Bihar Polytechnic Result 2025 OUT: बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी, ये रहा रैंक कार्ड Download Link
Bihar Polytechnic Result 2025 OUT: BCECEB ने बिहार पॉलिटेक्निक (DCECE) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र अपना रैंक कार्ड bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए इस लेख में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
DCECE Bihar Polytechnic Result 2025 OUT: बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (DCECE) 2025 का रिजल्ट, रैंक कार्ड और मेरिट लिस्ट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। BCECE बोर्ड ने यह परीक्षा 31 मई और 1 जून 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब ऑनलाइन अपना रिजल्ट, रैंक कार्ड और मेरिट लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Polytechnic Result 2025 Link
बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 का लिंक आज, 23 जून को जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रैंक कार्ड bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रैंक कार्ड में छात्र की रैंक, कुल अंक, विषयवार अंक और क्वालिफाई स्टेटस की जानकारी दी गई है। साथ ही, आधिकारिक नोटिफिकेशन और काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित पीडीएफ भी नीचे उपलब्ध कराई गई है।
| Bihar Polytechnic Result 2025 PDF | यहां क्लिक करें |
| Bihar Polytechnic Result 2025 RankCard Download Link | यहां क्लिक करें |

Bihar Polytechnic Counselling 2025 का शेड्यूल
बिहार पॉलिटेक्निक (DCECE – Diploma Certificate Entrance Competitive Examination) काउंसलिंग 2025 का ऑफिशियल शेड्यूल—जो BCECEB द्वारा 23 जून 2025 को जारी किया गया है, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल:
| क्रमांक | कार्यक्रम का विवरण | तिथि / अवधि |
| 1. | रैंक कार्ड पब्लिश होने की तिथि | 23 जून 2025 |
| 2. | सीट मैट्रिक्स जारी होने की तिथि | 23 जून 2025 |
| 3. | चॉइस फिलिंग के शुरू होने की तिथि | 27 जून 2025 |
| 4. | चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि | 3 जुलाई 2025 |
| 5. | राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 8 जुलाई 2025 |
| 6. | सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड (राउंड 1) | 8 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2025 तक |
| 7. | डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन (राउंड 1) | 11 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2025 तक |
| 8. | राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 18 जुलाई 2025 |
| 9. | सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड (राउंड 2) | 18 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक |
| 10. | डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन (राउंड 2) | 21 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक |
यहां देखें: Bihar BTSC GMO Result 2025
bceceboard.bihar.gov.in result 2025: बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट हाइलाइट्स
DCECE रिजल्ट 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE), पैरा मेडिकल मैट्रिक लेवल (PMM), और पैरा मेडिकल इंटरमीडिएट लेवल (PM) कोर्स के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। यह लिस्ट उम्मीदवारों के अंक और उनकी श्रेणी (जैसे जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी) के आधार पर तैयार की जाएगी। छात्र वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर अपनी योग्यता की स्थिति देख सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में जरूरी जानकारियाँ दी गई हैं।
| आयोजक निकाय का नाम | बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कम्पीटीटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) |
| परीक्षा का नाम | डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस कम्पीटीटिव एग्जामिनेशन 2025 (DCECE) |
| कोर्स का नाम | पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE), पैरामेडिकल मैट्रिक (PMM), पैरामेडिकल (PM) |
| परीक्षा तिथि | पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE): 31 मई 2025, पैरामेडिकल मैट्रिक (PMM) और पैरामेडिकल (PM): 1 जून 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.bceceboard.bihar.gov.in |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 23 जून 2025 |
Bihar Polytechnic Result 2025: कैसे देखें और डाउनलोड करें DCECE बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट?
परीक्षार्थी बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025, रैंक कार्ड चेक करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं
- सबसे पहले bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर "डाउनलोड सेक्शन" में जाएं और DCECE (PE / PM / PMM) 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रैंक कार्ड वाला पेज खुलेगा।
- लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- फिर ‘Show Rank’ बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर रैंक कार्ड दिखाई देगा, जिसमें स्कोर और रैंक की जानकारी होगी।
- रैंक कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।
DCECE Bihar Polytechnic Merit List और काउंसलिंग
मेरिट लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। काउंसलिंग में ऑनलाइन पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे।
DCECE Bihar Polytechnic Rank Card 2025: रैंक कार्ड पर मौजूद जानकारी
उम्मीदवारों को रैंक कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियों को अवश्य जांचना चाहिए:-
-
छात्र का नाम
-
रोल नंबर
-
जन्मतिथि
-
श्रेणी
-
विषयवार अंक
-
कुल अंक
-
रैंक
-
क्वालीफाई स्टेटस
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.