UPPRPB Admit Card 2026 Link: यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 जारी, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट पीडीएफ

Last Updated: Mar 11, 2026, 15:48 IST

UP Police SI Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक नीचे लेख में दिया गया है।

यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ
यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ

UP Police SI Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आधिकारिक तौर पर यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड लिंक uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है।

UPPRPB Admit Card 2026 Link

यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

यहां क्लिक करें- UP Police SI Admit Card 2026 Direct Link

यूपी एसआई एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स

यूपी पुलिस की इस भर्ती के तहत कुल 4543 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 4242 सब-इंस्पेक्टर (SI), 135 पीएसी प्लाटून कमांडर, विशेष सुरक्षा बल के 60 प्लाटून कमांडर और बदायूं, लखनऊ व गोरखपुर में गठित महिला पीएसी वाहिनियों के लिए 106 महिला प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। इस भर्ती की लिखित परीक्षा OMR शीट पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 400 अंकों की होगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

यूपी सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026

भर्ती बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

पद का नाम

सब-इंस्पेक्टर (SI)

कुल रिक्त पद

4,543

एडमिट कार्ड जारी तिथि

10 मार्च 2026

परीक्षा तिथि

14 और 15 मार्च 2026

यूपी एसआई चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा

यूपी एसआई  एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट

www.uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें?

जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना यूपी एसआई हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में जाएं।

  • वहां  उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने हेतु लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर अभ्यर्थी लॉग इन / Candidate Login पर क्लिक कर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • अपना यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Screenshot 2026-03-11 091745

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के सभी 75 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दोनों दिनों में दो शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,543 पद भरे जाएंगे। इसके लिए करीब 15,75,760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 11, 2026, 15:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News