This is an archived article last updated on Jul 5, 2024. The information may be outdated.

Agniveer Salary: एक आर्मी अग्निवीर को 4 साल में कितनी सैलरी और छुट्टियां मिलती हैं?, जानें

Last Updated: Jul 5, 2024, 14:05 IST

Agniveer Ki Salary Kitni Hoti Hai? भारतीय सेना में अग्निवीर के सैलरी में मूल वेतन और इन हैंड सैलरी शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को सेवा के पहले वर्ष के दौरान 21,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जो सालाना बढ़ता जाएगा। अग्निवीर की सैलरी, भत्ते, छुट्टी और अन्य लाभों के बारे में सभी विवरण यहां देखें:

Agniveer Ki Salary Kitni Hoti Hai: आप इस बारे में सभी जानकारी यहां देख सकते हैं।
Agniveer Ki Salary Kitni Hoti Hai: आप इस बारे में सभी जानकारी यहां देख सकते हैं।

Agniveer Salary: अग्निपथ योजना ने भारतीय सेना में भर्ती होने वाले लोगों की एक नई श्रेणी शुरू की है - अग्निवीर। भारतीय सेना अग्निपथ योजना के तहत, अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों को अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इन पदों के लिए चुने गए अग्निवीर 4 साल तक भारतीय सेना में सेवा करने के पात्र होते है। सेवा के पहले वर्ष के दौरान अग्निवीर का इन-हैंड वेतन 21,000 रुपये होगा, जो सालाना बढ़ता जाएगा। वेतन के अलावा, उन्हें चार साल बाद बाहर निकलने के समय 10,04,000 रुपये का "सेवा निधि" पैकेज मिलेगा।

4 साल की सेवा पूरी करने के बाद 25% अग्निवीरों को संगठनात्मक आवश्यकताओं के आधार पर भारतीय सेना में नियमित कार्डर के रूप में नामांकित किया जाएगा। इस लेख में, हम भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए स्वीकार्य भत्तों के साथ-साथ चयनित उम्मीदवारों के वेतन पर चर्चा करेंगे।

Also Read: 

Indian Army Agniveer Ki Salary Kitni Hoti Hai?

भारतीय सेना के अग्निवीर की सैलरी 30,000/- रुपये प्रति माह है, जिसमें एक निश्चित एनुअल सैलरी इंक्रीमेंट शामिल होती है। इसके अलावा, अन्य भत्ते (जैसा कि भारतीय सेना में लागू है) का भुगतान किया जाएगा। मासिक पारिश्रमिक और अग्निवीर कॉर्पस फंड ब्रेकअप का विवरण नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:

 

सेवा का वर्ष

मासिक पैकेज 

इन-हैंड (70%)

अग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदान (30%)

1

30,000

21,000

9,000

2

33,000

23,100

9,900

3

36,500

25,550

10,950

4

40,000

28,000

12,000

Indian Army Agniveer Terminal का लाभ (सेवा निधि पैकेज)

चार साल की सेवा के बाद, 25% अग्निवीरों को भारतीय सेना में नियमित कैडर के रूप में भर्ती किया जाएगा। शेष 75% 'सेवा निधि' पैकेज प्राप्त करने के पात्र होंगे, जिसमें अग्निवीर कॉर्पस फंड में उनका योगदान और भारत सरकार से समान योगदान और संचित राशि पर ब्याज शामिल होगा। 

सेवा का वर्ष

मासिक पैकेज 

अग्निवीर द्वारा अग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदान (30%)

अग्निवीर कॉर्पस फंड में भारत सरकार द्वारा योगदान (30%)

1

30,000

9,000

9,000

2

33,000

9,900

9,900

3

36,500

10,950

10,950

4

40,000

12,000

12,000

चार वर्षों के बाद अग्निवीर कॉर्पस फंड में कुल योगदान

5,02,000

5,02,000

इस प्रकार, अग्निवीर को चार वर्ष की सफलतापूर्वक सेवा पूरी करने के बाद सेवा निधि पैकेज के रूप में लगभग 10,04,000 रुपये (ब्याज को छोड़कर) मिलेंगे।

4 साल में Army Agniveer को मिलेगी इतनी छुट्टियां

अग्निवीरों को उनकी सेवा अवधि के दौरान निम्नलिखित अवकाश स्वीकृत किये जायेंगे। आप नीचे दी गई तालिका में 4 वर्षों में भारतीय सेना अग्निवीर को उपलब्ध छुट्टियों का विवरण देख सकते हैं:

वार्षिक छुट्टी (Annual Leave)

बीमारी के लिए छुट्टी (Sick Leave)

प्रति वर्ष 30 दिन

चिकित्सीय सलाह के आधार पर।

Army Agniveer को चिकित्सा और CSD सुविधाएं

सभी अग्निवीरों को उनकी सेवा अवधि के दौरान सेवा अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा वे CSD सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।

Army Agniveer को बीमा, मृत्यु और विकलांगता का मिलेगा मुआवजा 

अग्निवीर को भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में उनकी नियुक्ति अवधि के दौरान 48,00,000 रुपये का गैर-योगदानकारी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। अग्निवीर भारतीय सेना के लिए पेंशन विनियमन/नियमों में निहित प्रावधानों द्वारा शासित नहीं होंगे।

Agniveer स्किल सर्टिफिकेट 

सेवा अवधि के अंत में अग्निवीरों को एक स्किल सेट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जिसमें उनकी नियुक्ति अवधि के दौरान उनके द्वारा अर्जित कौशल और योग्यता के स्तर पर प्रकाश डाला जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 5, 2024, 14:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News