IAS मुख्य परीक्षा 2017 की सामान्य अध्ययन 1 की परीक्षा 30 अक्टूबर (सोमवार) 2017 को आयोजित की गई थी। इस लेख में हमने IAS मुख्य परीक्षा 2017 के सामान्य अध्ययन 1 का प्रश्न-पत्र प्रदान किया है और सिविल सेवा परीक्षा 2017 में पूछे गए प्रश्नों के अध्ययन करने तथा ऐसे प्रश्नों का अभ्यास करने से सिविल सेवा परीक्षा 2018 की तैयारी के लिए फायदेमंद होगा।
IAS मुख्य परीक्षा 2017: निबन्ध पेपर
IAS उम्मीदवारों को IAS मुख्य परीक्षा के हर विषयों का अध्ययन करना चाहिए और तदनुसार IAS परीक्षा 2018 के लिए इसी पैटर्न के आधार पर टॉपिक्स को कवर करने के लिए विशेष रणनीति बनाना चाहिए।
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2017: सामान्य अध्ययन 1 पेपर II
पुर्णांक: 250
समय: 3 घंटे
1. आप इस विचार को, कि गुप्तकालीन सिक्काशास्त्रीय कला की उत्कृष्टता का स्तर बाद के समय में नितांत दर्शनीय नहीं है, किस प्रकार सही सिद्ध करेंगे? (150 शब्द) 10
2. सुस्पष्ट कीजिए कि मध्य-अठारहवीं शाताब्दी का भारत विखण्डित राज्यतंत्र की छाया से किस प्रकार ग्रसित था। (150 शब्द) 10
3. क्या कारण था कि उन्नीसवीं शाताब्दी के अंत तक आते-आते 'नरमदलीय' अपनी घोषित विचारधारा एवं राजनीतिक लक्ष्यों के प्रति राष्ट्र के विश्वास को जगाने में असफल हो गए थे? (150 शब्द) 10
4. मलय प्रायद्वीप में उपनिवेशन उन्मूलन प्रक्रम में सन्निहित क्या-क्या समस्याएँ थीं? (150 शब्द) 10
5. 'नासा' का जूनो मिशन पृथ्वी की उत्पत्ती एवं विकास को समझने में किस प्रकार सहायता करता है? (150 शब्द) 10
6. "प्रतिकूल प्रयावरणीय प्रभाव के बावजूद, कोयला खनन विकास के लिए अभी भी अपरिहार्य।" विवेचना कीजिए। (150 शब्द) 10
7. दलहन की कृषि के लाभों का उल्लेख कीजिए जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र के द्वारा वर्ष 2016 को अन्तर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष घोषित किया गया था। (150 शब्द) 10
8. हिमांक-मंडल (क्रायोस्फे़यर) वैश्विक जलवायु को किस प्रकार प्रभावित करता है? (150 शब्द) 10
9. भारत की विविधता के संदर्भ में, क्या यह कहा जा सकता है कि राज्यों की अपेक्षा प्रदेश सांस्कृतिक इकाइयों को रूप प्रदान करते हैं? अपने दृष्टिकोण के लिए उदाहरणों सहित कारण बाताइए। (150 शब्द) 10
10. स्वतंत्रंता के बाद अनुसूचित जनजातियों (एस.टी) के प्रति भेदभाव को दूर करने के लिए, राज्य द्वारा की गई दो मुख्य विधिक पहलें क्या हैं? (150 शब्द) 10
11. सहिष्णुता एवं प्रेम की भावना न केवल अति प्राचीन समय से ही भारतीय समाज का एक रोचक अभिलक्षण रही है, अपितु वर्तमान में भी यह एक महत्त्वपुर्ण भूमिका निभा रही है। सविस्तार स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द) 15
12. परीक्षण कीजिए कि औपनिवेशिक भारत में पारम्परिक कारीगरी उद्योग के पतन ने किस प्रकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अपंग बना दिया। (150 शब्द) 15
13. पिछली शाताब्दी के तीसरे दशक से भारतीय स्वतंत्रता की स्वपन दृष्टि के साथ सम्बद्ध हो गए नए उद्देश्यों के महत्व को उजागर कीजिए। 15
14. महासागरीय लवणता में विभिन्नताओं के कारण बताईए तथा इसके बहु-आयामी प्रभावों की विवेचना कीजिए। (150 शब्द) 15
15. पेट्रोलियम रिफाइनरियाँ आवश्यक रूप से कच्चा तेल उत्पादक क्षेत्रों के समीप अवस्थित नहीं हैं, विशेषकर अनेक विकासशील देशो में। प्रत्येक निहितार्थों को स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द) 15
16. भारत में बाढ़ों को सिंचाई के और सभी मौसम में अन्तर्देशीय नौसंचालन के एक धारणीय स्रोत में किस प्रकार परिवर्तित किया जा सकता है? (250) 15
17. मानसून एशिया में रहने वाली संसार की 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या के भरण-पोषण में सफल मानसून जलवायु को क्या अभिलक्षण समनुदेशित किए जा सकते हैं? (250) 15
18. आधुनिक भारत में, महिलाओं से संबंधित प्रश्न 19वीं शाताब्दी के सामाजिक सुधार आंदोलन के भाग के रुप में उठे थे। उस अवधि में महिलाओं से संबंद्द मुख्य मुद्दे और विवाद क्या थे? (250) 15
19. स्वतंत्र भारत में धार्मिकता किस प्रकार साम्प्रदायिकता में रूपांतरित हो गई, इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हुए धार्मिकता एवं साम्प्रदायिकता के मध्य विभेदन कीजिए। (250) 15
20. "सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्रों के रूप में नगरों की संवृद्धि ने रोजगार के नए मार्ग खोल दिए हैं, परन्तु साथ में नई समस्याएँ भी पैदा कर दी हैं।" उदाहरण सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए।? (250) 15
Comments
All Comments (0)
Join the conversation