दुनिया के ऐसे देशों की सूची जिनकी दो या दो से अधिक राजधानियां हैं
राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश, प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार के प्रतिनिधि होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है. मिसाल के तौर पर राजधानी एक ऐसा शहर होता है, जहां संबंधित सरकार के दफ़्तर होते हैं एवं वहां कानून या संविधान का निर्धारण किया जाता है. यूँ तो दुनिया के अधिकांश देश की एक ही राजधानी है, लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जिनकी दो या दो से अधिक राजधानियां हैं. इस लेख में हम उन देशों का विवरण दे रहे हैं जिनकी दो या दो से अधिक राजधानियां हैं.
राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश, प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार के प्रतिनिधि होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है. मिसाल के तौर पर राजधानी एक ऐसा शहर होता है, जहां संबंधित सरकार के दफ़्तर होते हैं एवं वहां कानून या संविधान का निर्धारण किया जाता है. यूँ तो दुनिया के अधिकांश देश की एक ही राजधानी है, लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जिनकी दो या दो से अधिक राजधानियां हैं. इस लेख में हम उन देशों का विवरण दे रहे हैं जिनकी दो या दो से अधिक राजधानियां हैं.
1. दक्षिण अफ्रीका
राजधानी: प्रिटोरिया, केपटाउन एवं ब्लोमफांटेन 
Image source: Wikipedia
अफ्रीका महादेश के दक्षिणी भाग में स्थित दक्षिण अफ्रीका एक गणराज्य है. इसकी सीमाएं उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे तथा उत्तर-पूर्व में मोजाम्बिक और स्वाजीलैंड के साथ लगती हैं. दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक और कार्यकारी राजधानी प्रिटोरिया, विधायी राजधानी केपटाउन और न्यायिक राजधानी ब्लोमफांटेन है.
जानें रहने के हिसाब से भारत के 10 सबसे सुरक्षित शहर कौन-से हैं
2. श्रीलंका
राजधानी: श्री जयवर्द्धनेपुरा कोट्टे एवं कोलंबो
Image source: Wikimedia Commons
भारत के दक्षिण में हिन्दमहासागर में स्थित श्रीलंका एक छोटा-सा द्वीप है. श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी श्री जयवर्द्धनेपुरा कोट्टे है, जबकि वाणिज्यिक एवं न्यायिक राजधानी कोलंबो है.
3. बेनिन
राजधानी: पोर्टो-नोवो एवं कोटोनोऊ
Image source: Wikipedia
पश्चिमी अफ्रीका महादेश में स्थित बेनिन एक छोटा गणराज्य है. इसकी सीमाएं पश्चिम में टोगो से, पूर्व में नाइजीरिया से तथा उत्तर में बुर्कीनाफासो और नाइजर से मिलती है, दक्षिण में इसकी छोटी सी तटीय रेखा बेनिन की खाड़ी से लगी हुई है. बेनिन की आधिकारिक राजधानी पोर्टो-नोवो है, जबकि न्यायिक राजधानी कोटोनोऊ है.
4. बोलीविया
राजधानी: सक्रे एवं ला पाज़
Image source: World Free Printable Flags Home
दक्षिण अमेरिका महादेश के मध्य भाग में स्थित बोलीविया एंडीज पर्वत, अटाकामा मरूस्थल और अमेजन घाटी के वर्षावनों से आच्छादित है. इसकी सीमाएं पश्चिम में पेरू और चिली, उत्तर एवं पूर्व में ब्राजील तथा दक्षिण में अर्जेन्टीना और पराग्वे से मिलती हैं. बोलीविया की आधिकारिक या संवैधानिक राजधानी सक्रे है, जबकि कार्यकारी एवं विधायी राजधानी ला पाज़ है.
दुनिया के 10 सबसे मंहगे और सबसे सस्ते शहर कौन से हैं
5. चिली
राजधानी: सेंटियागो एवं वालपाराईसो
Image source: Wikipedia
दक्षिण अमेरिका महादेश के पश्चिमी तटीय भाग में स्थित चिली दक्षिण अमेरिका के उन देशों में शामिल है, जिसकी सीमा ब्राजील से नहीं मिलती है. इसकी सीमाएं उत्तर में पेरू, उत्तर-पूर्व में बोलीविया, पूर्व में अर्जेन्टीना और दक्षिण छोर पर ड्रेक पैसेज से मिलती है. चिली की आधिकारिक, कार्यकारी एवं न्यायिक राजधानी सेंटियागो है, जबकि विधायी राजधानी वालपाराईसो है.
6. कोत दिव्वार
राजधानी: यामोसुकरो एवं अबिदजान
Image source: Wikipedia
कोत दिव्वार पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक लोकतांत्रिक देश है. इसकी सीमाएं पश्चिम में लाईबेरिया एवं गिनी से, उत्तर में माली एवं बुर्किनाफासो से, पूर्व में घाना से एवं दक्षिण में गिनी की खाडी़ से मिलती है. इसकी आधिकारिक राजधानी यामोसुकरो है, जबकि कार्यकारी राजधानी अबिदजान है.
7. जॉर्जिया
राजधानी: तिब्लिसी एवं कुतैसी
Image source: Wikiwand
जॉर्जिया पूर्वी यूरोप में स्थित एक गणतांत्रिक देश है. 1991 तक यह समाजवादी सोवियत संघ में शामिल 15 गणराज्यों में से एक था. जॉर्जिया की सीमा उत्तर में रूस से, पूर्व में अजरबैजान से और दक्षिण में आर्मीनिया तथा तुर्की से मिलती है. इसकी आधिकारिक राजधानी तिब्लिसी है, जबकि विधायी राजधानी कुतैसी है.
8. मलेशिया
राजधानी: कुआलालम्पुर एवं पुत्रजया
Image source: Wikimedia Commons
मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है. यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है. मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है. मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर मलेशिया की आधिकारिक राजधानी है, जबकि पुत्रजया प्रशासनिक राजधानी है.
दुनिया में रहने योग्य 10 सर्वश्रेष्ठ शहर
9. मोंटेनीग्रो
राजधानी: पोडगोरिसा एवं सतिन्जे
Image source: Wikipedia
मोंटेनीग्रो उबड़-खाबड़ पहाड़ों, मध्यकालीन गांवों और एड्रियाटिक समुद्र तट वाला एक बाल्कन देश है. इसकी सीमाएं उत्तर में बोस्निया एवं हर्जेगोवनिया से, पूर्व में सर्बिया एवं कोसोवो से, दक्षिण में अल्बानिया से तथा पश्चिम में एड्रियाटिक सागर से मिलती है. इसकी आधिकारिक राजधानी पोडगोरिसा है, जबकि सतिन्जे प्राचीन शाही राजधानी है.
10. नीदरलैंड
राजधानी: एम्स्टर्डम एवं द हेग
Image source: Wikipedia
नीदरलैंड यूरोप महादेश का एक प्रमुख देश है. इसकी सीमाएं उत्तर तथा पश्चिम में उत्तरी सागर से, दक्षिण में बेल्जियम से एवं पूर्व में जर्मनी से मिलती है. नीदरलैंड की आधिकारिक राजधानी एम्सटर्डम है, जबकि द हेग प्रशासनिक राजधानी है.
11. स्वाजीलैंड
राजधानी: म्बाबने एवं लोबाम्बा
Image source: Wikipedia
स्वाजीलैंड अफ्रीका महादेश के दक्षिणी भाग में स्थित एक छोटा सा देश है. इसकी सीमाएं उत्तर, पश्चिम तथा दक्षिण में दक्षिण अफ्रीका से एवं पूर्व में मोजाम्बिक से मिलती है. स्वाजीलैंड की प्रशासनिक राजधानी म्बाबने है, जबकि लोबाम्बा विधायी एवं शाही राजधानी है.
12. यमन
राजधानी: सना एवं अदन
Image source: Wikipedia
यमन मध्य एशिया में स्थित एक छोटा सा देश है. इसकी सीमाएं उत्तर में सउदी अरब से, पश्चिम में लाल सागर से, दक्षिण में अदन की खाड़ी से तथा पूर्व में ओमान से मिलती है. यमन की आधिकारिक राजधानी सना है जिस पर हाउथी नामक संगठन ने कब्जा कर रखा है, जबकि अदन कार्यकारी राजधानी है.
13. तंजानिया
राजधानी: डोडोमा एवं दारे सलाम
Image source: Wikipedia
तंजानिया एक पूर्व अफ्रीकी देश है जो अपने विशाल वन क्षेत्र के लिए जाना जाता है. इसकी सीमाएं उत्तर में युगांडा और केन्या से, पश्चिम में कांगो, रवांडा और बुरूंडी से, दक्षिण में जाम्बिया, मलावी और मोजाम्बिक से तथा पूर्व में हिन्द महासागर से मिलती है. तंजानिया की आधिकारिक एवं विधायी राजधानी डोडोमा है, जबकि दारे सलाम न्यायिक राजधानी है.
दुनिया के 11 ऐसे स्थान जिनका नाम भारतीय शहरों से मिलता जुलता है
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.