Railway RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Feb 17, 2026, 17:11 IST

Railway RRB Group D Answer Key 2026 PDF Download: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सभी CBT परीक्षाएं खत्म होने के बाद 17 फरवरी 2026 को ग्रुप‑D आंसर की 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने उत्तर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और PDF में डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। अगर किसी उत्तर में गलती लगे तो आप ऑनलाइन आपत्ति (objection) भी दर्ज कर सकते हैं।

RRB Group D Answer Key 2026 PDF Download
RRB Group D Answer Key 2026 PDF Download

RRB Group D Answer Key PDF Download: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज 17 फरवरी 2026 को CEN 08/2024 के तहत ग्रुप‑D CBT‑1 परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने जवाबों को सही उत्तरों से चेक कर अपने संभावित अंक का अंदाजा लगा सकते हैं। यह आंसर की PDF में उपलब्ध है, जिसे आप RRB की आधिकारिक वेबसाइट से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/आईडी और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं।

RRB ग्रुप‑D CBT‑1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में आयोजित हुई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। रिस्पॉन्स शीट न केवल आपके अनुमानित अंक जानने में मदद करेगी, बल्कि आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी के लिए भी उपयोगी है।

रेलवे आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026-हाइलाइट्स

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Group D Answer Key 2026 जारी कर दी है। केवल परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ही अपनी Answer Key और Response Sheet डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने जवाबों को सही उत्तरों से मिलाकर संभावित अंक का अंदाजा लगा सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी और हाइलाइट्स आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

  • परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

  • परीक्षा का नाम: CEN 08/2024 (ग्रुप डी)

  • RRB ग्रुप D आंसर की 2026: 17 फरवरी 2026 

  • आपत्ति दर्ज करने की तिथि: 23 फरवरी 2026, शाम 5 बजे

  • RRC ग्रुप D परीक्षा तिथि: 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026

  • RRB ग्रुप D रिजल्ट 2026: मार्च/अप्रैल 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.rrbcdg.gov.in

RRB Group D Answer Key 2026 PDF Download Link

रेलवे आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 डाउनलोड कैसे करें?

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके रेलवे आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026  और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. “CEN-RRB-08/2024 (Pay Level-1 Posts) – CBT Objection Tracker / Question Paper, Responses & Answer Key” वाले लिंक पर क्लिक करें।

  3. आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।

  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  5. RRB ग्रुप D आंसर की 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करें?

अगर किसी कैंडिडेट को RRB Group D Answer Key 2026 में कोई गलती दिखती है, तो वह उस सवाल पर ऑब्जेक्शन उठा सकता है। इसके लिए कदम इस प्रकार हैं:

  • अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें।

  • उस सवाल को चुनें जो आपको गलत लगता है।

  • हर ऑब्जेक्शन के साथ सही प्रूफ या रेफरेंस देना जरूरी है।

  • फीस का भुगतान करें – Rs.50/- + बैंक सर्विस चार्ज प्रति सवाल।

  • पेमेंट मोड – सभी बैंक Rupay डेबिट कार्ड और SBI VISA/मास्टर डेबिट कार्ड से।

  • तय समय के अंदर ही ऑब्जेक्शन उठाएं।

  • ऑब्जेक्शन चेक होने के बाद RRB फाइनल आंसर की जारी करेगा।

RRB Group D Answer Key Marking Scheme क्या है? 

आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 की मदद से उम्मीदवार अपना अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की तय मार्किंग स्कीम को फॉलो करना जरूरी है। हर सही उत्तर पर 1 अंक जोड़ें, जबकि हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक घटाएं। पहले सभी सही उत्तरों के अंक जोड़ लें, फिर सभी गलत उत्तरों की नेगेटिव मार्किंग निकालें और कुल अंकों में से घटा दें। इस तरह आपको अपना संभावित स्कोर मिल जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 16, 2026, 09:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News