12वीं पास के लिए इन संगठनों में निकलती हैं ढेरों सरकारी नौकरियां? पायें विस्तृत जानकारी
प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों की गुणात्मक वृद्धि होने के बावजूद, आज भी सरकारी नौकरी इस दौर के युवाओं के लिए कैरियर का सबसे पसंदीदा विकल्प रहा है.
प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों की गुणात्मक वृद्धि होने के बावजूद, आज भी सरकारी नौकरी इस दौर के युवाओं के लिए कैरियर का सबसे पसंदीदा विकल्प रहा है. अच्छी तनख्वाह और भत्ते, सामाजिक प्रतिष्ठा एवं गर्व आदि सभी मिलकर आज के युवाओं को सरकारी क्षेत्र की तरफ आकर्षित करते रहे हैं, भले ही यह कई परिस्थितियों में छोटी रैंक का हीं क्यों नहीं हो. हालांकि छोटी रैंक में भी कई अच्छे व सम्मानित अवसर होते हैं जिन्हें छात्र 12वीं की परीक्षा पास करके आवेदन कर सकते हैं. कई सरकारी एजेंसियां व विभाग, जैसे डिफेंस, बैंकिंग, रेलवे और पुलिस आदि रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान करते हैं जिसमें जॉब सैटिसफैक्शन, उज्जवल भविष्य और उन्नति के अच्छे अवसर मौजूद हैं.
डिफेंस
लगभग 1.3 मिलियन से अधिक कर्मचारियों के साथ,भारतीय सशस्त्र सेनाएं विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना है और विश्व की सबसे बड़ी स्वैच्छिक सेना है. इसके अतिरिक्त कॉमर्शियल या यूटिलिटी इम्प्लॉयर के मामले में विश्व की यह आठवीं सबसे बड़ी नियोक्ता है. जब बात आती है सरकारी नौकरी की तो, भारतीय सशस्त्र सेनाओं में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना को शामिल किया जाता है, जो उम्मीदवारों के लिए हमेशा से ही सबसे पसंदीदा कैरियर विकल्प रहे हैं. जो छात्र रक्षा क्षेत्र में जाना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं उन्हें कैरियर की शुरूआत में ही यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में शामिल होना का मौका मिलता है. ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं/10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है वे एनडीए की परीक्षा में बैठ सकते हैं और यदि चयनित होते हैं तो उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर संबंधित सशस्त्र सेना में जाने का मौका दिया जाता है.
• भारतीय सेना के लिए एनडीए परीक्षा की योग्यता: भारतीय सेना में जाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को 12 / 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
• भारतीय वायु सेना / भारतीय नौ सेना के लिए एनडीए परीक्षा की योग्यता: भारतीय वायु सेना / भारतीय नौ सेना में जाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को फिजिक्स व मैथ विषयों के साथ 12 / 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
सरकारी नौकरी की राह में मिले असफलताओं से नहीं हों निराश
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)
कर्मचारी चयन आयोग केंद्र सरकार का एक संगठन है जो कि सरकार के विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने का कार्य करती है. अपना सालाना भर्ती के अंतर्गत एसएससी विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करती है, जिसमे शामिल हैं:-
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा: एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा ऐसी ही एक सबसे अधिक लोकप्रिय परीक्षा है. इस परीक्षा के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों में लोवर डिविजन क्लर्क और डेटा इंट्री ऑपरेटर, आदि पदों के लिए भर्ती की जाती है.
एसएससी एमटीएस परीक्षा: एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) परीक्षा का आयोजन सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है.
कम समय और थोड़े प्रयास में कैसे पाएं सरकारी नौकरी?
एसएससी स्टेनोग्राफर (ग्रेड सी व ग्रेड डी) परीक्षा: केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी व ग्रुप डी स्तर के स्टेनोग्राफर कर्मचारियों की भर्ती के लिए एसएससी इस परीक्षा का आयोजन करती है. इस परीक्षा के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ स्टेनोग्राफी में भी निपुणता होनी चाहिए.
रेलवे
लगभग 14 लाख कर्मचारियों की संख्या के कारण भारतीय रेल विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है. जब बात आती है 12वीं पास न्यूनतम योग्यता लिए सरकार नौकरी अवसरों की तो भारतीय रेल में कई अच्छे अवसर मौजूद हैं. भारतीय रेल में जाने का अवसर तलाश रहे उम्मीदवार विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में बैठ सकते हैं. आमतौर पर, 12वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ग्रुप सी व ग्रुप डी के पदों पर जाने का अवसर मिलता है, जैसे – असिस्टेंट लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, टिकट कलेक्टर, हेल्पर और ऑफिस असिस्टेंट.
सरकारी नौकरी ऑनलाइन सर्च करने के 5 बेस्ट तरीके
राज्य सरकार के विभागों में अवसर
विभिन्न राज्यों में राज्य स्तर सरकारी व भर्ती बोर्ड 12वीं पास युवाओं के लिए समय-समय पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करते हैं, जिनका चयन संबंधित राज्य के विभिन्न विभागों में लो-रैंक के पदों के लिए किया जाता है. इन पदों में कई अलग-अलग लिपिकीय के साथ-साथ तकनीकी पद भी शामिल हैं, जैसे फायरमैन, मेकेनिक, मशीनिस्ट, कैमरामैन, टेक्निशियन, ड्राइवर, वेलफेयर ऑर्गेनाइजर, असिस्टेंट, टेलीफोन ऑपरेटर व अन्य.
सरकारी नौकरी में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी 10 टिप्स
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.