Current Affairs Hindi One Liners 24 July 2025: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश पेश कर रहा है आज का वन लाइनर्स Current Affairs. इस सेक्शन में FIDE महिला विश्व कप, INDIA-UK फ्री ट्रेड डील, आयकर दिवस 2025 से जुड़े सवाल शामिल हैं.
- हाल ही में FIDE महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली शतरंज खिलाड़ी कौन बनी हैं- दिव्या देशमुख
- ISRO और NIOT किस परियोजना के तहत MATSYA-6000 डीप-ओशन मानव पनडुब्बी विकसित कर रहे हैं- समुंद्रयान मिशन
- MATSYA-6000 परियोजना किस मंत्रालय के डीप ओशन मिशन का हिस्सा है- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
- Warburg Pincus को RBI ने IDFC फर्स्ट बैंक में अधिकतम कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी- 9.99%
- IDFC फर्स्ट बैंक में Warburg Pincus कितने करोड़ रुपये का निवेश करेगा- ₹4,876 करोड़
- भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) कब साइन हुआ- 24 जुलाई 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किस यात्रा के दौरान भारत-UK मुक्त व्यापार समझौता साइन हुआ- UK यात्रा
- भारत में प्रतिवर्ष आयकर दिवस कब मनाया जाता है- 24 जुलाई
- वर्ष 2025 में भारत ने कौन सा आयकर दिवस मनाया- 166वां आयकर दिवस
Comments
All Comments (0)
Join the conversation