[Official] CBSE CTET Answer Key 2026: Paper 1, 2 की रिस्पॉन्स शीट ctet.nic.in पर जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Mar 12, 2026, 18:50 IST

CTET Answer Key 2026 PDF Download: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर-की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

सीबीएसई सीटीईटी आंसर की 2026 PDF डाउनलोड करें
सीबीएसई सीटीईटी आंसर की 2026 PDF डाउनलोड करें

CTET Answer Key 2026 Paper 1 And Paper 2: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने Central Teacher Eligibility Test (CTET) फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की आज, 12 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आंसर-की देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि CTET 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि कुछ परीक्षा केंद्रों पर री-एग्जाम 1 मार्च 2026 को कराया गया था।

Check: CTET Answer Key 2026 Link

सीटीईटी आंसर की 2026 OUT

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 सेशन सफलतापूर्वक संपन्न कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब CTET 2026 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट PDF आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी और महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026

आयोजन करने वाली संस्था

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

परीक्षा तिथि

7 और 8 फरवरी 2026, री-एग्जाम 1 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट

ctet.nic.in

CTET answer key 2026 kab aayega

12 मार्च 2026 (जारी)

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देश के 132 शहरों में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 25,30,581 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने से पहले आखिरी 48 घंटों में 7.6 लाख से अधिक आवेदन जमा किए गए थे। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को Bihar के दो परीक्षा केंद्रों पर CTET पेपर-2 की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। ये केंद्र वैशाली (हाजीपुर) के सेंट जॉन्स एकेडमी, बासमती नगर और लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी थे, जहां जरूरी कारणों से परीक्षा नहीं हो सकी। इसके बाद प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम 1 मार्च को आयोजित किया गया।

CTET Answer Key 2026: सीबीएसई सीटीईटी उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से Central Teacher Eligibility Test 2026 (CTET) की आंसर की 2026 देख सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “CTET Feb 2026 Answer Key and Challenge” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4: इसके बाद पेपर-1 और पेपर-2 की प्रोविजनल आंसर की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 5: अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें और संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।

स्टेप 6: भविष्य में जरूरत के लिए PDF का प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें।

CTET 2026 Answer Key: स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

CTET एक क्वालिफाइंग परीक्षा है, यानी इसमें कोई प्रतिस्पर्धी कट-ऑफ नहीं होता। उम्मीदवारों को पास होने के लिए Central Board of Secondary Education द्वारा तय न्यूनतम प्रतिशत हासिल करना जरूरी होता है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, इसलिए उम्मीदवारों को सभी 150 प्रश्नों का प्रयास करने की सलाह दी जाती है।

क्वालिफाइंग मार्क्स (पास होने के लिए आवश्यक अंक)

  • जनरल (UR): 60% अंक — 150 में से 90 अंक

  • OBC / SC / ST / PwD: 55% अंक — 150 में से 82 अंक

उम्मीदवार अपने सही उत्तरों की संख्या गिनकर आसानी से अपना संभावित स्कोर निकाल सकते हैं, क्योंकि हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है और गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटता।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 7, 2026, 17:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News