Henley Passport Index 2023: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की नई रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है. इस मामलें में सिंगापुर ने एक नंबर पर काबिज जापान को पीछे छोड़ दिया है. जापान इस बार की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है.
यह रैंकिंग में विभिन्न देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग बिना वीज़ा के ट्रेवल वाले गंतव्यों की संख्या के आधार पर तैयार की जाती है. इस बार इस मामलें में सिंगापुर ने जापान को पीछे छोड़ दिया है.
पांच साल तक टॉप पर रहा था जापान:
हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा प्रकाशित रैंकिंग के अनुसार जापान पिछले पांच वर्षों से टॉप पर रहा था. इस बार जापान की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गयी है. जापान के बिना वीज़ा के ट्रेवल वाले गंतव्यों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है.
कैसे बना सिंगापुर नंबर 1 पासपोर्ट?
लंदन स्थित हेनले एंड पार्टनर्स की पासपोर्ट डेटा रैंकिग के अनुसार, सिंगापुर पासपोर्ट धारक दुनिया के 192 वैश्विक गंतव्यों में फ्री वीजा एंट्री पा सकते है. हाल ही में चीन में निजी उद्यम पर कार्रवाई और भू-राजनीतिक तनाव की आशंका के कारण सिंगापुर में धन का प्रवाह बढ़ा है. जिस कारण इसकी रैंकिंग में सुधार हुआ है.
यूएसए जो लगभग एक दशक तक टॉप रैंक पर था, दो स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गया. वहीं यूके दो स्थानों की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया.
दुनिया के टॉप 10 पॉवरफुल पासपोर्ट:
रैंक | देश | स्कोर (फ्री वीजा एक्सेस) |
1 | सिंगापुर | 192 |
2 | जर्मनी | 190 |
2 | इटली | 190 |
2 | स्पेन | 190 |
3 | ऑस्ट्रिया | 189 |
3 | फिनलैंड | 189 |
3 | फ्रांस | 189 |
3 | जापान | 189 |
3 | लक्समबर्ग | 189 |
3 | दक्षिण कोरिया | 189 |
3 | स्वीडन | 189 |
4 | डेनमार्क | 188 |
4 | आयरलैंड | 188 |
4 | नीदरलैंड | 188 |
4 | यूनाइटेड किंगडम | 188 |
5 | बेल्जियम | 187 |
5 | चेक रिपब्लिक | 187 |
5 | माल्टा | 187 |
5 | न्यूज़ीलैंड | 187 |
5 | नॉर्वे | 187 |
5 | पुर्तगाल | 187 |
5 | स्विट्ज़रलैंड | 187 |
6 | ऑस्ट्रेलिया | 186 |
6 | हंगरी | 186 |
6 | पोलैंड | 186 |
7 | कनाडा | 185 |
7 | ग्रीस | 185 |
8 | लिथुआनिया | 184 |
8 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 184 |
9 | लातविया | 183 |
9 | स्लोवाकिया | 183 |
9 | स्लोवेनिया | 183 |
10 | एस्टोनिया | 182 |
10 | आइसलैंड | 182 |
क्या है भारत की रैंक?
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में भारत 80वें स्थान पर है भारतीय नागरिक बगैर वीज़ा सिर्फ 57 देशों की यात्रा कर सकते है. इस लिस्ट में चीन 63वें, भूटान 84वें, म्यांमार 89वें, श्रीलंका 95वें, बांग्लादेश 96वें, नेपाल 98वें और पाकिस्तान 100वें स्थान पर है.
भारतीय बिना विज़ा के मालदीव, इंडोनेशिया, ईरान, भूटान, बोलिविया, नेपाल, जमैका, जॉर्डन, कज़ाकिस्तान, लाओस बारबाडोस, बुरुंडी, मेडागास्कर, हैती, मॉरीशस, मकाऊ, अल सल्वाडोर, फिजी, कोमोरो आईलैंड्स व डोमिनिका समेत 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं.
दुनिया के सबसे कमज़ोर पासपोर्ट:
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के तहत दुनिया का सबसे कमज़ोर पासपोर्ट अफगानिस्तान का है. जिसके नागरिक बगैर वीज़ा सिर्फ 27 देशों की यात्रा कर सकते हैं. इस लिस्ट में इसके बाद, सबसे कमज़ोर पासपोर्ट के मामले में इराक, सीरिया, पाकिस्तान, यमन, सोमालिया, फिलिस्तीन, नेपाल, उत्तर कोरिया और बांग्लादेश का स्थान है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation