टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची 2025 के संस्करण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर टेस्ला के सीईओ (CEO) एलन मस्क और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस जैसी बड़ी - बड़ी हस्तियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, इस साल की सूची मेें किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया है। मैगजीन की वार्षिक सूची को कई कैटेगिरी में जारी किया गया है, जिसमें इनोवेटर्स, टाइटन्स, लीडर्स आदि हैं।
पिछले साल जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ओलंपिक पहलवान साक्षी मलिक का नाम मैगजीन में शामिल किया गया था, उन्हें इस बार लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई है।
हालांकि, इस साल प्रभावशाली नेताओं की सूची में भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी जो कि वर्तमान में वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की सीईओ हैं। इससे पहले वह अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी की पहली महिला सीईओ भी रही हैं।
आगे पढ़ें प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट में शामिल टॉप 10 लोगों के बारे में।
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वैश्विक राजनीति और अमेरिकी शासन पर निरंतर प्रभाव के लिए जाना जाता है। सत्ता में रहकर उन्होंने अपनी नेतृत्व शैली को बनाकर रखा है।
कीर स्टार्मर
टाइम मैगज़ीन में जगह बनाने वाले कीर स्टार्मर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री हैं। जो कि पेशे से मानवाधिकारों के वकील रहे हैं, उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान न्याय और लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा की है। यहां तक कि उन्होंने व्लादिमीर पुतिन की सरकार से भी मुकाबला किया है। प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता संभालते ही यूके ने कीव में सरकार के साथ 100 साल की साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं और सैन्य सहायता बढ़ाई है।
क्लाउडिया शिनबाम
मेक्सिकों की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम एक राजनीतिज्ञ होने के साथ - साथ एक साइंटिस्ट भी हैं। जो 2024 में 66वीं महिला राष्ट्रपति बनीं हैं। अपनी सत्ता के दौरान उन्हें मेक्सिकन की सुरक्षा राजनीति में बदलाव के लिए जाना जाता है।
मारिया कोरिना मचाडो
वेनेजुएला की आयरन लेडी के नाम से मारिया कोरिना मचोडो को संबोधित किया गया है, क्योंकि उन्हें अपनी दृढ़ता और देशभक्ति के लिए जाना जाता है। वह पॉलिटिशियन, इंडस्ट्रियल इंजीनियर और विपक्ष की नेता हैं।
एलोन मस्क
टेस्ला और Spacex के सीईओ और पूर्व में ट्विटर के मालिक रहे एलोन मस्क को दुनिया भर में सबसे प्रभावशाली बिजनेसमैन माना जाता है।
टाइम टॉप 10 लीडर:
लीडर | पद |
मोहम्मद यूनुस | बांगलादेश के वर्तमान प्रधानमंत्री |
हार्वर्ड लुटनिक | अमेरिकन बिलेनियर बिजनेसमैन |
टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस | WHO के महानिदेशक |
जेडी वेंस | यूएसए के उपराष्ट्रपति |
रेशमा केवलरमानी | वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स CEO |
मोहम्मद यूनुस
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस जो कि वर्तमान में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री हैं। पिछले साल जब विद्रोह के कारण बांग्लादेश की पीएम को हटा दिया गया था, तो देश को लोकतंत्र की ओर ले जाने के लिए मुहम्मद युनुस ने कदम बढ़ाया था।
हावर्ड लुटनिक
एक अमेरिकी अरबपति व्यवसायी जो कि 41वें संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य के रूप में काम करते हैं। उन्होंने एक स्वतंत्र एजेंसी, यूएस पोस्टल सर्विस को वाणिज्य विभाग में शामिल करने के लिए कदम उठाए हैं।
टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस
ट्रेड्रोस एडनॉम घेब्रेससस को साल 2017 में, विश्व स्वास्थ्य सभा में WHO के सदस्य देशों की ओर से महानिदेशक चुना गया था। अफ्रीका से आने वाले पहले महानिदेशक, पहले गैर-चिकित्सक, लाखों लोगों की जान लेने वाली वैश्विक महामारी का सामना करने वाले पहले व्यक्ति रहे हैं।
जेडी वेंस
जेड डेविड वेंस एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ और वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका के एक उपराष्ट्रपति हैं। उन्होंने यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता सहित विदेशी मामलों पर अग्रणी और विवादास्पद भूमिका निभाई है।
रेशमा केवलरमानी
रेेशमा केवलरमानी वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की भारतीय मूल की सीईओ (CEO) हैं। वे 11 साल की उम्र में भारत से आईं और एक बड़ी, सार्वजनिक अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी की पहली महिला सीईओ बनीं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation