10 ऐसे क्षेत्र जिसमें भारत विकसित देशों को पीछे छोड़ चुका है
एक अरब से अधिक जनसंख्या वाला देश भारत अपने अकल्पनीय कामों और कीर्तिमानों के कारण हमेशा चर्चा के केन्द्र में बना रहता है| यूँ तो भारत अभी भी विकासशील देशों की श्रेणी में शामिल है लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां यह विकसित देशों के भी आगे निकल चूका है| इस लेख में हम भारत की उन 10 विशेषताओं का विवरण दे रहे हैं जिसके कारण भारत को विकसित देशों से भी बेहतर माना जा सकता है|
एक अरब से अधिक जनसंख्या वाला देश भारत अपने अकल्पनीय कामों और कीर्तिमानों के कारण हमेशा चर्चा के केन्द्र में बना रहता है| यूँ तो भारत अभी भी विकासशील देशों की श्रेणी में शामिल है लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां यह विकसित देशों के भी आगे निकल चूका है| इस लेख में हम भारत की उन 10 विशेषताओं का विवरण दे रहे हैं जिसके कारण भारत को विकसित देशों से भी बेहतर माना जा सकता है|
1. दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धाभ्यास स्थल

Image source: MensXP.com
चीन और पाकिस्तान जैसे परमाणु हथियारों से लैस देशों के साथ सीमा साझा करने के कारण भारतीय सेना को बर्फीली चोटियों पर युद्ध करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है| गुलमर्ग, कश्मीर में स्थित दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धाभ्यास स्थल इतना प्रसिद्ध है कि अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे शक्तिशाली देशों की सेनाएं समय-समय पर यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आते रहते हैं| इसके अलावा सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना की जीत अद्भूत वीरता से कम नहीं है।
भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में 11 रोचक तथ्य
2. सुदूर संवेदन क्षमताओं से लैस

Image source: Tengrinews
कुछ दशक पहले भारत मौसम संबंधी आकड़ों की प्राप्ति के लिए अमेरिका के उपग्रहों पर निर्भर था। इस धीमी प्रक्रिया के परिणामस्वरूप 1999 में उड़ीसा में आए चक्रवाती तूफ़ान के दौरान 20,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए 2015 में भारत सुदूर संवेदन क्षमताओं के मामले में अमेरिका से भी आगे निकल चुका है| आज हम भूजल संभावना, मानचित्रण, फसल का रकबा और उत्पादन आकलन, क्लोरोफिल के आधार पर मछली पकड़ने के संभावित क्षेत्र, समुद्र की सतह के तापमान की भविष्यवाणी सहित जैव विविधता के लक्षणों का वर्णन एवं अन्य विकास परियोजनाओं के विस्तृत प्रभाव के आकलन के लिए आत्मनिर्भर हैं|
3. परमाणु कार्यक्रम के लिए “थोरियम” का प्रयोग करने वाला प्रमुख राष्ट्र

Image source: www.rajpathnews.com
जहाँ दुनिया भर के देशों को परमाणु ईंधन के रूप में यूरेनियम का विकल्प खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है वहीं भारत के परमाणु कार्यक्रम पहले से ही थोरियम द्वारा संपादित हो रहे हैं| चूंकि भारत में थोरियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है अतः हमारे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों ने परमाणु ईंधन के रूप में यूरेनियम (यूरेनियम 238) के बजाय “थोरियम” का उपयोग कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है|
भारत की जनसंख्या से संबंधित 9 रोचक तथ्य
4. योग और आयुर्वेद का जनक

Image source: Motivate My India
वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व में योग के बारे में चर्चा चल रही है| संयुक्त राष्ट्र संघ के 192 देशों की सहमति के बाद 21 जून को “विश्व योग दिवस” घोषित किया गया है| इस प्रकार भारत की प्राचीन योग परम्परा और विरासत को विश्व के सभी देशों की स्वीकृति प्राप्त हुई है| योग के माध्यम से न केवल शरीरिक बल्कि मानसिक रोगों से भी मुक्ति मिलती है| इसके अलावा आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में भी योग और आयुर्वेद के महत्व को मान्यता प्रदान की गई है|
5. “मंगल ग्रह” की कक्षा में उपग्रह प्रक्षेपित करने वाला पहला एशियाई और दुनिया का चौथा देश

