This is an archived article last updated on Jul 22, 2025. The information may be outdated.

UGC NET Result 2025 OUT: यूजीसी नेट जून परिणाम ugcnet.nta.ac.in पर जारी, ये रहा स्कोरकार्ड, Final Answer Key Direct Link

Last Updated: Jul 22, 2025, 09:21 IST

UGC NET Result 2025 OUT: यूजीसी नेट जून 2025 रिजल्ट  ugcnet.nta.ac.in पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की PDF देखने के लिए हमने इस लेख में डायरेक्ट लिंक भी दिया है। 

UGC NET Result 2025 OUT
UGC NET Result 2025 OUT

UGC NET June Result 2025 OUT: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 से 29 जून तक कंप्यूटर आधारित मोड में देश के 285 शहरों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परिणाम घोषित होने के बाद अब उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और अंक देखने का मौका मिला है।

रिजल्ट के साथ ही विषयवार फाइनल आंसर की भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप सीधे स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Cut Off 2025 PDF 

रिजल्ट के साथ ही NTA ने श्रेणीवार कट-ऑफ अंक, योग्यता मानदंड और स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं। इस लेख में हमने UGC NET 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक प्रदान किया है, साथ ही स्कोरकार्ड, न्यूनतम योग्यता अंक और अन्य जरूरी जानकारी भी साझा की गई है।

UGC NET Result Link 2025

UGC NET जून 2025 का रिजल्ट अब आधिकारिक रूप से NTA की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यदि आपने यह परीक्षा दी है, तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड तुरंत चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Scorecard Download Link

यहां क्लिक करें

UGC NET Final Answer Key 2025 Download Link

परिणाम और स्कोर कार्ड जारी होने के साथ ही, विषयवार UGC NET जून फाइनल आंसर की भी www.ugcnet.nta.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपने विषय की फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें:- UGC NET Final Answer Key PDF

यूजीसी नेट जून 2025 परिणाम- हाइलाइट्स

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा देश भर के 285 शहरों में 25 से 29 जून 2025 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए लगभग 10,19,751 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से केवल 7,52,007 उम्मीदवार ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। 21 जुलाई 2025 को जब यूजीसी नेट परिणाम 2025 घोषित किया गया, तो साथ ही यह जानकारी भी साझा की गई कि कितने उम्मीदवार सफल हुए हैं। उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शीघ्र ही उनके प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

विवरणजानकारी
संगठन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)
परीक्षा का नाम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET)
सत्र जून
यूजीसी नेट परिणाम 21 जुलाई 2025
परीक्षा तिथि 25 से 29 जून 2025
परीक्षा स्तर राष्ट्रीय स्तर
उपस्थित अभ्यर्थी 6.84 लाख
परीक्षा की आवृत्ति वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर)
प्रमाण पत्र की वैधता सहायक प्रोफेसर/लेक्चररशिप – आजीवनजूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) – 3 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइट www.ugcnet.nta.nic.in

यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

आप अपना UGC NET 2025 जून का परिणाम देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए इन आसान चरणों का पालन करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएँ।

  • होमपेज पर "UGC NET जून 2025 रिजल्ट लिंक" पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

  • आपका UGC NET जून स्कोरकार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे PDF में सेव करें और प्रिंटआउट ले लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 22, 2025, 09:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News