This is an archived article last updated on Jul 25, 2025. The information may be outdated.

PM Kisan 20th Installment Date: पीएम किसान की 20वीं किस्त पर बड़ी अपडेट, pmkisan.gov.in पर करें चेक

Last Updated: Jul 25, 2025, 18:10 IST

PM Kisan 20th Installment Date 2025: फिलहाल मोदी सरकार ने 20वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। अब संभावना जताई जा रही है कि सरकार जुलाई के आखिरी सप्ताह या अगस्त के पहले पहले सप्ताह में किसानों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। हालांकि अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना Beneficiary Status चेक कर सकते है.

सरकार का मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और खेती की लागत में राहत देना है।
सरकार का मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और खेती की लागत में राहत देना है।

PM Kisan 20th Installment Date 2025: देश में किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) चला रही है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

PM Kisan Samman Nidhi 20वीं किस्त कब आएगी?

PM Kisan 20th Kist Kab Aayegi: अब संभावना जताई जा रही है कि सरकार 2 अगस्त को किसानों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। हालांकि अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। बता दें कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरे को देखते हुए 26 जुलाई तक किसानों के खातों में 2000 रुपये की किस्त आने की उम्मीद कम ही है। खबरों में यह भी है कि 2 अगस्त की तारीख तक भी क़िस्त जारी किये जाने की उम्मीद है।

8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी और कब से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन और पेंशन? जानें सबकुछ

PM Fasal Bima Yojana: किसे मिलेगा लाभ, कौन से डाक्यूमेंट्स है जरूरी? जानें आवेदन की आखिरी तारीख

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment कब आयेगी?

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार जून महीने में 20वीं किस्त जारी कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी 18 जुलाई को बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम से 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं, लेकिन वह भी नहीं हो पाया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 20वीं किस्त अगले सप्ताह में किसी भी दिन जारी की जा सकती है.

                            प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि                

लांच 

24 फरवरी, 2019

योजना का प्रकार 

केन्द्रीय क्षेत्र की योजना 

कुल वार्षिक लाभ 

6,000 रुपये

पात्र 

2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान

ऑफिसियल वेबसाइट 

pmkisan.gov.in

हेल्पलाइन नंबर 

155261/011-24300606

अभी तक जारी किस्तें

19

PM Kisan Yojana 2025 से ज्यादा पैसा दे रही ये दो योजनाएं! कैसे और कब करें आवेदन, जानें सबकुछ

कब आएगी अगली किस्त, किसानों का बढ़ा इंतजार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20 Kist Kab Aayegi: फिलहाल सरकार ने 20वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में किसानों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। जैसे ही सरकार कोई अपडेट जारी करेगी, इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और न्यूज चैनलों के जरिए किसानों को दी जाएगी।

अब तक जारी हो चुकी हैं 19 किस्तें

अब तक केंद्र की मोदी सरकार 19 किस्तें जारी कर चुकी है। आखिरी यानी 19वीं किस्त इसी साल फरवरी महीने में किसानों को भेजी गई थी। इसे जारी हुए अब 4 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Yojana की 20 Kist जल्द ही जारी की जाएगी.  

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: आज बैंक खातों में आएंगे 2000 रुपये? एक क्लिक में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस

किसान कैसे चेक करें अपना बैलेंस

pm-kisan-20th-installment-date-2025-STATUS

 स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

स्टेप 2: वेबसाइट पर ‘लाभार्थी स्थिति’ पेज को खोलें।
स्टेप 3: वहाँ ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर या खाता संख्या दर्ज करें।
स्टेप 5: फिर ‘Get Data’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: स्क्रीन पर आपकी Beneficiary Status दिखाई देगी।
स्टेप 7: यहाँ आप अपनी किस्त का भुगतान स्टेटस भी देख सकते हैं।

बेनिफिशियरी स्टेटस-Know Your Status PM Kisan

छोटे और सीमांत किसानों को बड़ा सहारा

सरकार का मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और खेती की लागत में राहत देना है। करोड़ों किसान इस योजना से जुड़कर लाभ उठा रहे हैं और अपनी आय में बढ़ोतरी कर रहे हैं। 

इस्तीफे के बाद कितने दिनों में होता है Vice President का चुनाव और कौन डालता है वोट? जानें

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 25, 2025, 18:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News