Live

UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा विश्लेषण, कठिनाई स्तर और सरल प्रयास जानें

Priyanka Pal
May 21, 2026, 16:55 IST

UP Lekhpal Exam Analysis 2026: यूपी लेखपाल मेन्स भर्ती परीक्षा 2026 आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। इस परीक्षा का आयोजन 44 जिलों के 861 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ आयोजित की जा रही है। परीक्षा समाप्त होने के बाद हम यहां परीक्षा विश्लेषण करेंगे। 


UP Lekhpal Exam Analysis 2026
UP Lekhpal Exam Analysis 2026

HIGHLIGHTS

  • यूपी लेखपाल मेन्स भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन आज यानी 21 मई, 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया
  • परीक्षा कुल 44 जिलों के 861 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ आयोजित की गई।
  • इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगभग 3,66,712 रही।

UP Lekhpal Exam Analysis 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन आज यानी 21 मई, 2026 को किया जा रहा है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 10 बजे से दे दिया गया है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 44 जिलों के 861 केंद्रों पर हो रही है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगभग 3,66,712 है। 

सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जा रही यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा 12 बजे समाप्त हो जाएगी। हमने यहां उम्मीदवारों के रिव्यू के माध्यम से परीक्षा का विश्लेषणा साझा किया है। 

UP Lekhpal Question Paper 2026

UP Lekhpal Shift Time 2026: शिफ्ट का समय 

यूपीएसएसएससी यूपी लेखपाल मेन्स भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन आज यानी 21 मई (गुरुवार) सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। सिंगल शिफ्ट में आयोजित हो रही परीक्षा का समय उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं।

परीक्षा शिफ्ट का समय
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

UP Lekhpal Exam Analysis 2026: हाइलाइट्स 

यूपी लेखपाल मेन्स भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राजस्व लेखपाल के कुल 7,994 रिक्त पदों को भरना है। जो 12वीं पास और पीईटी क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर है। 

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026
आयोजन संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम लेखपाल 
परीक्षा स्तर राज्य स्तरीय 
कुल पदों की संख्या 7,994
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (Online)
चयन प्रक्रिया PET स्कोर एवं लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा)
परीक्षा तिथि 21 मई 2026 (गुरुवार)
ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in

UP Lekhpal Exam Analysis 2026: परीक्षा विश्लेषण

यूपी लेखपाल परीक्षा 2026 उम्मीदवारों के रिव्यू के अनुसार मध्यम स्तर की थी, न तो बहुत आसान और न ही बहुत कठिन। हिंदी और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (जीके) सबसे आसान भाग थे, जिनमें छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए, जबकि कंप्यूटर और गणित पर आधारित प्रश्नों में थोड़ा अधिक सोचने की आवश्यकता थी। यहां, हमने नीचे दी गई टेबल में कठिनाई स्तर और आसान प्रयासों के बारे में बताया है

विषय  प्रश्न कठिनाई स्तर
भाग 1: मुख्य विषय (हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, इतिहास, आदि) 65 आसान से मध्यम
भाग 2: कंप्यूटर और आईटी 15 मध्यम
भाग 3: उत्तर प्रदेश विशेष सामान्य ज्ञान (उत्तर प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और योजनाएं) 20 आसान से मध्यम
कुल मिलाकर कठिनाई स्तर 100 मध्यम
LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 21, 2026, 16:55 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: एमएस पावरपॉइंट का आविष्कारकिसने किया ?

    A) एलन ट्यूरिंग और जॉन वॉन न्यूमैन

    (B) बिल गेट्स और पॉल एलन

    (C) रॉबर्ट गैस्किन्स और डेनिस ऑस्टिन

    (D) लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    उत्तर - (C) रॉबर्ट गैस्किन्स और डेनिस ऑस्टिन

  • May 21, 2026, 16:48 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: पुस्तक के लेखक से जुड़ा सवाल

    किस समाजशास्त्री ने 'शामिरपेट' गाँव का अध्ययन किया और इंडियाज़ चेंजिंग विलेजेज़ लिखी?

    (A) योगेंद्र सिंह

    (B) ए.आर. देसाई

    (C) एम.एन. श्रीनिवास

    (D) एस.सी.दुबे

    (E) उपर्युक्तमें से कोई नहीं

    उत्तर - (D) एस.सी.दुबे

  • May 21, 2026, 16:44 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026:उल्कापिंड गिरने से निर्मित लोनार क्रेटर झील महाराष्ट्र के किस जिले में स्थित है

    (A) अकोला

    (C) बुलढाणा

    (B) जालना

    (D) औरंगाबाद

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    उत्तर - (C) बुलढाणा

  • May 21, 2026, 16:41 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026: भारतीय इतिहास से प्रश्न

    प्लासी के युद्ध (1757) में अपनी विजय के बाद अंग्रेज़ों ने बंगाल का नवाब किसे नियुक्त किया?

