कठोरता को दूर करने के लिए किया जाता है|
इस प्रकार हमने देखा कि धातु हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण हैं| धातुओं का उपयोग हमारे दैनिक जीवन में कई उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाता है| खाना पकाने के बर्तन, बिजली के पंखे, सिलाई मशीन, कार, बस, ट्रक, हवाई जहाज, समुद्री जहाज आदि सभी धातुओं के बने होते हैं| धातुओं के मिश्रण को मिश्रधातु के रूप में जाना जाता है| इसके अलावा, हम कह सकते हैं कि प्रत्येक देश की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए धातु बहुत महत्वपूर्ण हैं|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation