जेएनयू में UG और COP कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 जुलाई तक करें Apply

Last Updated: Jul 13, 2026, 12:36 IST

JNU Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने CUET UG के माध्यम से 2026-27 सेशन के लिए UG और COP में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। छात्र 22 जुलाई तक ही कर सकेंगे UG & COP के लिए Registration.

जेएनयू में UG और COP कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 जुलाई तक करें Apply
जेएनयू में UG और COP कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 जुलाई तक करें Apply

JNU Admission 2026 Opens: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) प्रोग्राम्स में एडमिशन लेने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। जो छात्र जेएनयू में पढ़ना चाहते है वह दोनों प्रोग्राम में अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बोर्ड और एंट्रेंस एग्जाम को पास कर चुके छात्रों के लिए जेएनयू का यह नोटिफिकेशन एक बड़ा मौका है। दोनों प्रोग्राम में अप्लाई करने की लास्ट डेट भी ऑफिशियल नोटिस में जारी कर दी गई है। यदि छात्र UG और COP में एडमिशन लेना चाहते है, तो वह 22 जुलाई 2026 से पहले अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।  

JNU UG & COP एडमिशन 2026 प्रोसेस की डिटेल्स 

JNU UG & COP में एडमिशन 2026 लेने वाले छात्र सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स को जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में प्रोसेस की इंपोरटेंट जानकारियां भी शामिल है।  

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

यूनिवर्सिटी का नाम

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली

कोर्सेज के प्रकार

UG (BA Hons, BSc-MSc Integrated) और COP (सर्टिफिकेट कोर्सेज)

एडमिशन मोड

CUET UG 2026 का स्कोरकार्ड

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 

12 जुलाई 2026

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

22 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे तक)

ऑफिशियल वेबसाइट

jnuee.jnu.ac.in 

काउंसलिंग मोड

ऑनलाइन 

JNU UG & COP रजिस्ट्रेशन डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

शैक्षणिक योग्यता और एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया 

जेएनयू के अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी नियम जानने के लिए नीचे देखें। 

1. बी.ए. ऑनर्स (फॉरेन लैंग्वेजेस) और बी.एससी (आयुर्वेद बायोलॉजी)

  • छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके समकक्ष एग्जाम का पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • सामान्य और ओबीसी केटेगरी के लिए 12वीं में कम से कम 45% मार्क्स होने जरूरी हैं। 
  • छात्रों के पास CUET UG 2026 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। जेएनयू इन सब्जेक्ट्स के लिए कोई अलग से लिखित एग्जाम नहीं लेगा।

2. सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) कोर्सेज

  • यह मुख्य रूप से पार्ट-टाइम शॉर्ट-टर्म कोर्सेज होते हैं, जिनमें मंगोलियन, बहासा इंडोनेशिया, उर्दू, पश्तो, योग फिलॉसफी और वैदिक कल्चर जैसी भाषाएं एवं सब्जेक्ट शामिल हैं।
  • इसके लिए भी न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। इसमें भी मेरिट लिस्ट CUET UG के मार्क्स के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

JNU UG & COP रजिस्ट्रेशन फीस 

JNU UG & COP के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। यह फीस छात्रों को ऑनलाइन मोड में सबमिट करनी होगी। आइए जानते हैं हर कैटेगरी के अनुसार फीस कितनी है? 

  • General / EWS / OBC कैंडिडेट्स: 300
  • SC / ST / PwD कैंडिडेट्स: 150
  • विदेशी नागरिक: 3,830

जेएनयू के फॉर्म में एक बार सबमिट करने के बाद कुछ मुख्य जानकारियों को बदला नहीं जा सकता। इसलिए अपना CUET एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर और नाम की स्पेलिंग बिल्कुल वही भरें जो आपके सीयूईटी स्कोरकार्ड पर दी गई है। आखिरी दिनों में वेबसाइट पर रश (हैवी ट्रैफिक) होने से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 13, 2026, 12:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News