ऑस्कर पुरस्कारों में नामांकित एवं पुरस्कार विजेता भारतीयों की सूची
लॉस एंजेलिस में आयोजित विश्व प्रसिद्ध 89वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में "मूनलाईट" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि "ला ला लैंड" को “सर्वश्रेष्ठ निर्देशक” और “सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री” सहित छह श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है| इस समारोह में भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल "सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता" का पुरस्कार प्राप्त करने से चूक गए| इस लेख में हम ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित या विभिन्न श्रेणियों में नामांकित भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्तियों की सूची दे रहे हैं|
लॉस एंजेलिस में आयोजित विश्व प्रसिद्ध 89वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में "मूनलाईट" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि "ला ला लैंड" को “सर्वश्रेष्ठ निर्देशक” और “सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री” सहित छह श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है| इस समारोह में भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल "सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता" का पुरस्कार प्राप्त करने से चूक गए| इस लेख में हम ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित या विभिन्न श्रेणियों में नामांकित भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्तियों की सूची दे रहे हैं|
ऑस्कर पुरस्कारों में नामांकित/पुरस्कार विजेता भारतीयों की सूची
1. भानू अथैया:

लगभग 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम कर चुकी भानू अथैया को 1983 के 55वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में रिचर्ड एडेनबरो की फिल्म “गांधी” के लिए “सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| वह ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय या भारतीय मूल की पहली पुरूष/महिला थी|
2. सत्यजीत रे:
प्रसिद्ध बंगाली फिल्म निर्माता एवं 20वीं सदी के महानतम फिल्म निर्माताओं में शुमार किए जाने वाले सत्यजीत रे को विश्व सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 1992 के 64वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “मानद उपाधि (Honorary Award)” से सम्मानित किया गया था| यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह पहले और एकमात्र भारतीय हैं|
3. रसूल पुकुट्टी:

Image source: Short profiles
हिन्दी सिनेमा, तमिल सिनेमा, मलयालम सिनेमा और हॉलीवुड सिनेमा के जाने माने साउंड डिजायनर, साउंड एडिटर और मिक्सर रसूल पुकुट्टी को रिचर्ड पायक और इयान टेप के साथ 2009 के 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में फिल्म “स्लमडॉग मिलेनियर” के लिए “सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग” श्रेणी में पुरस्कृत किया गया था|
11 रोचक तथ्य मिर्ज़ा गालिब के बारें में
4. ए. आर. रहमान:
Image source: Jantakareporter.com
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुके जाने-माने संगीतकार एवं गायक ए. आर. रहमान को फिल्म “स्लमडॉग मिलेनियर” के लिए 2009 के 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ मौलिक रचना (Best Original Score)” श्रेणी और “सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत (Best Original song)” श्रेणी में पुरस्कृत किया गया था|
इसके अलावा 2011 के 83वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “127 आवर्स” के लिए “सर्वश्रेष्ठ मौलिक रचना (Best Original Score)” और “सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत (Best Original song)” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
5. गुलजार:

जाने माने शायर और हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलजार को 2009 के 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में फिल्म “स्लमडॉग मिलेनियर” के लिए “सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत (Best Original song)” श्रेणी में पुरस्कृत किया गया था|
6. मेहबूब खान

हिन्दी सिनेमा के चर्चित निर्माता-निर्देशक एवं 1931 से 1962 तक हिन्दी फिल्मों में सक्रिय रूप से काम करने वाले मेहबूब खान पहले भारतीय थे जिनकी फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार समारोह में नामांकित किया गया था| 1957 में उनके द्वारा निर्मित एवं निर्देशित फिल्म “मदर इंडिया” को 1958 के 30वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
7. इस्माइल मर्चेन्ट:
Image source: Biography.com
भारतीय मूल के ब्रिटिश निर्माता-निर्देशक इस्माइल मर्चेन्ट को 4 बार विभिन्न फिल्मों के लिए ऑस्कर पुरस्कार समारोह में नामांकित किया गया था| इस्माइल मर्चेन्ट की फिल्म “द क्रिएशन ऑफ वूमेन” को 1961 में 33वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
इसके बाद “ए रूम विथ ए व्यू” को 1987 में 59वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ चलचित्र” श्रेणी में, “होवार्ड्स एंड” को 1993 में 65वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ चलचित्र” श्रेणी में और “द रिमेन्स ऑफ द डे” को 1994 में 66वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ चलचित्र” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
भारतीय पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सूची
8. विधु विनोद चोपड़ा और के. के. कपिल:

Image source: Alchetron
हिन्दी फिल्मों के जाने-माने निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और के.के. कपिल की फिल्म “एन इनकाउंटर ऑफ फेसेस” 1979 के 51वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ लघु डॉक्यूमेंट्री फिल्म” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
9. पंडित रविशंकर:
Image source: Jagranjosh
जाने माने सितारवादक एवं संगीतकार पंडित रविशंकर को 1983 के 55वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में रिचर्ड एडेनबरो की फिल्म “गांधी” के लिए “सर्वश्रेष्ठ मौलिक रचना (Best Original Score)” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
10. मीरा नायर:

भारतीय मूल की अमेरिकी निर्माता-निर्देशक मीरा नायर की फिल्म “सलाम बॉम्बे” को 1989 के 61वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
11. आशुतोष गोवारीकर:
Image source: First name
हिन्दी फिल्मों के जाने-माने निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म “लगान” को 2002 के 74वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म” श्रेणी में नामांकित किया गया था| यह फिल्म इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर रही थी|
12. अश्विन कुमार:
Image source: Twitter
जाने माने स्वतंत्र फिल्मकार अश्विन कुमार की लघु फिल्म “लिटिल टेररिस्ट” को 2005 के 77वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
2016 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं (63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) की सूची
13. दीपा मेहता:

Image source: Women Planet
भारतीय मूल की कनाडाई निर्देशक एवं फिल्म लेखिका दीपा मेहता की फिल्म “वाटर” को 2007 के 79वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
14. बॉम्बे जयश्री:

Image source: Sruti Magazine
कर्नाटक संगीत की जानी मानी गायिका और संगीतकार बॉम्बे जयश्री को 2013 के 85वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में फिल्म “लाईफ ऑफ पाई” के लिए “सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत (Best Original song)” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
15. देव पटेल:
Image source: geekfortress.altervista.org
भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल को उनकी फिल्म “लायन” के लिए 2017 के 89वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता” श्रेणी में नामांकित किया गया था|
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (1969-2016) विजेताओं की सूची
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.