KVS Result 2023 Kab Aayega: अप्रैल में आएगा KVS रिजल्ट, यहाँ देखें क्या है लेटेस्ट अपडेट ?
KVS Result 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन किसी भी समय TGT, PGT, PRT प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन का रिजल्ट जारी करने वाला है उम्मीदवार यहाँ दिए गए पीडीएफ लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
KVS Result 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और प्राइमरी टीचर (PRT), प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन का रिजल्ट जारी करने वाला है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो KVS की विभिन्न भर्तियों का रिजल्ट इस माह किसी भी समय जारी किया जा सकता है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है. और देश भर से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है.
उल्लेखनीय है कि KVS ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक विभिन्न चरणों में किया गया था . साथ ही KVS ने PRT, प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन परीक्षाओं की आंसर की भी 20 फरवरी 2023 को जारी की थी और इसके ऑब्जेक्शन भी 22 फरवरी तक मांगे थे और जबकि अन्य पदों पर उम्मीदवार आंसर की और ऑब्जेक्शन 12 मार्च 2023 तक चेक कर सकते हैं. अब जल्द ही इनके परिणाम घोषित होने की सम्भावना है.
हालाँकि रिजल्ट जारी होने से पहले संगठन फाइनल आंसर की जारी करेगा जिसके बाद ही रिजल्ट घोषित होगा . रिजल्ट जारी होने के विषय में अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं प्राप्त हुई है लेकिन मिडिया में चल रहीं विभिन्न खबरों के मुताबिक रिजल्ट इसी माह जारी किया जा सकता है
KVS Result 2023 Important Update : kab aayega KVS Result ?
| भर्ती संस्थान का नाम | केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
| पद का नाम | स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), सहायक अभियंता (एई), वित्त अधिकारी (एफओ) और हिंदी अनुवादक। |
| पदों की संख्या | 12 हजार से अधिक पद |
| आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 5 दिसम्बर 2022 |
| KVS PRT परीक्षा की तिथि | 21 फरवरी और 22 फरवरी और 24 से 28 फरवरी |
| KVS PGT परीक्षा की तिथि | 16 से 20 फरवरी 2023 |
| KVS TGT परीक्षा की तिथि | 12 फरवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 |
| KVS Hindi Translator परीक्षा की तिथि | 20 फरवरी 2023 |
| KVS Answer Key जारी होने की तिथि | 06 मार्च 2023 |
| KVS Answer Key पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अंतिम तिथि | 12 मार्च 2023 |
KVS Result 2023 पदों का विवरण :
| पद का नाम | संख्या |
| असिस्टेंट कमिश्नर | 52 |
| प्रिंसिपल | 239 |
| वाइस प्रिसिपल | 203 |
| पीजीटी | 1409 |
| टीजीटी | 3176 |
| प्राइमरी टीचर | 6414 |
| PRT म्यूजिक | 303 |
| लाइब्रेरियन | 355 |
| फाइनेंस ऑफिसर | 6 |
| असिस्टेंट सिविल इंजीनियर | 2 |
| असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | 156 |
| सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | 322 |
| जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | 702 |
| हिंदी ट्रांसलेटर | 11 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड -2 | 54 |
KVS Result 2023 कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट ?
केन्द्रीय विद्यालय संगठन की भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट KVS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं. उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो कर के भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
स्टेप-1 : KVS की ऑफिसियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जायें
स्टेप-2 : करियर सेक्शन में जायें
स्टेप-3 : रिजल्ट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप -4 : मांगे गए विवरण को दर्ज करें
स्टेप-5 : अब अपना रिजल्ट चेक करें
KVS Interview Date कब होंगे इंटरव्यू
इस लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में सम्मिलित होने के मौका मिलेगा. लिखित परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जायेगा जिसके बाद अंतिम रूप ने फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा. इंटरव्यू तारीखों की घोषणा होते ही इस विषय में जागरण जोश आपको सूचना देगा.
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com