‘फ्रांसीसी संस्कृति का झरोखा’ – पुद्दुचेरी : एक नजर में

Feb 10, 2016, 14:44 IST

पुद्दुचेरी, कराइकल, यनम और माहे नाम की चार फ्रांसीसी बस्तियों को मिलाकर 1966 ई. में पुद्दुचेरी संघ राज्य क्षेत्र का गठन किया गया | इन फ्रांसीसी बस्तियों को 1 नवम्बर, 1954 को भारत संघ में मिलाया गया था | 20 सितम्बर, 2006 को इसका नाम ‘पोंडिचेरी’ से बदलकर ‘पुद्दुचेरी’ कर दिया गया |

पुद्दुचेरी, कराइकल, यनम और माहे नाम की चार फ्रांसीसी बस्तियों को मिलाकर 1966 ई. में पुद्दुचेरी संघ राज्य क्षेत्र का गठन किया गया | सबसे बड़ी बस्ती होने के कारण पुद्दुचेरी को इसकी राजधानी बनाया गया | इन फ्रांसीसी बस्तियों को 1 नवम्बर, 1954 को भारत संघ में मिलाया गया था | 20 सितम्बर, 2006 को इसका नाम ‘पोंडिचेरी’ से बदलकर ‘पुद्दुचेरी’ किया गया था | माहे केरल, पुद्दुचेरी व कराइकल तमिलनाडु और यनम आन्ध्र प्रदेश में स्थित है | अतः पुद्दुचेरी संघ राज्य क्षेत्र का विस्तार भारत के पूर्वी व पश्चिमी दोनों तटों पर है | 

भारत के स्वतंत्रता सेनानी अरविन्द घोष सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद पुद्दुचेरी में ही रहकर योग व अध्यात्म की ओर मुड़ गए | उन्हीं के नाम पर पुद्दुचेरी में स्थापित ‘अरविन्दो आश्रम’ योग व अध्यात्म की शिक्षा हेतु आज सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है |

पुद्दुचेरी : एक नजर में                                    

क्षेत्रफल

479 वर्ग किमी.

राज्य के रूप में गठन

1 नवम्बर,1966

जनसंख्या (जनगणना,2011)

1,244,464

प्रमुख भाषाएँ  

तमिल, तेलगू , मलयालम ,अंग्रेजी व फ्रेंच

राजधानी 

पुद्दुचेरी

संसद सदस्य

लोकसभा-1, राज्य सभा-1

विधानमंडल

एकसदनीय (30 सीटें)

हवाई अड्डे (एयरपोर्ट)

सबसे नजदीक चेन्नई हवाई अड्डा है   

प्रमुख शहर  

पुद्दुचेरी ,कराइकल, यनम, माहे

प्रमुख उद्योग  

वस्त्र, कंप्यूटर, इलेक्ट्रोनिक्स, साईकिल के पुर्जे, प्लास्टिक, साबुन

साक्षरता

86.55%

जिले

4

लिंगानुपात (जनगणना,2011)

1038 महिलाएं प्रति हजार पुरुष (भारत में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला संघ राज्य क्षेत्र)

प्रमुख फसलें

धान, दालें, नारियल, मूँगफली, मिर्च

पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल

फ्रेंच वॉर मेमोरियल, बॉटेनिकल गार्डन, अरविंदो आश्रम, औरोविल्ले, लाइट हाउस, वरदराज-पेरूमल मंदिर, श्री वेदापुरीस्वरर मंदिर

जनघनत्व

2,598   व्यक्ति/वर्ग किमी.

धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011)

हिन्दू , ईसाई ,इस्लाम

प्रमुख त्यौहार

मास्क उत्सव (मार्च-अप्रैल), मसिमगम (फरवरी-मार्च)

प्रमुख नृत्य

पोडीकाझी, अट्टम

प्रमुख नदियाँ

जिंजी, माहे

Image Source :health.puducherry.gov.in

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News