आधुनिक तकनीक पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी

Nov 12, 2018, 14:20 IST

आधुनिक तकनीक पुरानी तकनीक का उन्नत रूप है और आधुनिक जीवन में इस तकनीक का प्रभाव अतुलनीय है। यह कई तरह से जीवन को सरल करता है जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के रूप में, आदि। इस लेख में आधुनिक तकनीक पर आधारित कुछ प्रश्न और उत्तर को शामिल किया गया है, जो न केवल आपके ज्ञान को बढ़ाएगा बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी मदद करेगा।

GK Questions and Answers on Modern-day Technology HN
GK Questions and Answers on Modern-day Technology HN

आधुनिक तकनीक पुरानी तकनीक का उन्नत रूप है और आधुनिक जीवन में इस तकनीक का प्रभाव अतुलनीय है। हम विशिष्ट कार्य या हितों को पूरा करने के लिए दैनिक आधार पर प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं और यह मानव क्षमताओं को भी बढ़ा देता है। इस लेख में आधुनिक तकनीक पर आधारित कुछ प्रश्न और उत्तर को शामिल किया गया है, जो न केवल आपके ज्ञान को बढ़ाएगा बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी मदद करेगा।

1. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

A.एनालॉग कंप्यूटर सूचना के भंडारण के लिए इकाइयों के रूप में एकल परमाणु कणों पर निर्भर रहते हैं।

B.डिजिटल कंप्यूटर प्रक्रिया में मूल रूप से द्विआधारी या दो-स्तरीय मानकों के प्रयोग द्वारा जानकारी प्राप्त होती है।

C.सुपरकंप्यूटर की प्रोसेसिंग गति एक टेराफ्लॉप या उससे अधिक होती है।

D.सिम्प्यूटर का निर्माण भारत में किया गया है, जो बहुभाषी है और इसमें हस्तलिपि पहचानने की क्षमता  होती है ।

Ans:  A

2. निम्न में से कौन सा दीर्घकालिक विकास (।TE) प्रौद्योगिकी से संबंधित नहीं है?

A.यह वर्णक्रमीय दक्षता को बढ़ाता है।

B.यह विलंबता (।atency) को बढ़ाता है।

C.यह ट्रांसमिशन की लागत को कम कर देता है।

D.इसके द्वारा डाउनलिंक और अपलिंक डेटा दरों में वृद्धि हुई है।

Ans:  B

7 चीजें जो रोबोट अब आपके लिए कर सकता हैं

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर चुनें:

(i)ब्लू ब्रेन परियोजना, आणविक स्तर तक रिवर्स इंजीनियरिंग के माध्यम से स्तनधारियों के मस्तिष्क से सिंथेटिक मस्तिष्क बनाने का प्रयास है।

(ii)मई 2005 में मस्तिष्क और मन संस्थान (Brain and Mind Institute) ने इस परियोजना की खोज की।

कूट:

A.(i) और (ii) दोनों सही हैं।

B.केवल (i) सही है।

C.केवल (ii) सही है।

D.(i) और (ii) दोनों गलत हैं।

Ans:  B

4. निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से टाइटेनियम ऑक्साइड का उपयोग किया जाता है?

A.डेटा संग्रहण

B.फेस पाउडर

C.सफेद पेंट

D.ऊपर्युक्त सभी

Ans:  D

5. नीचे गैसों और उनके मुख्य घटकों को दिया गया है। निम्नलिखित के बीच गलत जोड़ी का चयन करें?

A.प्राकृतिक गैस – मीथेन

B.लिक्विड पेट्रोलियम गैस (।PG) - ब्यूटेन और आइसोब्यूटेन

C.संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) – मीथेन

D.प्रोड्यूसर गैस - कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन

Ans:  D

दुनिया की 9 सबसे तेज बुलेट ट्रेन

6. मोबाइल संचार की विभिन्न पीढ़ियों के बारे में निम्न में से कौन सा एक कथन गलत है?

A.पहली पीढ़ी (1 जी) में एक निश्चित समय में केवल एक ग्राहक को एक चैनल सौंपा जाता है।

B.दूसरी पीढ़ी (2 जी) के मोबाइल संचार व्यवस्था में 5 मेगाहर्ट्ज के बहु-वाहक प्रणाली का उपयोग किया जाता है।

C.voice ca।। और मोबाइल डेटा तीसरी पीढ़ी (3 जी) की एक महत्वपूर्ण विशेषता है।

D.चौथे पीढ़ी (4 जी) की मोबाइल संचार व्यवस्था में किसी भी समय और कहीं भी बहुत अधिक गति से उपयोगकर्ताओं को कई नेटवर्क और मल्टीमीडिया में ग्लोबल रोमिंग प्रदान  की जाती है।

Ans:  B

7. सोने और प्लैटिनम के गहनों को भारी बनाने के लिए जौहरी द्वारा किस धातु का उपयोग किया जाता है?

A.रोडियम

B.इरिडियम

C.इरबियम

D.थोरियम

Ans:  B

8. प्लासोनिक्स के बारे में सही कथन चुनें?

A.यह रक्त प्लाज्मा का एक रासायनिक विश्लेषण है।

B.यह प्लासोनिक माध्यम में ध्वनि का अध्ययन है।

C.यह नैनोस्केल पर प्रकाश के प्रसार, परिचालन और स्थानीयकरण से संबंधित है।

D.यह अंतरिक्ष में गैसीय प्लाज्मा का अध्ययन है।

Ans:   C

पिछले 10 सालों में विज्ञान के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण आविष्कार

9. जीन थेरेपी के बारे में गलत कथन का चयन करें?

A.जीन थेरेपी वंशानुगत बीमारियों के लिए ही है।

B.ब्रिटेन में शोधकर्ताओं ने जीन थेरेपी के माध्यम से रक्त के थक्के से पीड़ित रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है।

C.इसके माध्यम से जिस बीमारी का इलाज किया जाता है, भविष्य में रोगी की आने वाली पीढ़ी को उस तरह की बीमारी नहीं होती है।

D.जीन थेरेपी के माध्यम से दोषपूर्ण जीन को बदल दिया जाता है।

Ans:  C

10. भूकंप आने से कुछ मिनटों या घंटों पहले निम्न में से कौन सी गैसें जमीन से बाहर आती है?

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News