MP SET Answer Key 2026 Link: एमपी सेट उत्तर कुंजी जारी, mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Mar 11, 2026, 10:42 IST

MP SET Answer Key 2026 OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2026 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। सेट-वाइज एमपी सेट आंसर की 2026 का पीडीएफ लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

MP SET Answer Key 2026 OUT
MP SET Answer Key 2026 OUT

MP SET Answer Key 2026 OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की 10 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। एमपी सेट आंसर की 2026 की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

MP SET 2025 में पहला प्रश्न पत्र शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति (Teaching & Research Aptitude) का था। इसके अलावा परीक्षा में 31 वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्र भी शामिल किए गए थे। इन विषयों में रसायन विज्ञान, वाणिज्य, संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग, अपराध विज्ञान, रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, पृथ्वी विज्ञान, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, विधि, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, जीव विज्ञान, प्रबंधन, मराठी, गणितीय विज्ञान, संगीत, कलामंच, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, संस्कृत पारंपरिक विषय, समाजशास्त्र, उर्दू, दृश्य कला और योग जैसे विषय शामिल थे। आयोग ने इन सभी विषयों के चारों सेट (A, B, C और D) की संयुक्त प्रावधिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

MP SET Answer Key 2026 PDF Download Link 

MP SET परीक्षा में साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स सहित विभिन्न डोमेन के कुल 31 विषय शामिल होते हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी सेट उत्तर कुंजी 2026 का पीडीएफ लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार वहां जाकर आसानी से अपनी MP SET Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने MP SET आंसर की 2026 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे लेख में उपलब्ध कराया है, जिससे वे सीधे उत्तर कुंजी तक पहुंच सकें।

MP SET Answer Key 2026 Response Sheet PDF Link

यहां क्लिक करें

एमपी SET आंसर की 2026-हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025 की प्रावधिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने इस संबंध में 10 मार्च 2026 को आधिकारिक नोटिस जारी किया है। आयोग के विज्ञापन क्रमांक 01/2025 (दिनांक 15 अक्टूबर 2025) के तहत MP SET 2025 परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 1 मार्च 2026 (रविवार) को एक ही सत्र में संपन्न हुई थी। अब परीक्षा के सभी प्रश्न पत्रों की प्रोविजनल आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार एमपी सेट उत्तर कुंजी 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)

परीक्षा का नाम

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2026 (MP SET 2026)

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

10 मार्च 2026

आपत्ति दर्ज करने की तिथि

10 से 14 मार्च 2026

परीक्षा तिथि

1 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट

www.mppsc.mp.gov.in

Screenshot 2026-03-11 082540

कैसे डाउनलोड करें एमपी सेट आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आप सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘Model Answer Key’ टैब पर क्लिक करें।

  • इसके बाद “State Eligibility Test (SET) 2026 – Provisional Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।

  • लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुल जाएगी, जिसमें सभी विषयों के सही उत्तर दिए गए होंगे।

  • अपनी पर्सनल रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

MP SET Answer Key 2026 Raise Objections: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा

यदि किसी उम्मीदवार को जारी की गई उत्तर कुंजी या प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

  • अभ्यर्थियों को प्रमाणित संदर्भों के साथ आपत्ति दर्ज करनी होगी।

  • संदर्भ में पुस्तक का नाम, लेखक का नाम, संबंधित पेज नंबर, प्रकाशन वर्ष और संस्करण जैसी जानकारी देना अनिवार्य होगा।

  • उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक के माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करनी होगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि लिंक एक्टिव होने की तारीख से 5 दिनों के भीतर ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद भेजी गई आपत्तियों या किसी भी प्रकार के पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।

यहां देखें: यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 Link

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 11, 2026, 08:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News