    (A) राय दुर्लभ

    (B) मीर जाफर

    (C) मीर मदन

    (D) मोहनलाल

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    उत्तर - (B) मीर जाफर

  • May 21, 2026, 16:38 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026: ग्रामीण समाज और विकास भाग से प्रश्न

    कौन-सा नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पारिवारिक प्रकार के बायोगैस संयंत्रों का समर्थन करता है?

    (A) राष्ट्रीय बायोगैस और खाद्र प्रबंधन कार्यक्रम

    (B) बायोगैस आधारित विद्युत उत्पादन कार्यक्रम

    (C) एसएटीएटी (SATAT)पहल

    (D) गोबर धन योजना

    (B) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    उत्तर - (A) राष्ट्रीय बायोगैस और खाद्र प्रबंधन कार्यक्रम

  • May 21, 2026, 16:33 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026: 2025 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रिक्स के किस सदस्य नेता ने की?

    (A) लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा

    (B) शी जिनपिंग

    (C) व्लादिमीर पुतिन

    (D) सिरिल रामाफोसा

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    उत्तर - (A) लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा

  • May 21, 2026, 16:31 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026: जनरल नॉलेज

    राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (एनपीआरडी) 2025 का राष्ट्रीय कार्यक्रम किस ग्राम पंचायत में आयोजितकिया गया था ?

    (A) गंगादेवीपल्ली ग्राम पंचायत, वारंगल, तेलंगाना

    (B) लोहना उत्तर ग्राम पंचायत, मधुबनी, बिहार

    (C) हिवारे बाज़ार ग्राम पंचायत, अहमदनगर, महाराष्ट्र

    (D) पुंसारी ग्राम पंचायत, साबरकांठा, गुजरात

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    उत्तर - (B) लोहना उत्तर ग्राम पंचायत, मधुबनी, बिहार

  • May 21, 2026, 16:24 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026: दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) से सवाल

    दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए किस वेब/मोबाइल आधारित टूल का उपयोग किया जाता है?

    (A) कौशल पंजी

    (B) ई-श्रम पोर्टल

    (C) उमंग 

    (D) कौशल भारत

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    उत्तर - (A) कौशल पंजी

  • May 21, 2026, 15:24 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026: भारतीय राजनीति और भारतीय संविधान से प्रश्न

    भारत के संविधान प्रस्तावना में 'समाजवादी' और 'पंथनिरपेक्ष' शब्द किसके माध्यम से जोड़े गए थे?

    (A) 25वाँ संशोधन अधिनियम, 1971

    (B) 44वाँ संशोधन अधिनियम, 1978

    (C) 39वाँ संशोधन अधिनियम, 1975

    (D) 42वाँ संशोधन अधिनियम, 1976

    (E) उपर्युक्त मेंसे कोई नहीं

    उत्तर - 42वां संशोधन अधिनियम, 1976

  • May 21, 2026, 15:20 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: भारत सरकार द्वारा शुरू की गई MISHTI पहल का पूरा नाम क्या है?

    (A) मोच इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल हैबिटेट एंड टेरिटोरियल इंटीग्रेशन

    (B) मैग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटेट्स एंड टैन्जिबल इनकम्स

    (C) मैग्रोव इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर हैबिटेट एंड टूरिज्म इम्प्रूवमेंट

    (D) मरीन इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल हैब्रिटेट एंड ट्रेड इंटीग्रेशन

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  • May 21, 2026, 15:17 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026: DNA फिंगरप्रिंटिंग की तकनीक को प्रारंभ में किसके द्वारा विकसित किया गया था ?

    (A) फ्रांसिस क्रिक द्वारा

    (B) लाइनस पॉलिंग द्वारा

    (C) जेम्स वॉटसन द्वारा

    (D) एलेक जेफ्रीज़ द्वारा

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  • May 21, 2026, 13:37 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: कैसा रहा परीक्षा का कठिनाई स्तर

    यूपी लेखपाल परीक्षा देकर बाहर निकले वाले उम्मीदवारों ने प्रश्न पत्र को मॉडरेट और कठिन बताया है, जिससे परीक्षार्थियों को उम्मीद है कि मेरिट कम जाएगी। उम्मीदवारों के अनुसार लगभग हर विषय से प्रश्न परीक्षा में पूछे गए। ‌कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी बेस्ड सवाल अधिक पूछे गए हैं।

  • May 21, 2026, 13:17 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: निम्नलिखित में से कौन-सी नदी को 'चंद्रभागा' के नाम से भी जाना जाता है ?

