This is an archived article last updated on Jul 21, 2025. The information may be outdated.

PM Kisan Yojana 2025 से ज्यादा पैसा दे रही ये दो योजनाएं! कैसे और कब करें आवेदन, जानें सबकुछ

Last Updated: Jul 21, 2025, 08:08 IST

PM Kisan Yojana 2025: किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) चला रही है, जिसके तहत हर किसान को सालाना ₹6,000 मिलते हैं। वहीं कई राज्य सरकार इस योजना से प्रेरित होकर राज्य स्तर पर ऐसी योजना चला रही है. ओडिशा की कालिया योजना और तेलंगाना की रायथु भरोसा योजना किसानों को इससे कई गुना ज्यादा रकम सीधे खाते में देती हैं।

किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) चला रही है.
किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) चला रही है.

PM Kisan Yojana 2025: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल ₹6,000 की सीधी आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ राज्य सरकारें किसानों को इससे भी कई गुना ज्यादा रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर रही हैं?

क्यों एक गांव के बदले भारत ने पाक को दिए 12 गांव, जानिए यह रोचक कहानी!

उदाहरण के लिए, ओडिशा की कालिया योजना (KALIA Yojana) और तेलंगाना की रायथु भरोसा योजना (Rythu Bharosa Scheme) किसानों को बड़ी राहत दे रही हैं। इन योजनाओं के तहत किसानों को सालाना लाखों रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार जैसे बड़े राज्यों में फिलहाल ऐसी कोई अतिरिक्त सीधी नकद सहायता योजना लागू नहीं है। यहाँ किसानों को सिर्फ PM किसान योजना का ही लाभ मिल रहा है।

आपको बता दें कि PM-KISAN योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाती है, जबकि KALIA और Rythu Bharosa जैसी योजनाएँ संबंधित राज्य सरकारों द्वारा चलाई जाती हैं। आइए जानते हैं कि किस योजना में किसानों को कितना फायदा मिल रहा है और आप कैसे इनका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कब आयेगी PM-KISAN की 20वीं किस्त: 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 20वीं किस्त (₹2,000 प्रति लाभार्थी) के जुलाई 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। ऐसे में किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में 19–20 जुलाई से किस्त पहुंचनी शुरू हो सकती है। अब तक पीएम किसान योजना की कुल 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 20वीं किस्त जल्द जारी होने वाली है।  

कालिया योजना (ओडिशा): छोटे किसानों के लिए बड़ा सहारा

  • 2025 में 11वीं किस्त जारी: ओडिशा सरकार ने कालिया योजना के तहत किसानों को लगातार मदद दी है।

  • लाभार्थी: छोटे और भूमिहीन किसान

  • वित्तीय मदद: छोटे किसानों को ₹10,000 प्रति वर्ष। भूमिहीन या कमजोर वर्ग को पांच सीजन में ₹25,000 या एकमुश्त ₹12,500 और साथ में बीमा कवर।

  • नई पात्रता: नए पात्र किसान अभी भी आवेदन कर सकते हैं।

कालिया योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट krushak.odisha.gov.in पर जाएं।

  • Apply Online पर क्लिक करें।

  • आधार नंबर दर्ज करें और Show बटन पर क्लिक करें।

  • फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट करें।

  • एप्लिकेशन नंबर नोट करें।

कौन से डॉक्यूमेंट है जरूरी 

  • आधार कार्ड

  • बैंक अकाउंट डिटेल्स 

  • भूमि रिकॉर्ड या भूमिहीन प्रमाण पत्र

  • राशन कार्ड या आय प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • अन्य

ऑफलाइन आवेदन विकल्प

ग्राम पंचायत या कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं।

रायथु भरोसा Yojana (तेलंगाना): अब पहले से ज्यादा मदद

  • जनवरी 2025 से फिर शुरू: तेलंगाना सरकार ने पुरानी रायथु बंधु योजना को अपग्रेड कर रायथु भरोसा योजना के नाम से फिर शुरू किया है।

  • वित्तीय मदद: हर किसान को ₹12,000 प्रति एकड़ प्रति वर्ष।

रायथु भरोसा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट rythubharosa.telangana.gov.in पर जाएं।

  • Apply Online पर क्लिक करें।

  • आधार नंबर, भूमि रिकॉर्ड और बैंक डिटेल्स दर्ज करें।

  •  जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।

अगर आप ओडिशा या तेलंगाना के किसान हैं, तो इन योजनाओं का लाभ जरूर उठाएं। सही दस्तावेज़ तैयार रखें और समय रहते आवेदन करें। इससे आपको पीएम किसान योजना के साथ-साथ अतिरिक्त आर्थिक मदद भी मिल सकती है।


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 21, 2025, 08:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News