Uttarakhand School Holiday: नैनीताल में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद; प्रशासन ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, IMD का अलर्ट जारी
Nainital Rain News: नैनीताल में भारी बारिश और बिजली गिरने के साथ-साथ लैंडस्लाइड को देखने हुए जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रायल ने क्लास 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही, सभी सरकारी स्कूल, स्टेट स्कूल और प्राइवेट स्कूल के साथ आंगनवाड़ी सेंटर्स को बंद करने का आदेश जारी किया गया हैं। यहां से पूरी अपडेट्स जानें।
Nainital Schools Closed Today: नैनीताल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी 'ऑरेंज अलर्ट' के बाद जिले के सभी सरकारी स्कूल, स्टेट स्कूल और प्राइवेट स्कूल और आंगनवाड़ी सेंटर्स को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग द्वारा पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है। छात्रों और छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह सुरक्षा कदम उठाया है।
कौन-सी क्लास रहेगी बंद और किसने जारी किया Nainital School Holiday का आदेश?
उत्तराखंड में स्थित नैनीताल जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी सरकारी,स्टेट और प्राइवेट स्कूलों को सोमवार यानी आज के लिए बंद कर दिया गया है।
Nainital School Holiday Update: स्कूलों को बंद करने का आदेश रविवार को सुबह 10 बजे देहरादून स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के निदेशक द्वारा जारी मौसम का अनुमाल लगाने के बाद नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रायल द्वारा जारी किया गया है। साथ ही, यह आदेश नैनीताल जिले के सभी आंगनवाड़ी सेंटर्स पर भी लागू किया जाएगा।
नैनीताल मौसम अलर्ट और स्कूल बंद होने से जुड़ी मुख्य जानकारी
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश और स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | प्रशासनिक अपडेट और निर्देश |
| मौसम चेतावनी प्रकार | ऑरेंज अलर्ट: भारी से भी भारी बारिश की उम्मीद |
| प्रभावित क्षेत्र | नैनीताल जिला (कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र) |
| सुरक्षा संबंधी खतरे | लैंडस्लाइड, भू-धंसाव, नदियों का जलस्तर बढ़ना और मार्ग अवरुद्ध होना |
| आपातकालीन हेल्पलाइन | आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम (Nainital DDMA Helpdesk) |
किन-किन को मिलेगी छुट्टी?
अध्यक्ष ललित मोहन रायल द्वारा जारी किए गए इस आदेश के अनुसार 1 क्लास से 12वीं तक के बच्चों के साथ-साथ स्कूलों में काम करने वाले प्रिंसिपल्स, वाइस-प्रिंसिपल्स, टीचर्स और कर्मचारियों आदि सभी के लिए छुट्टी का ऐलान किया गया है।
साथ ही, यह आदेश नैनीताल शहर के भीतर संचालित आवासीय शिक्षण संस्थानों और स्कूलों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्रों को एक ही परिसर में शैक्षणिक और आवासीय दोनों सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
IMD द्वारा सख्ती क्या?
IMD द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और सभी संबंधित संस्थानों को इस निर्णय की जानकारी दें। साथ ही, जिला प्रशासन ने चेतावनी भी दी है कि आदेश का किसी भी प्रकार से उल्लंघन नहीं होना चाहिए। यदि निर्देशों को अंदेखा किया गया, तो उस जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.