भारत के 8 सबसे अमीर शहरों की सूची
दक्षिण अफ्रीका के संगठन न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीयों की कुल संपत्ति 6,200 अरब डॉलर (दिसम्बर 2016 तक) है और पिछले 6 महीने के दौरान इसमें लगभग 10% की वृद्धि हुई है| इस रिपोर्ट के अनुसार मुंबई भारत का सबसे अमीर शहर है और मुंबई की कुल संपत्ति लगभग 820 अरब डॉलर है| इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में भारत में 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति है, जबकि कुल संपत्ति के मामले में भारत दुनिया में छठे नंबर पर है| इस लेख में हम भारत के 8 सबसे अमीर शहरों का विवरण दे रहे हैं|
दक्षिण अफ्रीका के संगठन न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीयों की कुल संपत्ति 6,200 अरब डॉलर (दिसम्बर 2016 तक) है और पिछले 6 महीने के दौरान इसमें लगभग 10% की वृद्धि हुई है| इस रिपोर्ट के अनुसार मुंबई भारत का सबसे अमीर शहर है और मुंबई की कुल संपत्ति लगभग 820 अरब डॉलर है| इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में भारत में 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति है, जबकि कुल संपत्ति के मामले में भारत दुनिया में छठे नंबर पर है| इस लेख में हम भारत के 8 सबसे अमीर शहरों का विवरण दे रहे हैं|
भारत के 8 सबसे अमीर शहरों की सूची:
1. मुंबई:

Image source: India.com
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है| वर्तमान समय में मुंबई में 46,000 करोड़पति तथा 28 अरबपति रहते हैं| न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की कुल संपत्ति 820 अरब डॉलर है| इस रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के अधिकांश अमीर बांद्रा, जुहू, गोरेगांव, परेल, वरली और पाम बीच रोड जैसे उपनगरीय इलाकों में रहते हैं|
10 ऐसे क्षेत्र जिसमें भारत विकसित देशों को पीछे छोड़ चुका है
जाने भारत के 20 सबसे ईमानदार शहर कौन से हैं
2. दिल्ली:
Image source: Travelspro
न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार भारत की राजधानी दिल्ली देश के सबसे अमीर शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर है| दिल्ली में करोड़पतियों की कुल संख्या 23,000 और अरबपतियों की संख्या 18 है| इसके अलावा दिल्ली की कुल संपत्ति लगभग 450 अरब डॉलर आंकी गई है| इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के अधिकांश अमीर वेस्टन ग्रीन, डेरा मंडी, ग्रेटर कैलाश और लुटियन्स जोन जैसे उपनगरीय इलाकों में रहते हैं|
3. बेंगलुरू:

Image source: Propchill
न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार भारत की आईटी राजधानी बेंगलुरू सबसे अमीर शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर है| बेंगलुरू में करोड़पतियों की कुल संख्या 7,700 और अरबपतियों की संख्या 8 है| इसके अलावा बेंगलुरू की कुल संपत्ति लगभग 320 अरब डॉलर आंकी गई है| इस रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू के अधिकांश अमीर इन्द्रानगर और सदाशिवनगर जैसे उपनगरीय इलाकों में रहते हैं|
4. हैदराबाद:
Image source: Bookmyfunction
न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद सबसे अमीर शहरों की सूची में चौथे स्थान पर है| हैदराबाद में करोड़पतियों की कुल संख्या 9,000 और अरबपतियों की संख्या 6 है| इसके अलावा हैदराबाद की कुल संपत्ति लगभग 310 अरब डॉलर आंकी गई है| इस रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद के अधिकांश अमीर जुबली हिल और बंजारा हिल जैसे पॉश इलाकों में रहते हैं|
भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में 11 रोचक तथ्य
5. कोलकाता:
Image source: MyVenture.in
न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता सबसे अमीर शहरों की सूची में पांचवें स्थान पर है| कोलकाता में करोड़पतियों की कुल संख्या 9,600 और अरबपतियों की संख्या 4 है| इसके अलावा कोलकाता की कुल संपत्ति लगभग 290 अरब डॉलर आंकी गई है| इस रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता के अधिकांश अमीर बेलीगुंगे और अलीपुर जैसे पॉश इलाकों में रहते हैं|
6. पुणे:

Image source: pune.nic.in
न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार पुणे सबसे अमीर शहरों की सूची में छठे स्थान पर है| पुणे में करोड़पतियों की कुल संख्या 4,500 और अरबपतियों की संख्या 5 है| इसके अलावा पुणे की कुल संपत्ति लगभग 180 अरब डॉलर आंकी गई है|
7. चेन्नई:

Image source: Trident Hotels
न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सबसे अमीर शहरों की सूची में सातवें स्थान पर है| चेन्नई में करोड़पतियों की कुल संख्या 6,600 और अरबपतियों की संख्या 4 है| इसके अलावा चेन्नई की कुल संपत्ति लगभग 150 अरब डॉलर आंकी गई है| इस रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई के अधिकांश अमीर बोट क्लब रोड और पोएस गार्डन जैसे पॉश इलाकों में रहते हैं|
8. गुड़गाँव:

Image source: What's Up Life
न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार गुड़गाँव सबसे अमीर शहरों की सूची में आठवें स्थान पर है| गुड़गाँव में करोड़पतियों की कुल संख्या 4,000 और अरबपतियों की संख्या 2 है| इसके अलावा गुड़गाँव की कुल संपत्ति लगभग 110 अरब डॉलर आंकी गई है| इस रिपोर्ट के अनुसार गुड़गाँव के अधिकांश अमीर गोल्फ कोर्स रोड इलाके में रहते हैं|
इस सूची में जो अन्य उभरते हुए शहर शामिल हैं उनमें सूरत, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर और वड़ोदरा प्रमुख हैं|
भारत की जनसंख्या से संबंधित 9 रोचक तथ्य
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.