IAS मुख्य परीक्षा 2017: सामान्य अध्ययन 3 पेपर IV

Nov 2, 2017, 14:03 IST

IAS मुख्य परीक्षा 2017 की सामान्य अध्ययन 3 की परीक्षा 31 अक्टूबर, 2017 को आयोजित की गई थी। इस लेख में हमने IAS मुख्य परीक्षा 2017 के सामान्य अध्ययन 3 का प्रश्न-पत्र प्रदान किया है जिसका अध्ययन सिविल सेवा परीक्षा 2018 की तैयारी के संदर्भ में बहुत फायदेमंद है।

IAS Mains Exam 2017 General Studies 3 Paper IV
IAS Mains Exam 2017 General Studies 3 Paper IV

IAS मुख्य परीक्षा 2017 की सामान्य अध्ययन 3 की परीक्षा 31 अक्टूबर 2017 को आयोजित की गई थी। इस लेख में हमने IAS मुख्य परीक्षा 2017 के सामान्य अध्ययन 3 का प्रश्न-पत्र प्रदान किया है। सिविल सेवा परीक्षा 2017 में पूछे गए प्रश्नों के अध्ययन करने तथा ऐसे प्रश्नों का अभ्यास करने से सिविल सेवा परीक्षा 2018 की तैयारी के लिए फायदेमंद होगा।

IAS मुख्य परीक्षा 2017: सामान्य अध्ययन 2 पेपर III

IAS उम्मीदवारों को IAS मुख्य परीक्षा के हर विषयों का अध्ययन करना चाहिए और तदनुसार IAS परीक्षा 2018 के लिए इसी पैटर्न के आधार पर टॉपिक्स को कवर करने के लिए विशेष रणनीति बनाना चाहिए।

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2017: सामान्य अध्ययन 3 पेपर IV

पुर्णांक: 250

समय: 3 घंटे

1. भारत की संभाव्य संवृद्धि के अनेक कारको में बचत दर, सर्वाधिक प्रभावी है। क्या आप इससे सहमत हैं? संवृद्धि संभाव्यता के अन्य कौन से कारक उपलब्ध हैं?  (उत्तर 150 शब्दों में दें)    10

2. श्रम-प्रधान निर्यातों के लक्ष्य को प्राप्त करने में विनिर्माण क्षेत्रक की विफलता के कारण बताइए। पूंजी-प्रधान निर्यातों की अपेक्षा अधिक श्रम-प्रधान निर्यातों के लिए, उपायों को सुझाइए। (उत्तर 150 शब्दों में दें)    10

3. सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) माडल के अधीन संयुक्त उपक्रमों के माध्यम से भारत में विमानपत्तनों के विकास का परिक्षण कीजिए। इस संबंध में प्राधिकरणों के समक्ष कौन सी चुनौतियां हैं? (उत्तर 150 शब्दों में दें)    10

4. भारत में स्वतंत्रता के बाद कृषि में आई विभिन्न प्रकारों की क्रांतियों को स्पष्ट कीजिए। इन क्रांतियों ने भारत में गरीबी उन्मूलन और खाद्य सुरक्षा में किस प्रकार सहायता प्रदान की है? (उत्तर 150 शब्दों में दें)    10

5. लागत प्रभावी छोटी प्रक्रमण इकाई की अल्प स्वीकारिता के क्या कारण हैं? खाद्य प्रक्रमण इकाई गरीब किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उधाने में किस प्रकार सहायक होगी?  (उत्तर 150 शब्दों में दें)    10

6. ल्यूकीमिया, थैलासीमिया, क्षतिग्रस्त कार्निया व गभीर डाह सहित सुविस्तृत चिकित्सीय दशाओं में उपचार करने के लिए भारत में स्टैम कोशिका चिकित्सा लोकप्रिय होती जा रही है। संक्षेप में वर्णन कीजिए कि स्टैम कोशिका उपचार क्या होता है और अन्य उपचारों की तुलना में उसके क्या लाभ हैं?  (उत्तर 150 शब्दों में दें)    10

7. भारत ने चंद्रयान व मंगल कक्षीय मिशनों सहित मानव-रहित अन्तरिक्ष मिशनों में असाधारण सफलता प्राप्त की हैं, लेकिन मानव-सहित अन्तरिक्ष मिशनों में प्रवेश का साहस नहीं किया है। मानव-सहित अन्तरिक्ष मिशन लांच करने में प्रौद्योगिकीय व सुप्रचालनिक सहित मुख्य रुकावटें क्या हैं? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दें)    10