    (A) गोदावरी

    (B) झेलम 

    (C) चेनाब

    (D) चंबल

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  • May 21, 2026, 13:15 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 :आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी, 2025 किस देश ने जीती ?

    (A) बांग्लादेश

    B) भारत

    (C) थाईलैंड

    (D) श्रीलंका

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  • May 21, 2026, 13:08 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026: एमएस पावरपॉइंट में बैकस्टेज व्यू किस टैब के माध्यम से एस्सेस किया जाता है?

    A) व्यू 

    B) इन्सर्ट

    C) फाइल

    D) डिजाइन 

    E) उपयुक्त में से कोई नहीं

  • May 21, 2026, 13:05 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: झरना का पर्यायवाची नहीं है?

    A) निर्झर 

    B) सोता

    C) प्रपात

    D) वारि

    E) उपयुक्त में से कोई नहीं

  • May 21, 2026, 13:00 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: नमस्ते का सही संधि विच्छेद है?

    A) नम + स्ते

    B) नम् + स्ते

    C) नम + ते

    D) नम: + स्ते

    E) उपयुक्त में से कोई नहीं

  • May 21, 2026, 12:57 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: निम्नलिखित में से फ्रंटियर गांधी के नाम से किसे जाना जाता था?

    A) मौलाना आजाद

    B) खान अब्दुल जब्बार खान

    C) मुहम्मद अली जौहर

    D) फिरोज गांधी

    E) उपयुक्त में से कोई नहीं

  • May 21, 2026, 12:54 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: भारत के संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता किसने की?

    A) महात्मा गांधी

    B) डॉ.बी और अंबेडकर 

    C) जवाहरलाल नेहरू

    D) डॉ. सच्चिदानंद

    E) उपयुक्त में से कोई नहीं

  • May 21, 2026, 12:25 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: परीक्षा पैटर्न

    यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 ओएमआर शीट आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा रही। जिसमें उम्मीदवारों को 120 मिनट में 100 प्रश्न हल करने का समय दिया गया। 

  • May 21, 2026, 12:12 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: यूपी लेखपाल परीक्षा खत्म

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन आज यानी 21 मई, 2026 को किया गया। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया गया है। उम्मीदवार अब परीक्षा केंद्र से बाहर आ रहे हैं। 

  • May 21, 2026, 11:14 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: 3 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में आज लगभग 3 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हैं। एग्जाम सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में पूरा किया जाता है, जिसमें पीईटी और मुख्य परीक्षा शामिल है। 

  • May 21, 2026, 11:04 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: 44 जिलों में परीक्षा जारी

    उत्तर प्रदेश लेखपाल मेन्स भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन कुल 44 जिलों में किया जा रहा है। यह परीक्षा लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ और झांसी आदि में हो रही है। 

  • May 21, 2026, 11:00 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन आज यानी 21 मई (गुरुवार) को किया जा रहा है। परीक्षा में उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से प्रवेश दे दिया गया है। परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य के 44 जिलों के 861 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ कराई जा रही है। 

UP Lekhpal Exam Analysis 2026: एग्जाम पैटर्न

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 समाप्त होने के बाद हम यहां उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के अनुसार, परीक्षा विश्लेषणा उपलब्ध करा देंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्य से परीक्षा का अनुमान लगा सकेंगे

भाग विषय प्रश्नों की संख्या अंक
भाग ---- पहला हिंदी 10 10
भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 5 5
भारतीय राजनीति और भारतीय संविधान 5 5
भारत और विश्व का भूगोल 5 5
भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास 5 5
ग्रामीण समाज और विकास 5 5
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ 5 5
विज्ञान प्रौद्योगिकी 5 5
पर्यावरण पारिस्थितिकी और आपदा प्रबंधन 10 10
डेटा व्याख्या 10 10
भाग 2 कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएँ (समकालीन प्रौद्योगिकी सहित)(कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं और इस क्षेत्र में समकालीन तकनीकी विकास और नवाचारों का ज्ञान) 15 15
भाग 3 उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी(उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी) 20 20
कुल 100 100
Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More

Trending

Latest Education News