UKSSSC LEO Admit Card 2026 OUT: पशुधन प्रसार अधिकारी एडमिट कार्ड जारी, ये रहा हॉल टिकट डाउनलोड Link
UKSSSC LEO Admit Card 2026 OUT: उम्मीदवार जो पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर के 120 पदों के लिए एग्जाम 18 अक्टूबर को किया जाएगा।
UKSSSC LEO Admit Card 2026 OUT: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 12 अक्टूबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग का समय सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी होती है।
UKSSSC Livestock Extension Officer Admit Card 2026 Download Link
यूकेएसएसएससी लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार जो 18 अक्टूबर 2026 को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आसानी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
| UKSSSC LEO Admit Card 2026 Download Link |
UKSSSC LEO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर Online Application Form & Admit Card & Other Link सेक्शन में पदनाम-पशुधन प्रसार अधिकारी(Advt-76) व सर्वेक्षक(Advt-74)के प्रवेश पत्र(ADMIT CARD) डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
फिर एक नई विंडो ओपन होगी, जहां अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
-
आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट लें।
GDS Cut Off 2026 OUT: यहां देखें इंडिया पोस्ट जीडीएस GEN, OBC, SC, ST सहित अन्य कैटेगरी के कट ऑफ अंक
UKSSSC लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक कर लेना चाहिए। यदि उसमें किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो परीक्षा शुरू होने से पहले ही ठीक करवा लें।
-
परीक्षार्थी का नाम
-
रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
-
फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा तिथि और समय
-
रिपोर्टिंग का समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
परीक्षा के दिन के लिए ज़रूरी निर्देश
-
कैटेगरी
UKSSSC LEO Admit Card 2026- हाइलाइट्स
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पशुपालन विभाग में 120 पशुधन प्रसार अधिकारी पदों पर भर्ती कर रहा है। परीक्षा के मुख्य विवरण नीचे तालिका में देखें।
| संगठन का नाम | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
| विभाग का नाम | पशुपालन विभाग, उत्तराखंड |
| पद का नाम | पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) |
| कुल रिक्त पद | 120 |
| एडमिट कार्ड तिथि | 12 अक्टूबर 2026 (जारी) |
| परीक्षा तिथि | 18 अक्टूबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sssc.uk.gov.in |
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.