8. यह बहुत वर्षों पहले की बात नहीं है जब नदियों को जोड़ना एक संकल्पना थी, परन्तु अब यह देश में एक वास्तविकता बनती जा रही है। नदियों को जोड़ने से होने वाले लाभों पर एवं पर्यावरण पर इसके संभावित प्रभाव पर चर्चा कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दें)    10

9. साईबर आक्रमण के संभावित खतरों की एवम् इन्हें रोकने के लिए सुरक्षा ढांचे की विवेचना कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दें)    10

10. भारत का उत्तर-पूर्वीय प्रदेश बहुत लम्बे समय से विद्रोह-ग्रसित है । इस प्रदेश में सशस्त्र विद्रोह की अतिजीविता के मुख्य कारणों का विश्लेषण कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दें)    10

11. 2017-18 के संघीय बजट के अभीष्ट उद्देश्यों में से एक उद्देश्य ‘भारत को रूपांतरित करना, ऊर्जावान बनाना और भारत को स्वच्छ करना’ है । इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए बजट 2017-18 में सरकार द्वारा प्रस्तावित उपायों का विश्लेषण कीजिए ।  (उत्तर 250 शब्दों में दें)    15

12. “सुधारोत्तर अवधि में सकल-घरेलु-उत्पाद (जी.डी.पी.) की समग्र संवृद्धि में औद्योगिक संवृद्धि दर पिछड़ती गई है।” कारण बताइए। औद्योगिक-नीति में हाल में किए गए परिवर्तन औद्योगिक संवृद्धि दर को बढाने में कहाँ तक सक्षम हैं? (उत्तर 250 शब्दों में दें)    7 + 8 = 15

13. ‘समावेशी संवृद्धि’ के प्रमुख अभिलक्षण क्या हैं ? क्या भारत इस प्रकार के संवृद्धि प्रक्रम का अनुभव करता रहा है? विश्लेषण कीजिए एवं समावेशी संवृद्धि हेतु उपाय सुझाइये।  (उत्तर 250 शब्दों में दें)    15

14. सस्यन तंत्र में धान और गेहूँ की गिरती हुई उपज के लिए क्या-क्या मुख्य कारण हैं? तंत्र में फसलों की उपज के स्थिरीकरण में, सस्थ विविधीकरण किस प्रकार मददगार होता है?  (उत्तर 250 शब्दों में दें)    15

15. सहायिकियां सस्यन प्रतिरूप, सस्य विविधता और कृषकों की आर्थिक स्थिति को किस प्रकार प्रभावित करती हैं? लघु और सीमांत कृषकों के लिए, फसल बिमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य और खाद्य प्रसंस्करण का क्या महत्व है? (उत्तर 250 शब्दों में दें)    15

16. भारत में नाभिकीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की संवृद्धि और विकास का विवरण प्रस्तुत कीजिए। भारत में तीव्र प्रजनक रियेक्टर कार्यक्रम का क्या लाभ है?  (उत्तर 250 शब्दों में दें)    15

17. ‘जलवायु परिवर्तन’ एक वैश्विक समस्या है। भारत जलवायु परिवर्तन से किस प्रकार प्रभावित होगा? जलवायु परिवर्तन के द्वारा भारत के हिमालयी और समुद्रतटीय राज्य किस प्रकार प्रभावित होंगे?  (उत्तर 250 शब्दों में दें)    15

18. दिसम्बर 2004 को सुनामी भारत सहित चौदह देशों में तबाही लायी थी। सुनामी के होने के लिए जिम्मेदार कारकों पर एवं जीवन तथा अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले उसके प्रभावों पर चर्चा कीजिए। एन.दी. एम.ए. के दिशा निर्देशों (2010) के प्रकाश में, इस प्रकार की घटनाओं के दौरान जोखिम को कम करने की तैयारियों की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।  (उत्तर 250 शब्दों में दें)    15

19. भारत में भीड़ हिंसा एक गम्भीर कानून और व्यवस्था समस्या के रूप में उभर रही है। उपयुक्त उदाहरण देते हुये, इस प्रकार की हिंसा के कारणों एवम् परिणामों का विश्लेषण कीजिए।  (उत्तर 250 शब्दों में दें)    15

20. आतंकवाद की महाविपत्ति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये एक गम्भीर चुनौती है। इस बढ़ते हुए संकट का नियन्त्रण करने के लिये आप क्या-क्या हल सुझाते है? आतंकी निधीयन के प्रमुख स्रोत क्या हैं?  (उत्तर 250 शब्दों में दें)    15

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News