UP Police SI PET New Exam Date 2026 OUT: बड़ी खबर! यूपी पुलिस एसआई पीईटी की नई परीक्षा तिथियां जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
UP Police SI PET Exam Date 2026 OUT: UPPRPB ने यूपी पुलिस SI की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। उम्मीदवार परीक्षा का नया नोटिस आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police SI PET Exam Date 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। बोर्ड ने बताया है कि भारी वर्षा के कारण एक एग्जाम सेंटर की PET परीक्षा की तिथि और स्थल में बदलाव किया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र हैं और शामिल होने वाले हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का नया शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
अब PET परीक्षा किस तारीख को होगी?
UPPRPB जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, 29 जून, 30 जून और 1 जुलाई 2026 (रिजर्व डे) को आयोजित होने वाली PET अब क्रमशः 1 जुलाई, 2 जुलाई और 3 जुलाई 2026 (रिजर्व डे) को होगी।
नई तारीखें इस प्रकार हैं:-
| पुरानी तारीखें | नई तारीखें |
| 29 जून 2026 | 1 जुलाई 2026 |
| 30 जून 2026 | 2 जुलाई 2026 |
| 1 जुलाई 2026 (रिजर्व डे) | 3 जुलाई 2026 (रिजर्व डे) |
यहां क्लिक करें- UP Police SI PET New Exam Date 2026 Notice PDF
PET के लिए नया परीक्षा केंद्र कौन सा है?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने भारी बारिश के कारण उप निरीक्षक (SI) एवं समकक्ष पदों की भर्ती-2025 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एक परीक्षा केंद्र की तिथि और स्थान में बदलाव किया है। जिन अभ्यर्थियों का PET 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर में निर्धारित था, उन्हें अब 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में परीक्षा देनी होगी।
नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से नए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में उल्लिखित नई तिथि, समय और परीक्षा केंद्र के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित हों।
यहां क्लिक करें- UP Police SI PET Admit Card 2026 Link
4543 पदों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 4543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में सफल उम्मीदवार की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन शुरू किया जा रहा है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.