CBSE तथा अन्य बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं| परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अगले कुछ महीनों की तैयारी बेहतर भविष्य की नींव रखेगी| बचे हुए दिनों में पुरे सिलेबस को सही तरीके से पूरा करने में जुटे छात्रों के मन में इस दौरान कई आशंकाएं बैठ जाती हैं, जिस कारण छात्र तनाव में आकर अपना बेहतर प्रदर्शन करने से चूक जाते हैं| यहाँ हम आपको कुछ ऐसे ही खास टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी पूरी कर अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं| तो आइये जानतें हैं ये किस प्रकार आपके लिए लाभप्रद हैं :
1. अपनी ‘स्ट्रेंथ’ और ‘वीकनेस’ को पहचाने :
- हर छात्र में ‘स्ट्रेंथ’ और ‘वीकनेस’ होती हैं| कुछ छात्रों की राइटिंग स्किल बेहतर होती है, तो कुछ लोग न्यूमेरिकल्स बेहतर कर पाते हैं|
- परीक्षा की अंतिम तैयारी करते समय अपनी शंकाओं की सूची को बेहद महत्व दें| शंका के समाधान मिलने से घुमावदार प्रश्न भी आप हल करने की क्षमता प्राप्त कर पाएंगे|
- आपकी जो भी वीकनेस है उसे अपने एग्जाम से पहले ठीक करने की कोशिश करें| उदाहरण के तौर पर यदि आपको घुमावदार प्रश्न एक बार में समझ नहीं आते हैं तो एग्जाम से पहले ऐसे प्रश्नों को हल कर समझने की कोशिश करें या अगर आप उत्तर लिखते समय टॉपिक बीच-बीच में भूल जाते हैं तो एग्जाम से पहले लिखकर याद रखने की कोशिश करें|
- इसी प्रकार यदि आप यह पता लगा लें की आपका स्ट्रेंथ’ थ्योरी में हैं या न्यूमेरिकल्स में तो उस प्रकार आप एग्जाम में खुद को तैयार कर सकते हैं कि आपको खा ज्यादा समय लगेगा और कहाँ कम|
पढ़ा हुआ याद रखने के 5 आसान तरीके
2. की-वर्ड तथा डायग्राम को याद रखें :
- आपकी उत्तर पुस्तिका से परीक्षक को यह आभास होना बहुत ज़रूरी है कि आपको विषय का अच्छा ज्ञान है| इस काम में की-वर्डस विशेष भूमिका निभाते है| अपना उत्तर लिखते समय सभी की-वर्डस को हाइलाइट करना ना भूलें|
- जहाँ पर भी उत्तर लिखते समय डायग्राम या फ्लोचार्ट की आवशयकता हैं वहाँ इनका उपयोग ज़रूर करें|
3. टाइम मैनेजमेंट भी है जरूरी:
- और अंत में, एक बात का विशेष ध्यान रखें| समय सीमा के भीतर अपने काम को पूरा कर उसे रीविजन करने के लिए आवश्यक है कि आपका टाइम मैनेजमेंट दुरुस्त हो| अपने तीन घंटे की परीक्षा में शुरुवात के 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने और यह तय करने के लिए कि किस प्रश्न का उत्तर पहले देना है तथा अंत में इतना समय ज़रूर रखें की सभी उत्तरों के पुरे होने के बाद आप उसे एक बार सही तरीके से निरक्षण कर सकें|
- अपने टाइम मैनेजमेंट को ठीक करने का सबसे कारगर तरीका है कि पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को समय सीमा में हल करें|
निष्कर्ष : आज हमने आपको जो टिप्स बताएं हैं यदि आप उन्हें अपने दिनचर्या में अभी से फॉलो करें तो आप भी बिना तनाव अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी अच्छे से कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं|
बिना internet के भी आपकी पढ़ाई हो सकती है और आप एग्जाम में कर सकते है कमाल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation