Top 5 Sarkari Naukari-23 July 2020: WBHRB, GGH Guntur, CDMO Devgarh, GMC, OUAT एवं अन्य संगठनों में निकली 21,000 से अधिक सरकारी नौकरियां
23 जुलाई 2020 को पश्चिम बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBHRB), गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल (GGH) गुंटूर, चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट (CDMO) देवगढ़, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) छिंदवाड़ा, ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (OUAT) एवं अन्य में निकाली गई भर्ती के इस अवसर को युवा हाथ से न जाने दें और अपने सपनों को साकार करने के लिए बिना विलम्ब किए तत्काल आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु युवाओं के लिए आज है पश्चिम बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBHRB), गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल (GGH) गुंटूर, चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट (CDMO) देवगढ़, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) छिंदवाड़ा, ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (OUAT) एवं अन्य में निकाली गई नौकरियों के लिए युवा आज ही आवेदन करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. विभिन्न असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट, स्टाफ नर्स, लैब-टेक्निशियन, पैरामेडिकल, वार्ड बॉय, लैब-टेक, असिस्टेंट प्रेस ओवरसियर, बाइंडर पदों की भर्ती के लिए बम्पर वेकेंसियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. युवाओं को इन पदों के लिए आवेदन करने का अति उत्तम अवसर.
पश्चिम बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBHRB) ने असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2020 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
WBHRB भर्ती 2020: 105 असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट पदों की वेकेंसी के लिए 24 जुलाई से करें आवेदन
गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, गुंटूर ने स्टाफ नर्स, लैब-टेक्निशियन और अन्य पदों की वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2020 तक या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, गुंटूर भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
GGH, गुंटूर भर्ती 2020: 287 स्टाफ नर्स, लैब-टेक्निशियन और अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट (CDMO) देवगढ़ ने दैनिक वेतन आधार पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत पैरामेडिकल स्टाफ के 21000 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. अपेक्षित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 27 जुलाई 2020 तकया उससे पहले एएनएम, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
CDMO, देवगढ़ भर्ती 2020: 21000 पैरामेडिकल की निकली वेकेंसी के लिए करें आवेदन
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा ने वार्ड बॉय, लैब टेक, एमओ, स्वीपर, साइंटिस्ट और अन्य के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप पर 31 जुलाई 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
GMC, छिंदवाड़ा भर्ती 2020: 106 वार्ड बॉय, लैब-टेक, एवं और अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (OUAT) ने असिस्टेंट प्रेस ओवरसियर और बाइंडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त 2020 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं.
OUAT भर्ती 2020: 16 असिस्टेंट प्रेस ओवरसियर और बाइंडर पदों की वेकेंसी के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू