UP Police SI Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस SI लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश जैसी जानकारी होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए करीब 15.75 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
यहां देखें: यूपी पुलिस एसआई परीक्षा केंद्र सूची 2026
UP Police SI Admit Card 2026 Link-Active
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और वैध फोटो आईडी के साथ परीक्षा केंद्र पर जाना अनिवार्य होगा।
यहां क्लिक करें;-UP SI Admit Card 2026 Link
