Tamil Nadu Assembly Elections 2026: कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही BJP, NDA गठबंधन में किसको कितनी सीटें, देखें यहां

Last Updated: Apr 17, 2026, 14:46 IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में BJP NDA गठबंधन के तहत 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुल 234 सीटों में से AIADMK 167 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बाकी सीटें सहयोगी दलों में बांटी गई हैं। BJP ने प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारकर राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई है। 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से AIADMK 167 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बाकी सीटें उसके सहयोगी दलों को दी गई हैं। चुनाव के बीच BJP ने NDA गठबंधन के तहत 27 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची में केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन, पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। पिछले 2021 विधानसभा चुनाव में BJP ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से उसे 4 सीटों पर जीत मिली थी।

NDA गठबंधन में BJP की भूमिका 

बीजेपी तमिलनाडु में AIADMK के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के तहत 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुल सीटों में से 169 AIADMK को मिली हैं, जबकि बाकी सहयोगी दलों में बांटी गई हैं। BJP का लक्ष्य शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना है।

Tamil Nadu Assembly election 2026: विधानसभा चुनाव में DMK के कौन है प्रमुख उम्मीदवार? यहां देखें पूरी लिस्ट

27 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी ने 3 अप्रैल 2026 को 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और दक्षिणी जिलों तक संतुलन रखा गया है। इसमें मायलापुर, अवाडी, कोयंबटूर नॉर्थ, मदुरै साउथ और नागरकोइल जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं, जहां पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

निर्वाचन क्षेत्र

उम्मीदवार

अवडी (Avadi)

एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार)

मायलापुर (Mylapore)

डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन (पूर्व तेलंगाना राज्यपाल)

थल्ली (Thalli)

डॉ. नागेश कुमार

तिरुवन्नामलाई (Tiruvannamalai)

सी. एलुमलाई

रासीपुरम (एससी) (Rasipuram - SC)

डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार

मोदाकुरिची (Modakkurichi)

श्रीमती. कीर्तिका शिवकुमार

उदगमंडलम (Udhagamandalam)

श्री भोजराजन (नीलगिरी)

अविनाशी (एससी) (Avanashi - SC)

डॉ. एल. मुरुगन (केंद्रीय राज्य मंत्री)

तिरुप्पुर (दक्षिण) (Tiruppur - South)

एस. थंगराज

कोयंबटूर (उत्तर) (Coimbatore - North)

वनथी श्रीनिवासन (पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)

तंजावुर (Thanjavur)

एम. मुरुगानन्दम

गंधर्वकोट्टै (एससी) (Gandharvakottai - SC)

सी. उदयकुमार

पुदुक्कोट्टै (Pudukkottai)

एन. रामचंद्रन

अरंथंगी (Aranthangi)

कविता श्रीकांत

तिरुपत्तूर (Tiruppattur)

के.सी. थिरुमारन

मनमदुरै (एससी) (Manamadurai - SC)

पोन. वी. बालगणपति

मदुरै दक्षिण (Madurai South)

प्रो. रामा श्रीनिवासन

सत्तूर (Sattur)

नैनार नागेन्द्रन (वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)

रामनाथपुरम (Ramanathapuram)

जीबीएस के. नागेन्द्रन

तिरुचेंदूर (Tiruchendur)

केआरएम राधाकृष्णन

वासुदेवनल्लूर (एससी) (Vasudevanallur - SC)

अनंतन अय्यासामी

राधापुरम (Radhapuram)

एस.पी. बालकृष्णन

नागरकोइल (Nagercoil)

एम.आर. गांधी

कोलाचल (Colachel)

टी. शिवकुमार

पद्मनाभपुरम (Padmanabhapuram)

पी. रमेश

विलावनकोड (Vilavancode)

एस. विजयधारिणी

प्रमुख और हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार

इस चुनाव में तमिलिसाई सौंदरराजन (मायलापुर), एल. मुरुगन (अवनाशी), वनथी श्रीनिवासन (कोयंबटूर नॉर्थ) और नैनार नागेन्द्रन (सत्तूर) जैसे बड़े चेहरे मैदान में उतरे हैं। ये सभी नेता अपने संगठनात्मक अनुभव, जनाधार और क्षेत्रीय प्रभाव के दम पर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन

बीजेपी ने अपनी सूची में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर खास ध्यान दिया है। चेन्नई और औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ SC आरक्षित सीटों जैसे अवनाशी, रसिपुरम और मनामदुरै में भी उम्मीदवार उतारे गए हैं, ताकि व्यापक सामाजिक आधार तैयार किया जा सके। पार्टी की रणनीति औद्योगिक बेल्ट, शहरी वोटर और धार्मिक-समाजिक समूहों को साधने की है। कोयंबटूर, तिरुप्पुर और मदुरै जैसे क्षेत्रों में व्यापारिक और मध्यम वर्ग के वोटरों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

यदि बीजेपी राज्य में अच्छा प्रदर्शन करती है तो यह राज्य में उसकी बड़ी सफलता मानी जाएगी। इससे वह भविष्य में तमिलनाडु की राजनीति में मजबूत विकल्प बन सकती है और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आधार तैयार कर सकती है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 17, 2026, 14:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News