भारत की जनसंख्या से संबंधित 9 रोचक तथ्य
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1.221 बिलियन है और जनसंख्या के मामले में यह चीन के बाद दूसरे स्थान पर है| ऐसा माना जा रहा है कि यदि भारत की जनसंख्या इसी प्रकार बढ़ती रही तो 2050 तक भारत विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। इस लेख में हम भारत की जनसंख्या से संबंधित 9 ऐसे रोचक आँकड़ों का विवरण दे रहे हैं जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगें|
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1.221 बिलियन है और जनसंख्या के मामले में यह चीन के बाद दूसरे स्थान पर है| ऐसा माना जा रहा है कि यदि भारत की जनसंख्या इसी प्रकार बढ़ती रही तो 2050 तक भारत विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। वर्तमान में भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तरप्रदेश और सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है| इस लेख में हम भारत की जनसंख्या से संबंधित 9 ऐसे रोचक आँकड़ों का विवरण दे रहे हैं जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगें|
1. भारत में लगभग 65 मिलियन से अधिक लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं| यह संख्या थाईलैंड की कुल जनसंख्या से कुछ ही कम है जो लगभग 67.01 मिलियन है|

Image source: The Indian Express
2. मुंबई के लोकल ट्रेनों में प्रतिदिन लगभग 7.58 मिलियन लोग सफर करते हैं| यह संख्या न्यूजीलैंड और बुल्गारिया जैसे कई देशों की जनसंख्या से भी अधिक है|

Image source: Faking News - Firstpost
3. जनसंख्या की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश की जनसंख्या ब्राजील की कुल जनसंख्या से भी अधिक है| वर्ष 2013 में उत्तरप्रदेश की कुल जनसंख्या लगभग 204.2 मिलियन थी जबकि ब्राजील की जनसंख्या 200.4 मिलियन थी|
4. साल 2011 में भारत में छात्र-छात्राओं की कुल संख्या लगभग 315 मिलियन था जो रूस की कुल जनसंख्या का दुगुना है| इसके अलावा भारत में अंग्रेजी बोलनेवालों की संख्या यूनाइटेड किंगडम की कुल जनसंख्या से भी अधिक है|

Image source: Development News
विश्व के शीर्ष 10 कम आबादी वाले देश
5. साल 2013 में इलाहबाद में 2 महीनों तक चले कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 120 मिलियन थी जो मेक्सिको की कुल जनसंख्या के बराबर है|

Image source: KumbhMela
6. साल 1901 से 2011 के बीच भारत की जनसंख्या में लगभग 516% की वृद्धि हुई और यह 238 मिलियन से बढ़कर 1.221 बिलियन हो गई|
7. भारत और पाकिस्तान में रहने वाले मुस्लिम परिवारों की संख्या लगभग समान है लेकिन भारत में मुसलमानों की संख्या देश की कुल जनसंख्या का केवल 14% अर्थात 172.2 मिलियन है जबकि पाकिस्तान में मुसलमानों की संख्या देश की कुल जनसंख्या का 97% अर्थात 176.2 मिलियन है-यह भारत की सर्वधर्म सम्प्रभुता की नीति को दर्शाता है|

8. भारत में औसत जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्गकिमी है जबकि बिहार में औसत जनसंख्या घनत्व 1,102 व्यक्ति प्रति वर्गकिमी है|
9. साल 2001 और 2011 के बीच भारत का जनसंख्या घनत्व पाकिस्तान की कुल जनसंख्या से भी अधिक था| इन 10 वर्षों के दौरान भारत की जनसंख्या में 181 मिलियन की वृद्धि हुई जबकि 2011 में पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 176.2 मिलियन थी|
भारत की 2011 की जनगणना के बारे में 20 महत्वपूर्ण तथ्य
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.