This is an archived article last updated on Jul 28, 2025. The information may be outdated.

Agniveer Result 2025 OUT: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट joinindianarmy.nic.in पर घोषित, ये रहा Zone-wise PDF लिंक

Last Updated: Jul 28, 2025, 09:39 IST

Agniveer Result 2025 PDF Download: भारतीय सेना ने अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम विभिन्न श्रेणियों के अनुसार रोल नंबर वार जारी किए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी संबंधित श्रेणी और ज़ोन के अनुसार परिणाम की PDF फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। वर्ष 2025 के लिए ज़ोन-वार परिणाम डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Agniveer Result 2025 PDF Download
Agniveer Result 2025 PDF Download

Indian Army Agniveer Result 2025 OUT: भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इस वर्ष अग्निवीर भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, अब अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। सेना ने जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, सैनिक टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला सैनिक (पुलिस) सहित विभिन्न पदों के लिए 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक लिखित परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, तेलुगु, बंगाली, उर्दू, उड़िया, मलयालम, कन्नड़, तमिल, गुजराती, मराठी और असमिया सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण—शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test), मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)—के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

सीईई 2025 का परिणाम रोल नंबर के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों और सेना भर्ती कार्यालयों (ARO) के उम्मीदवारों के नतीजे शामिल हैं। अंबाला, हमीरपुर, रोहतक, हिसार, पालमपुर, मंडी और शिमला जैसे क्षेत्रों के अभ्यर्थी अपने-अपने ज़ोन के अनुसार परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। अंबाला ARO के तहत सिविल और सेवारत उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग लिंक उपलब्ध हैं। वहीं, कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (CAT) देने वाली महिला सैन्य पुलिस (WMP) की उम्मीदवार भी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकती हैं।

Agniveer Result 2025 PDF Download Link- Active

भारतीय सेना अग्निवीर CEE परीक्षा 2025 का परिणाम लिंक joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जारी किया है। यह परिणाम PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें पास हुए अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं और PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

joinindianarmy.nic.in 2025: Army Agniveer Result PDF

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना ज़ोन-वार रिजल्ट भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सेना ने देशभर के विभिन्न ज़ोन के लिए अलग-अलग लिंक जारी किए हैं, जिनके माध्यम से अभ्यर्थी PDF फॉर्मेट में अपना परिणाम आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित ज़ोन के अनुसार परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करें।

अग्निवीर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

अग्निवीर रिजल्ट 2025Download Link
Ambala Agniveer Men All Category Result  यहां क्लिक करें 
Agniveer Women Military Police Common Aptitude Test Result  यहां क्लिक करें
Mandi CEE Result यहां क्लिक करें
Civil Candidates - Ambala Result यहां क्लिक करें
Serving Candidates - Ambala Result यहां क्लिक करें
Ambala ARO Charkhi Daadri CEE Result यहां क्लिक करें
Hamirpur CEE Result 2025 यहां क्लिक करें
RTG Zone - Palampur CEE Result 2025 यहां क्लिक करें
Hisar CEE Result 2025 यहां क्लिक करें
Palampur CEE Result 2025 यहां क्लिक करें
Shimla CEE Result 2025 यहां क्लिक करें
Rohtak Agniveer CEE Result 2025 यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें: Indian Army Agniveer Cut Off 2025 (Expected)

Agniveer Result 2025:  Adaptability Test डिटेल्स

चयन प्रक्रिया के अनुसार, जो उम्मीदवार शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) में पास होते हैं, उन्हें एक और परीक्षा देनी होती है, जिसे अनुकूलन क्षमता परीक्षण कहा जाता है।

यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा होती है, जिसका मकसद यह देखना होता है कि उम्मीदवार भारतीय सेना की नौकरी के लिए कितने योग्य हैं।
इसमें यह आंका जाता है कि वे अलग-अलग इलाकों, मौसम और मुश्किल हालात में काम करने के लिए तैयार हैं या नहीं।

Army Result Agniveer 2025: अग्निवीर मेडिकल टेस्ट डिटेल्स

चयन प्रक्रिया के तहत, शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) और मेडिकल परीक्षा में योग्य पाए गए सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से मेडिकल टेस्ट राउंड में भाग लेना होगा। यह मेडिकल परीक्षण सेना की मेडिकल टीम द्वारा रैली स्थल पर, सेना के चिकित्सा मानकों और प्रचलित नीतियों के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

उम्मीदवारों को यह ध्यान देना चाहिए कि यदि कोई अभ्यर्थी मेडिकल रूप से अयोग्य पाया जाता है, तो उसे विशेषज्ञ समीक्षा के लिए सेना के निर्दिष्ट सैन्य अस्पताल (MH) में रेफर किया जाएगा।
उन्हें रेफरल की तिथि से 5 दिनों के भीतर संबंधित अस्पताल में रिपोर्ट करना आवश्यक होगा, और वहां की मेडिकल टीम को 7 दिनों के भीतर उम्मीदवार की मेडिकल समीक्षा पूरी करनी होगी, जैसा कि निर्धारित नीति में उल्लेखित है।

joinindianarmy nic in 2025 result: रिजल्ट के बाद क्या?

चूंकि भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 की घोषणा हो चुकी है, अब सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) और मेडिकल परीक्षण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
ध्यान दें कि केवल वे उम्मीदवार जो PFT और PMT में सफल होंगे, उन्हें ही मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Army Agniveer 2025 Result: अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/एसकेटी टाइपिंग टेस्ट डिटेल्स

अग्निवीर कार्यालय सहायक/एसकेटी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट चरण से गुजरना होगा। इस चरण में उम्मीदवारों को ऑनलाइन CEE परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट देना होगा, जिसमें अंग्रेज़ी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) की टाइपिंग गति वांछनीय है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट में सफल होंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए कॉल-अप भेजा जाएगा।

joinindianarmy.nic.in result: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट जारी

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिया गया है। अंबाला भर्ती जोन के उम्मीदवार अंबाला, चरखी दादरी, हमीरपुर, हिसार, मंडी, रोहतक, शिमला और पालमपुर एआरओ के विभिन्न पदों के लिए रिजल्ट देख सकते हैं। सफल उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ फाइल में दी गई है।

सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल मेलगे राहुल एन ने बताया कि 30 जून से 10 जुलाई तक हल्द्वानी में हुई ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट 27 जुलाई को जारी किया जाएगा। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के उम्मीदवार अपना रिजल्ट joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं।

Army Agniveer Result 2025: भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 के बाद क्या होगा?

भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। यह प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है:

शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test - PFT):
इसमें दौड़, पुश-अप्स, बीम आदि शामिल होते हैं, जिससे उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।

शारीरिक मापन परीक्षण (Physical Measurement Test - PMT):
इसमें उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन, छाती आदि की जांच की जाती है, जो पद के अनुसार तय मानकों पर आधारित होता है।

चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination):
सफल उम्मीदवारों की पूरी मेडिकल जांच की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सेना की सेवा के लिए पूरी तरह से फिट हैं।

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification):
मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों के दस्तावेजों की जांच की जाती है, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण आदि।

अंतिम मेरिट सूची:
उपरोक्त सभी चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। इसी के अनुसार चयन किया जाएगा।

Army Agniveer Resul 2025 OUT

आर्मी अग्निवीर चयन प्रक्रिया के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 की पीडीएफ में होंगे, वे अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। इस परीक्षा में सफल होने के बाद, उम्मीदवारों को शारीरिक माप परीक्षण (Physical Measurement Test) देना होगा और फिर मेडिकल जांच (Medical Examination) की जाएगी। आर्मी रिजल्ट के बारे में अन्य डिटेल्स नीचे दी तालिका में देखें।

संगठनभारतीय सेना (Indian Army)
परीक्षा का नाम भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 2025
पद अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक, अग्निवीर ट्रेड्समैन, जीडी महिला सैन्य पुलिस और अन्य
रिजल्ट तिथि 26 जुलाई 2025
परीक्षा की तिथि 30 जून से 10 जुलाई 2025

joinindianarmy.nic.in result: ऐसे देखें आर्मी अग्निवीर रिजल्ट?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 देख और डाउनलोड कर सकते है।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “CEE Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  3. संबंधित भर्ती रैली या ज़ोन का चयन करें।

  4. परिणाम की PDF डाउनलोड करें।

  5. Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।

नोट: भारतीय सेना ने ज़ोन के अनुसार अग्निवीर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने शुरू कर दिए हैं। कुछ ज़ोन के रिजल्ट पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, जबकि बाकी ज़ोन या क्षेत्रों के परिणाम अगले 1-2 दिनों में आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए जाएँगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 28, 2025, 09:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News