This is an archived article last updated on Jun 2, 2025. The information may be outdated.

भारत के 10 सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों की लिस्ट, यहां पढ़ें

Last Updated: Jun 2, 2025, 12:19 IST

भारतीय रेलवे दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन गया है। वहीं, एशिया में यह दूसरे पायदान पर है। रेलवे में प्रतिदिन 13 हजार से अधिक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है, जिनके माध्यम से 2.5 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेनों का सफर करते हैं। वहीं, रेलवे में 7500 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन हावड़ा है। यहां कुल 23 प्लेटफॉर्म  के साथ-साथ 23 रेलवे ट्रेक्स हैं, जिन पर प्रतिदिन 286 ट्रेनों का संचालन होता है। 

भारत के 10 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन
भारत के 10 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन

भारतीय रेलवे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। वहीं, एशिया में यह दूसरे पायदान पर आता है। रेलवे में प्रतिदिन 2.5 करोड़ से अधिक यात्री अपनी मंजिलों तक का सफर पूरा करते हैं। यही वजह है कि इसे भारत की लाइफलाइन भी कहा जाता है। भारत में वर्तमान में 7500 से अधिक रेलवे स्टेशन मौजूद हैं।

आपने भारतीय रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इनमें कुछ रेलवे स्टेशन अपने लंबे-लंबे रेलवे प्लेटफॉर्मों के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे के 10 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन कौन-से हैं, यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन की बात करें, तो यह हावड़ा जंक्शन है। यह जंक्शन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में स्थित है। हावड़ा रेलवे स्टेशन की स्थापना ब्रिटिश समय में 1854 में की गई थी। यह पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे जोन में आता है। हालांकि, इसका संचालन पूर्वी रेलवे द्वारा किया जाता है। रेलवे स्टेशन पर कुल 23 प्लेटफॉर्म हैं, वहीं यहां कुल ट्रैक्स की संख्या भी 23 है। इस स्टेशन से प्रतिदिन करीब 286 ट्रेनों का आवागमन होता है। इसके साथ ही यहां यात्रियों का भी आवागमन अधिक है। 

भारत का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

भारत के दूसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन की बात करें, तो यह पश्चिम बंगाल की ही सियालदह रेलवे स्टेशन है। यहां कुल 21 प्लेटफॉर्म और 28 रेलवे ट्रैक हैं। रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 78 ट्रेनों का आवागमन होता है।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

भारत के तीसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन की बात करें, तो यह छत्रपति शिवाजी टर्मिनस है। मुंबई में स्थित इस रेलवे स्टेशन पर कुल 18 रेलवे प्लेटफॉर्म हैं। कुल ट्रैक की बात करें, तो इनकी संख्या 40 हैं, जिनसे प्रतिदिन 130 ट्रेनों का संचालन होता है। 

भारत का चौथा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

भारत का चौथा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन चेन्नई मध्य रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन पर कुल 17 रेलवे प्लेटफॉर्म व  30 रेलवे ट्रैक हैं। इन ट्रैक के माध्यम से प्रतिदिन 170 ट्रेनों का आवागमन होता है। 

भारत के 10 सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों की लिस्ट 

 

संख्या

रेलवे स्टेशन

प्लेटफॉर्म संख्या

शहर

1

हावड़ा जंक्शन

23

हावड़ा

2

सियालदह जंक्शन

21

कोलकाता

3

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

18

मुंबई

4

चेन्नई मध्य रेलवे स्टेशन

17

चेन्नई

5

नई दिल्ली जंक्शन

16

नई दिल्ली

6

अहमदाबाद जंक्शन

12

अहमदाबाद

7

खड़गपुर जंक्शन

12

खड़गपुर

8

कानपुर मध्य रेलवे स्टेशन

10

कानपुर

9

प्रयागराज जंक्शन

10

प्रयागराज

10

विजयवाड़ा जंक्शन

10

विजयवाड़ा शहर

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 2, 2025, 12:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News