भारत का नहीं, इस देश का है आलू, जानें पूरा इतिहास

Last Updated: Oct 18, 2026, 13:19 IST

भारतीय घरों के किचन में आलू सबसे कॉमन सब्जियों में गिना जाता है। यह ऐसी सब्जी है, जिसे किसी भी अन्य सब्जी के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में आलू कहां से आया, यदि नहीं, तो इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

आलू
आलू

आपने आलू जरूर खाया होगा। यह ऐसी सब्जी है, जो कि भारतीय घरों के किचन में सबसे कॉमन सब्जी मानी जाती है। इस सब्जी को किसी भी अन्य सब्जी के साथ मिक्स कर बना दिया जाता है। कई लोग इसे भारतीय सब्जी मानते हैं, जबकि इसकी उत्पत्ति भारत से बाहर हुई थी। अब ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर आलू भारत में कहां से आया और क्या है आलू से जुड़े अन्य पहलू, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।   

आलू को लेकर क्या कहता है विज्ञान

विज्ञान के अनुसार, आलू एक जड़ नहीं है, बल्कि यह एक Modified Stem है, जिसे 'कंद' कहा जाता है। जमीन के अंदर तने के फूलने से इसका निर्माण होता है।

आलू का क्या है वैज्ञानिक नाम

इसका वानस्पतिक नाम 'सोलेनम ट्यूबरोसम' (Solanum tuberosum) है और यह 'सोलेनेसी' कुल का पौधा है।

भारत में कहां से आया था आलू 

आलू की उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका में पेरू की एंडीज पर्वतमाला में हुई थी। भारत में आलू लाने का श्रेय पुर्तगालियों को जाता है, जो इसे 17वीं शताब्दी के शुरुआत में भारत लाए थे।

आलू के प्रमुख अनुसंधान संस्थान

भारत का 'केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान' (CPRI) हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बात करें, तो अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP) पेरू की राजधानी लीमा में स्थित है।

उत्पादन और कृषि क्रांतियां

भारत में आलू के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 1965 में 'गोल क्रांति' की शुरुआत की गई थी, जो कि 2005 तक चली थी। भारत में आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है। यूपी के आगरा, फर्रुखाबाद और अलीगढ़ आलू बेल्ट के रूप में मशहूर हैं।

आलू को होने वाले प्रमुख रोग 

कई बार परीक्षाओं में आलू को होने वाले रोगों के बारे में पूछ लिया जाता है। आलू की फसल का सबसे प्रमुख रोग पछेती झुलसा (Late Blight) है, जो एक कवक (Fungus) के कारण होता है। इसी बीमारी के कारण 1845 में आयरलैंड में ऐतिहासिक 'आयरिश अकाल' पड़ा था, जिसमें लाखों लोगों की जान चली गई थी।

-आलू का हरा रंगः यह 'सोलेनिन' नामक जहरीले तत्व के जमा होने के कारण होता है, जिसे खाना नुकसानदायक होता है।

-अगेती झुलसाः इसमें आलू की पत्तियों पर भूर रंग के धब्बे बन जाते हैं।

-ब्लैक हॉर्टः इसमें आलू अंदर से काला पड़ जाता है, जो कि कोल्ड स्टोरेज में ऑक्सीजन न मिलने के कारण होता है।

-रिंग रॉटः इसमें आलू के अ्ंदर भूरे रंग का छल्ला बन जाता है और आलू सड़ने लगता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 18, 2026, 13:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News