This is an archived article last updated on Feb 18, 2023. The information may be outdated.

SSC GD Answer Key 2023 in Hindi: जारी हुई एसएससी जीडी उत्तर कुंजी 2023, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Feb 18, 2023, 18:09 IST

SSC GD Answer Key 2023 in Hindi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल लिखित परीक्षा की आंसर की आज यानी 18 फरवरी 2023 को जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे पढ़ें।

ssc gd constable answer key 2023
ssc gd constable answer key 2023

SSC GD Answer Key 2023 in Hindi: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज यानि 18 फरवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी जीडी 2023 परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था,वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Check here Latest Update On - SSC GD Answer Key 2022-23

एसएससी ने देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में 10 फरवरी से 14 फरवरी 2023 तक जनरल ड्यूटी कांस्टेबल लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन 27 अक्टूबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक आयोजित किए गए थे। आपको बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2023 को जारी किया गया था।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) असम राइफल्स में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और राइफलमैन (GD) में जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल समेत 45284 पदों के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें 40274 पद पुरूष कांस्टेबल और 4835 पद महिला कांस्टेबल के शामिल हैं।इन पदों पर भर्ती के लिए 18 से 23 वर्ष के उम्मीदवार ही पात्र थे।

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नबंर और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर आंसर की 2023 (ssc gd candidate login) को डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Answer Key 2023  in Hindi Out  देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

SSC GD Answer Key 2023 out  in Hindi आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें

SSC GD Answer Key 2023:  कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी जीडी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए,उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर "Answer Key" ओप्शन पर क्लिक करें।

चरण 3: फिर "एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल उत्तर कुंजी"पर क्लिक करें।

चरण 4: अब, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 5: इसके बाद उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Important Links for SSC GD Constable Answer Key 2022 - 2023

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 18, 2023, 18:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News