Image source: HowTechnologyWork
आजकल पूरी दुनिया में भारत के मंगल मिशन के बारे में जोरदार चर्चा चल रही है| मंगल मिशन की सफलता के बाद भारत “मंगल ग्रह” की कक्षा में उपग्रह प्रक्षेपित करने वाला पहला एशियाई और दुनिया का चौथा देश बन गया है| भारत की इस सफलता का सबसे व्यापक पहलू इस मिशन का लागत है| भारत लगभग 450 करोड़ रूपये से भी कम खर्च में मंगलयान को मंगल ग्रह की कक्षा में प्रक्षेपित करने में सफलता प्राप्त की है|
6. दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी थल सेना

Image source: SSBCrack
आप भारतीय सेना की जितनी प्रशंसा करें वह अपने आप में कम है| लगभग 11.5 सक्रिय सैनिकों और 9.6 लाख रिजर्व सैनिकों वाली भारतीय सेना दुनिया की 3 सबसे बड़ी सेना है। इसके अलावा भारत में कार्यरत सभी प्रकार के रक्षा कर्मियों में इनकी हिस्सेदारी 80% से अधिक है।
7. इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश

Image source: NewsMobile
वर्तमान दौर “इंटरनेट” का है और वर्तमान समय में कोई भी देश इंटरनेट के उपयोग के बिना विकास को बढ़ावा नहीं दे सकता है| किसी भी देश में इंटरनेट के उपयोग में वृद्धि के लिए उपयोगकर्ताओं की अधिक संख्या होना जरुरी है| वर्तमान समय में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या के मामले में भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है| भारत में केवल 29% लोगों तक इंटरनेट की पहुँच होने के बावजूद भारत में लगभग 35,40,00,000 लोग नेट का उपयोग कर रहे हैं| यह संख्या अमेरिका, जापान और रूस जैसे देशों में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या से काफी ज्यादा है।
8. परमाणु क्षमता (हथियार और रिएक्टर)

Image source: www.nuclearweaponsfree.org
आजादी के बाद 70 साल की छोटी सी अवधि में भारत की परमाणु क्षमता में काफी वृद्धि हुई है। थोरियम आधारित फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों के विकास में भारत पहले स्थान पर है| इसके अलावा भारत के 7 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में 21 परमाणु रिएक्टर कार्यरत हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 5780 मेगावाट है| साथ ही भारत सरकार छह और रिएक्टरों के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है| अमेरिकी वैज्ञानिकों के समूह के अनुसार, भारत लगभग 75-110 परमाणु हथियारों के निर्माण पर कार्यरत है|
14 दिसम्बर: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
9. दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना

Image source: SSBCrack
लगभग 1,820 सेवारत विमान, 905 कॉम्बेट विमान, 595 फाइटर विमान और 310 हमलावरों विमान से सुसज्जित भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। सैन्य शक्ति के मामले में भारतीय वायुसेना जर्मनी, ब्रिटेन और अन्य कई विकसित यूरोपीय देशों से आगे है|
10. सूचना प्रौद्योगिकी (IT) उद्योग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश

Image source: IndiaEducation.net
भारत ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त की है| इस सफलता के कारण भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT) उद्योग दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गया है| आपको यह जानकार सुखद आश्चर्य होगा कि आने आले पांच वर्षों में हम सूचना प्रौद्योगिकी (IT) उद्योग के क्षेत्र में चीन को पछाड़कर पहले स्थान पर आ जाएंगे|
इन 10 उपलब्धियों को पढ़ने के बाद आप गर्व से कह सकते हैं कि विकासशील देश होने के बावजूद आज भारत कई क्षेत्रों में दुनिया के विकसित देशों को टक्कर दे रहा है और कुछ क्षेत्रों में विकसित देशों से भी आगे निकल चुका है|
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.